Site icon indinewzx

12वीं पास के लिए Airport Jobs 2026: देशभर में हजारों नौकरी के अवसर, ₹20,000 से ₹1 लाख तक Salary.

12वीं पास के लिए Airport Jobs 2026: देशभर में हजारों नौकरी के अवसर, ₹20,000 से ₹1 लाख तक Salary.

Report: Ansh Thakur

Update: 27.07.2026

अगर आप 12वीं पास है और आपका सपना है Airport के अंदर या Airport Authority से संबंधित नौकरी करना, तो यह सपना आप सच कर सकते हैं। क्योंकि हर साल भारत के कई सारे Airport, Airlines और Ground Handling के लिए कंपनियां कई सारे पदों के लिए नौकरियां निकालती है। अच्छी बात यह है कि इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अगर बिना किसी अनुभव के आवेदन करते हैं तब भी अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। किंतु कुछ पदों के लिए अनुभव रखने वाले उम्मीदवार की ही जरूरत पड़ती है। आज इसी बात को समझेंगे की कौन-कौन सी नौकरी के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, और कैसे ?

Airport से संबंधित कौन-कौन सी नौकरियां होती है?

Airport railway pic and flighs

• Airport Retail And Hospitality Staff

• Cabin Crew Member

• Ramp officer

• Ticket Executive

• Cargo Staff

• Security Staff

• Baggage Handler

• Check-in Staff

• Customer Service Executive

• Ground Staff

Airport कि नौकरी के लिए आवेदन करने हेतु पूछी जाने वाली योग्यता।

Airlines Crew numbers sample pic

• कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है किंतु कुछ पदों के लिए Gradution जरूरी है।

• उम्मीदवार की उम्र 17 से 27 साल तक की होनी चाहिए।

• हिंदी और इंग्लिश की जानकारी।

• उम्मीदवार का Communication Skill जरूरी है ।

• शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

अनुमानित Salary कितनी होती है?

अनुमानित Salary पद के अनुसार ही दिया जाता है जैसे की,

• Cabin Crew ₹40000 to ₹1,00000

• Security Staff ₹35000 to ₹50000

• Cargo Staff. ₹25000 to ₹40000

• Customer Service ₹25000 to ₹40000

• Ground Staff ₹20000 to ₹35000

कृपया ध्यान दें।

दिए जाने वाली Salary यह सिर्फ अनुमानित Salary है, Salary कंपनी एवं पद, शहर और अनुभव के हिसाब से दिया जाता है।

Airport की नौकरी के लिए आवेदन करने की विधि।

Airport ground staff group photo

1. पहले अपनी योग्यता का आकलन करें जिस पद के लिए आवेदन लेना चाहते हैं। उसे पद के अनुसार खुद को तैयार करें अपने शैक्षणिक योग्यता उम्र की सीमा का भी ध्यान में रखें।

2. अपने Resume को सही सही तरीके से तैयार करें जिसमें आप के बारे में दी गई जानकारी सही हो, और पूछे गए योग्यता अनुसार हो।

3. जिस भी Airlines में आप आवेदन देना चाहते हैं उसकी आधिकारिक Website पर Register और Resume Upload करें।

4. Interview के दौरान अपने skill, योग्यता और अनुभव को साझा करें।

5. आपके द्वारा दिया गया Document का Verification भी किया जाएगा।

6. चुने गए उम्मीदवार का शारीरिक क्षमता (Physical Fitness) की भी जांच की जाती है।

7. सभी प्रक्रिया में पूरी तरह से साबित होने के बाद आपको Joining Letter दिया जाएगा।

पूछे जाने वाले दस्तावेज:

• अगर अनुभव पूछा जाता है तो अनुभव प्रमाण पत्र देना जरूरी होगा।

• Mobile Number Email ID Resume Passport Size Photo PAN Card Aadhar Card एवं 10वीं और 12वीं का प्रमाण पत्र भी जरूरी है।

Airport में मौजूद किस कंपनी में आवेदन करें?

आवेदन देने के लिए सभी Airlines जैसे Indigo, Air India Vistara Airlines एवं अन्य सभी Airlines कंपनी में आवेदन कर सकते हैं।

अंतिम निष्कर्ष:

जो युवा Airport Authority के अंदर या Ground पर काम करने के इच्छुक हैं उनके लिए यह Airport की नौकरी एक शानदार अवसर है इस नौकरी को करने के लिए खुद को इस तरह सक्षम बनाएं जिस तरह की जरूरत Airport और Airlines कंपनियों को है। अपने पसंदीदा नौकरी को करने के लिए पूछी गई योग्यता के अनुसार खुद को तैयार करें ताकि भविष्य सुरक्षित रहे।

FAQs:

1. क्या 12वीं पास उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है?

उत्तर: जी हां 12वीं पास उम्मीदवार अपनी पसंदीदा नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है क्योंकि कई सारी Airlines कंपनियों में कई तरह के पदों के लिए भर्तियां की जाती है।

2. Airport की इस नौकरी में Salary किस प्रकार मिलती है।

उत्तर: इस नौकरी में Salary पद के अनुसार दिया जाता है कम से कम 20000 से लेकर 40000 से शुरुआत हो सकती है किंतु कुछ पदों के लिए एक लाख रुपए तक भी Salary दिया जाती है।

3. इस क्षेत्र में नौकरी करने के लिए अनुभव जरूरी है?

उत्तर: जी नहीं कुछ पदों के लिए अनुभव जरूरी नहीं है किंतु कुछ पदों के लिए अनुभव जरूरी होता है।

4. नौकरी की आवेदन करने के लिए सुझाव क्या है?

उत्तर: किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर नौकरी दिलवाने के नाम पर किसी को कोई पैसे ना दे। Airlines कंपनियों के आधिकारिक Website पर जाकर Online आवेदन ही करें।

5. किन-किन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर :Ground Staff, Customer Service, Cargo, Security, Ticketing, Cabin Crew एवं अन्य तरह के पद भी मौजूद है, आप अपने पसंदीदा पद के लिए अच्छी तैयारी के साथ आवेदन कर सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी लोगों के लिए जो Airport की नौकरी करने के इक्षुक है उन उम्मीदवारों को जानकारी प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो ,अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur ( creator blogger writer)

इसे भी पढ़ें 👇

http://Bhogapuram International Airport, Reliance Data Centre and other projects to create five lakh jobs in north Andhra, says Minister – The Hindu https://share.google/iivKCc016sFmDOjLj

http://Gcaa Uae: Dubai Aviation Career Fair 2026: How you can land a cabin crew or pilot job with Emirates, Etihad and Airbus | World News – The Times of India https://share.google/0xU1QgBGyMukrUjZT

https://indinewzx.com/astronaut-app-real-fake-review-2026/?amp=1

 

 

Exit mobile version