😎 AI तुम्हारी job नहीं लेगा… तुम AI का job लोगे! 😱 जानिए कैसे?
Report: Ansh thakur
Update:06.05.2026
आज पूरे देश और दुनिया में एक ही चर्चा है कि, Ai आपकी नौकरी ले लेगा Ai हर किसी के मन में बस एक ही डर 😱बैठ गया है कि, Ai आया तो job खत्म! 😳 पर सच्चाई कुछ अलग है । आपका job AI नहीं कोई और ले रहा हैं।😎 आखिर यह डर क्यों होता है? हर जगह एक खौफ पैदा हो गया है कि मशीनें इंसानों की जगह ले लेगी।
news media से लेकर social media तक हर तरफ सिर्फ यही डर पैदा किया जा रहा है। दरअसल हमें डर क्यों लगता है ?क्योंकि जब हमें किसी चीज की जानकारी नहीं होती तो ही हमें डर लगता है। तो लिए इसे दूसरे angle से समझते हैं की डर AI से नहीं बल्कि और किसी से हैं।
आखिर इसमें सच्चाई कितनी है?
दरअसल AI कभी भी खुद से काम नहीं करता है। AI को चलाने वाले भी इंसान ही होते हैं।सिर्फ चलाने वाले नहीं बल्कि इसको बनाने वाले भी इंसान ही है। तो कहना यही है कि AI आपका job नहीं लेता है ।
बल्कि वह लोग पीछे रह जाते हैं जो AI का इस्तेमाल करना नहीं जानते। AI से डरने की जगह आप AI tools को अपनाकर, उसे इस्तेमाल करके कोशिश करें जो लोग यह काम कर चुके हैं। वह लोग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं ।जो लोग सीख चुके हैं, वह लोग दूसरों की नौकरी खा रहे हैं।
बड़ी-बड़ी कंपनियां भी ऐसे लोगों को ही refer करती है, जो AI skill में Master हो चुके हैं। यानी कि आपका job खत्म नहीं हुआ है बल्कि job करने का तरीका बदल चुका है।
यह बिल्कुल उसी तरह की जब एक समय में computer की शुरुआत हुई थी। तब भी यही कहा जा रहा था की computer लोगों को बेरोजगार कर देगा ,किंतु इसी कंप्यूटर द्वारा कई सारे रोजगार भी उत्पन्न हुए। न सिर्फ रोजगार ही उत्पन्न हुआ बल्कि, दुनिया का हर काम तेज गति से होने लगा।
क्यों? क्योंकि लोग कंप्यूटर को अपनाना शुरू कर दिए, लोग कंप्यूटर को सीखना शुरू कर दिए, और आज अपना भारत देश दुनिया में it export का hub बन गया। क्यों क्योंकि लोग उसे सीखना शुरू कर दिए। जिससे करोड़ों job creat हो गए।
क्या आज Ai सच में game बदल रहा है ?
जी हां पहले किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए दो से तीन घंटे का समय लगता था। जैसे कि data analyse करना, designing करना content create करना। पहले इसमें काफी समय लग जाता था।कभी-कभी तो यही काम करने में दो से तीन दिन भी लग जाते थे। किंतु अब यही काम Ai द्वारा 20 से 30 मिनट में हो जाता है।
इसका सीधा सा असर आपके productive ही होने पर पड़ता है ।क्योंकि AI tools सीख कर आप पहले से ज्यादा productive खुद को बना सकते हैं। जो लोग AI tools को इस्तेमाल करना सीख गए हैं। वह पहले से ज्यादा अपने काम का output दे रहे हैं। और यही एक चीज लोगों को दूसरों से अलग बनाता है।
आगे कौन निकलेगा Ai या इंसान?
1. AI कितना भी powerful हो जाए लेकिन इसे
cuntrole इंसान के हाथ में ही रहेगा।
2. AI इंसानों की तरह सोच नहीं सकता उसमें भावनाएं नहीं होती, उसे instruction देकर काम करवाने वाले इंसान ही होते हैं।
3. इसलिए जीत वही सकता है और boss वही है ,जो AI सीख कर उसको instruction देकर काम करवा सके।
4. AI सीख कर काम करने वाले इंसान हमेशा उन लोगो से अलग हो होते हैं। जो AI से डरते हैं।
5. सच तो है future AI का नहीं बल्कि smart लोगों का है AI के masters का है।
आप को क्या करना चाहिए क्या जरूरी है ?
1.अगर आज के इस दौर में आप किसी से पीछे नहीं रहना चाहते तो, आज से ही आप AI tools सीखना शुरू कर दें।
2.हर दिन आप अपने व्यस्त समय से थोड़ा समय निकालकर,अपने कार्य से संबंधित इस्तेमाल होने वाले AI tools को सीखना शुरू करें।
3. वह चाहे education से संबंधित हो चाहे business से हो चाहे office work से संबंधित हो या फिर content creation किसी भी प्रकार का tools जो आपके काम से relate करता है, उसे जरूर सीखें।
4. अगर आप अपने आप को सबसे अलग दिखाना चाहते हैं तो creative thinking और problem solving को मजबूत बना लीजिए यह आपको सबसे unique रखेगा।
विशेष: भविष्य उन्हीं लोगों का है, जो भविष्य के साथ खुद को बदलते हैं upgrade कर लेते हैं। आज सीखेंगे आप तो कल जीतेंगे।
निवेदन:
आपको हमारा यह content कैसा लगा आप हमें जरूर लिखें।अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो कृपया आप अपने दोस्तों से भी साझा करे ।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ आज के दौर में बदलते हुए technology और उसके इस्तेमाल के बारे में एक जानकारी दूसरों तक जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है ।एवं इसमें कोई भी ऐसी मनगढ़ंत बात नहीं लिखी गई है। अगर आपको किसी प्रकार का त्रुटि नजर आया हो।तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपना शिकायत दर्ज करें। आपके सुझाव पर हम अमल करेंगे।
Report Ansh thakur blogger creater writer
इसे भी पढ़ें 👇

