Degree या Skill Certification: नौकरी जल्दी किससे मिलेगी? किसमें है ज़्यादा पैसा?

Degree या Skill Certification: नौकरी जल्दी किससे मिलेगी? किसमें है ज़्यादा पैसा?

Report: Ansh Thakur

Update: 08.07.2026

आज का समय में, Job Market में Job को लेकर बहुत बड़ा बदलाव आ चुका है। एक समय था जहां पर लोग व्यक्ति के Degree को Value दिया करते थे,और किसी भी नौकरी में अच्छी Salary पाने के लिए लोग बड़ी-बड़ी Degree लिया करते थे। हालांकि यह प्रचलन आज भी है। किंतु अब Trend कुछ बदल सा गया है। अब किसी भी नौकरी के लिए कंपनियां उम्मीदवार के Skill को ज्यादा महत्व देने लगी है।

आजकल Technology के इस युग में लोग Skill सीख कर अच्छी नौकरी के साथ अच्छी कमाई भी कर पा रहे है। और इन्हें बड़ी आसानी से नौकरी भी मिल जाती है। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे कि,आज के समय में क्या बेहतर है, समझेंगे की कोशिश करेंगे कि Degree और Certification यानी Skill में क्या अंतर है।

सबसे पहले:

Degree क्या होती है? क्यों लोगों जिनके लिए जरूरी है?

यह किसी भी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थानों में, पढ़ाई करके प्राप्त की जाने वाली औपचारिक शिक्षा पद्धति है। जो कई Category में विभाजित है,जैसे कि MBA, B,Tech, Bsc, B,com और BA एवं अन्य । इसकी अवधि काफी लंबी होती है। जैसे की तीन या चार साल में विद्यार्थी परीक्षा पास करके Degree को हासिल कर पाते है।

आईए जानते हैं Degree के फायदे क्या है।

Degree
Indian Government emblem and example photo of government job

1.ज्यादातर Degree Holder को सरकारी नौकरियों में मान्यता दी जाती है, इसलिए Degree Holders का जरूरत सरकारी नौकरियों में ज्यादा होता है ।

2.बड़ी कंपनियों एवं Multination कंपनियों में आवेदन करने का अवसर और सुविधा प्राप्त होता है।

3.अध्ययन करने का भरपूर मौका और विषय की पूरी जानकारी होती है।

4. भविष्य में Phd करने में या Master Degree करने में सहायक होती है।

जानते हैं Certification क्या होता है? क्या महत्व है इसका?

Degree
An example of computer learning of artificial intelligence. Photo

किसी भी Technical Skill को सीख कर प्राप्त करने वाले प्रमाण पत्र को Certification कहते हैं। यह बहुत ही Short Term Course होता है जो, कभी-कभी एक महीने का होता है तो,कभी-कभी साल का। यह निर्भर करता है कि, किस तरह के कोर्स व्यक्ति कर रहा है।

उदाहरण: जैसे Data Analysis, digital marketing, AI Prompt Engineer, Content Creator एवं अन्य इसी प्रकार के Course को Certification के अंतर्गत रखा गया है।

Certification Course करने के फायदे क्या है?

1. बेहद ही कम समय में और कम पैसे में Technical Skill सीख सकते हैं, और अपने आप को Valueble बना सकते हैं।

2. समय की मांग को देखकर और Industry के Demand के हिसाब से व्यक्ति अपने आप को Update कर सकता है।

3. Skill Certification मिलने के बाद नौकरी की संभावना लगभग दुगनी हो जाती है।

4. व्यक्ति के Profile की Value बढ़ जाती है।

Industry के तीन Best Skill Certification Course

Degree
An example of data analysis.

1.Artificial intelligence एवं Machine Learning Course.

जैसे-जैसे AI Market Develop होते जा रहा है ,वैसे-वैसे AI से संबंधित Skill Certification रखने वाले उम्मीदवारों की मांग तेजी से बढ़ते जा रही है, देखा जाए तो आज के समय में सबसे ज्यादा मांग में रहने वाला कोर्स Ai Skill उम्मीदवारों का ही है।

2. Cloud Computing Certification course.

आजकल Industry में काफी Demand में है। इसे Google Cloud ,AWS, Microsoft Azure जैसे Plateform से किया गया Certification Course से Cloud Engineer की नौकरियां आराम से मिल सकती है।

3. Business Analyst या Data Analyst का भी है, Demand.

हर Industry में Business Analyst की पूछ दिन-ब-दिन बढ़ते जा रही है, Data Analyst बनने के लिए Data Analysis Course या Power BI Course करके Certificate प्राप्त कर सकते है।

FAQs

1.क्या Degree Carrier के लिए बेहतर विकल्प होगा?

अगर व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहा है तो, उसे Degree की और Higher Education Academy Certificate की जरूरत ही पड़ेगी ।

2.क्या Certification course से स्थाई नौकरी प्राप्त की जा सकती हैं?

अगर व्यक्ति जल्दी से Skill Certification किसी भी Category में Course करके Certificate प्राप्त कर लेता है तो, उसके Carrier में बहुत तेजी से उछाल देखा जा सकता है। किंतु सरकारी नौकरी के मुकाबले कम स्थाई वाली नौकरी ही प्राप्त कर सकता हैं।

विशेष: एक बेहतर सलाह यह है कि, किसी भी व्यक्ति को सिर्फ Certification और Degree के भरोसे ही नहीं रहना है, बल्कि अपने अंदर एक ऐसा Skill Develop करना है जो, आपको खास बना सके। क्योंकि Industry के बार बार बदलते हुए माहौल को देखकर व्यक्ति को समय-समय पर नए -नए Skill सीख कर खुद को Update करते रहने से ,व्यक्ति का Demand हमेशा बना रहता है ।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी सभी उम्मीदवार के लिए जो Degree और Certification को लेकर अपना विचार नहीं बना पाते है , उसी के फायदे और नुकसान के बारे में विश्लेषण करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो ,अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur ( creator blogger writer)

और भी पढ़ें 👇

http://Aloysius university invites applicants for Konkani certificate courses – The Hindu https://share.google/7wI4AQyM4W2niOIus

http://CMI to offer maths certificate courses to school teachers | Chennai News – The Times of India https://share.google/AFdWlxVAMarZvcqMF

https://indinewzx.com/whatsapp-user-id-feature-benefits-privacy-settings/?amp=1

Leave a Comment