ISRAEL-IRAN WAR
क्या खत्म हो जाएगा ईरान ?
Israel-iran War: इजरायल -ईरान युद्ध में नया मोड़, तेहरान शहर में तेल भंडारों पर हमले के बाद काला धुआं, पूरी तरह से नागरिक सुविधाओं पर आक्रमण करने का आरोप क्षेत्रीय तनाव तेज। तेहरान में काला धुआं, पानी के पाइप लाइन पर और तेल के भंडारों पर आक्रमण करने का आरोप।
मध्य-पूर्व में इसराइल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब बेहद गंभीर रूप लेता जा रहा है। इज़राइल द्वारा ईरान की राजधानी तेहरान के हाल ही में कई तेल भंडारों और ईंधन डिपो पर हमले किए उसके।बाद पूरे शहर में काले धुएं के घने बादल छा गए। किए गए हम हमलों के बाद आसमान में काले धुएं छा गए हमला इतना भयानक था कि कई किलोमीटर दूर तक धुआं दिखाई दिया तेरा तेरा शहर की कई हिस्सों में हवा जहरीली हो गई।
हमले के बाद इजरायल और ईरान युद्ध ने एक नए और खतरनाक मोड़ पर आ गए हैं
Israel -Iran war,: मध्य पूर्व देश तनाव की स्थिति में आ गए हैं । काला धुआं और तेल डिपो पर हमला बेहद ही गंभीर है l रिपोर्टों के अनुसार इज़राइली हमलों में तेहरान और उसके आसपास स्थित कई बड़े तेल भंडारों को निशाना बनाया गया। शहर के कई हिस्से में तेल टैंक पर हमला किया गया जिसकी वजह से आम जनता में अफरा तफरी है
ISRAEL-IRAN WAR: ईरान के स्थानीय लोग बदहाल!
ईरान के स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह होने के बाद भी शहर अंधेरे जैसा दिखाई दे रहा था l काले बादल पूरे ईरान को घेर रखा था। ईरान के अधिकतर अधिकारियों ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी क्योंकि हवा में जहरीले रसायन फैल गए थे।तेल की बारिश जैसी स्थिति भी देखने को मिली, कुछ इलाकों में जहां धुएं और रसायनों के कारण बारिश का पानी दूषित हो गया। शहर में स्वास्थ को लेकर बड़ा खतरा मंडरा रहा है ।
रिपोर्ट के अनुसार ईरानी नागरिक सुविधाओं पर हमले के आरोपआरोप है कि ईरान देश के नागरिक सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं। ईरान के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में ईरान में 1200 लोगों की मौत और हजारों लोग घायल हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या आम नागरिकों की है।
ISRAEL -IRAN WAR : रिपोर्ट और आंकड़े

कुछ रिपोर्टों के अनुसार खबर मिली है ,कि एक स्कूल पर हुए हमले में बड़ी संख्या में कई बच्चों की मौत हुई, जिसकी जिम्मेदारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच करना जरूरी है ऐसा माना जा रहा है ।
इरान पर ऊर्जा सुविधाओं और पानी पर भी खतरा युद्ध के दौरान उर्जा और पानी से जुड़ी सुविधाएं भी निशाने पर आ रही हैं। ईरानी रिपोर्टों के अनुसार क्षेत्र में ऊर्जा और पानी के प्लांट पर उसके ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे कई क्षेत्रों में पानी और बिजली की समस्या पैदा हो गई है।
Israel- iran war: पर जाने माने विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पानी और ऊर्जा से जुड़े ढांचे पर लगातार हमले होते रहे तो इससे मानवीय संकट और भी गहरा सकता है।बढ़ता तनाव और ईरान का पलटवार, इज़राइल के हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन और मिसाइल से हमले शुरू कर दिए हैं। इन हमलों का असर केवल इज़राइल तक सीमित नहीं रहा बल्कि खाड़ी के कई देशों जैसे सऊदी अरब , यूएई, कतर पर हमला किया ।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संघर्ष और ज्यादा इसी तरह बढ़ता रहा तो यह केवल दो देशों का युद्ध नहीं रहेगा बल्कि पूरे विश्व को प्रभावित कर सकता है। तेल सप्ताह ठप पड़ा हुआ है क्रूड ऑयल के कीमत में बढ़ोत्तरी देख गया है ।
अंतिम निष्कर्ष:
ईरान के जवाबी कारवाही ईरान-इज़राइल युद्ध तेजी से गंभीर होता जा रहा है। नागरिक सुविधाओं को नुकसानऔर तेल भंडार पर हमला और जवाबी सैन्य कार्रवाई ने स्थिति को और खतरनाक बना दिया है। जल्द से जल्द ही कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो यह संघर्ष पूरे क्षेत्र के लिए बड़े विश्व युद्ध का रूप ले सकता है।
https://indinewzx.com/t20-world-cup/