Character Certificate कैसे बनवाएं? क्यों है सबके लिए जरूरी, क्या इसके बिना कोई काम नहीं होगा? जानें घर बैठे आवेदन प्रक्रिया!
Report: Ansh Thakur
Update: 20.10.2026
नमस्कार! पूरे भारत देश के पूरी जनसंख्या की बात की जाए तो यहां पर हर व्यक्ति एक दूसरे के बारे में उसके आचरण और चरित्र के बारे में नहीं जानता है, ऐसे में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी, या Private नौकरी के लिए आवेदन करता है, या किसी जरूरी दस्तावेज को बनवाने लिए आवेदन करता है तो उस समय पूछे जाने वाले जरूरी दस्तावेजों के साथ-साथ व्यक्ति का “Character Certificate” यानी (चरित्र प्रमाण पत्र) भी पूछा जाता है।
अन्य दस्तावेजों की तरह Character Certificate भी एक मुख्य दस्तावेज माना जाता है जिसकी जरूरत लगभग हर विभाग में पड़ती ही है, चाहे व्यक्ति Passport के लिए या सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करें या Business Loan के लिए आवेदन करें या फिर निजी संस्थानों में नौकरी के लिए आवेदन करें Character Certificate जरूरी हो चुका है।
आज जानेंगे इस Character Certificate को कैसे और कहां से प्राप्त किया जा सकता है या कैसे बनाया जा सकता है, पूरी प्रक्रिया को चरण दर चरण समझने की कोशिश करते है।
क्या होता है, Character Certificate क्यों है जरूरी?
यह ऐसा दस्तावेज है जो किसी भी व्यक्ति के चरित्र, व्यक्ति के आचरण एवं व्यक्ति का सत्यापन की जानकारी संबंधित सरकारी विभाग या सरकार द्वारा अधिकृत संस्थाओं से जारी किया जाता है। इसकी जरूरत शिक्षण संस्था, नौकरी या सरकारी नौकरी के लिए एवं संबंधित प्रक्रिया के दौरान मांगा जा सकता है।
एवं ध्यान रखने वाली बात यह है कि, किसी भी शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र एवं पुलिस विभाग द्वारा जारी किया गया Character Verification Certificate में फर्क हो सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले किस विभाग द्वारा जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र चाहिए इस बात की पुष्टि जरूर कर ले।
Certificate बनवाने के लिए लगने वाले जरूरी दस्तावेज।
अगर चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए Online आवेदन करना चाहते हैं तो, पूछे जाने वाले जरूरी दस्तावेज कुछ इस प्रकार के होंगे जैसे की,
➡️ व्यक्ति का पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज।
➡️ स्थाई पते का निवास प्रमाण पत्र या निवास स्थान से संबंधित प्रमाण पत्र, जैसे राशन कार्ड, गैस बिल, बिजली का बिल, पानी का बिल एवं अन्य।
➡️ सक्रिय मोबाइल नंबर।
➡️ व्यक्ति का Email ID अगर जरूरत पड़ने पर पूछा जाए तो।
➡️ वर्तमान एवं स्थाई पते की पूर्ण जानकारी।
➡️ आवेदन करने का उद्देश्य का या उससे संबंधित विवरण अगर आवेदन करते समय पूछा जाए तो ही दें।
कृपया ध्यान दें: दस्तावेजों की जरूरत राज्य, जिला एवं क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं आवेदन करने से पहले पूछी गई दस्तावेज को सूची को ध्यानपूर्वक देखे।
Online पर Character Certificate के लिए आवेदन कैसे करें?
Online द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र के आवेदन करने की प्रक्रिया के लिए उत्तर प्रदेश के आवेदन प्रक्रिया को उदाहरण के तौर पर लिया गया है अन्य राज्यों की आवेदन प्रक्रिया भिन्न हो सकती है इसलिए कृपया इसे उदाहरण के तौर से ही लें।
उत्तर प्रदेश पुलिस Verification से संबंधित चरित्र प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए दिए गए निम्नलिखित तरीकों को अपनाएं।
1️⃣ उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक Website को नीचे दिए गए लिंक को Click करके खोलें⬇️
https://cctnsup.gov.in/citizenportal/login.aspx
2️⃣ अब इस Portal पर Registration करके Login कर लें।
3️⃣ Portal पर उपलब्ध Character Verification सेवाओं को ढूंढे मिल जाने पर उस Link पर Click करें।
4️⃣ Click करने के बाद खुलने वाले Form को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछी गई जानकारी को दर्ज करें जैसे, आपका नाम, पिता का नाम, वर्तमान एवं स्थाई पता, जैसी जानकारियां बिना कोई गलती किए दर्ज करें।
5️⃣ अब पूछी गई जरूरी दस्तावेजों को Uplaod करें।दस्तावेज Uplaod करते समय दी गई जानकारी और निर्देश अनुसार Uplaod करें जैसे फोटो पहचान पत्र स्थाई पता एवं संबंधित दस्तावेज।
6️⃣ शुल्क राशि की भुगतान करें।
अगर आवेदन करते समय किसी प्रकार का शुल्क राशि पूछी जाए तो उसका भुगतान Online ही करें।
7️⃣ आवेदन शुल्क भरने की प्रक्रिया पूरी होने पर प्राप्त होने वाले Acknowledgement को सुरक्षित कर लें।
Offline आवेदन करने का नियम भी जाने।
अगर किसी कारणवश आप Online आवेदन नहीं कर सकते हैं या फिर Online आवेदन करने की सुविधा आपके पास उपलब्ध नहीं है तो आप अपने नजदीकी क्षेत्रीय पुलिस स्टेशन से संपर्क करें, आवेदन करने की प्रक्रिया और नियम की जानकारी प्राप्त करें एवं उनके बताए गए निर्देश के अनुसार आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज और Form को भर कर आवेदन करें।
Character Certificate कितने दिन में प्राप्त होता है?
Character Certificate आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेजों की जांच और आवेदनकर्ता का Police Verification संबंधित विभाग या पुलिस स्टेशन पर निर्भर है। यह जांच कई इकाइयों पर किया जाता है, एवं सत्यापन की जांच की पुष्टि होने के बाद ही बन जाने जाने की सूचना दी जाती है।
इसलिए Certificate बन जाने की कोई निश्चित समय नहीं बताया जा सकता है जांच की प्रक्रिया जांच विभाग एवं जांच अधिकारी द्वारा ही निश्चित समय की पुष्टि की जा सकती है।
अंतिम निष्कर्ष: जैसे कि आजकल हर सुविधा Online पर उपलब्ध है इस प्रकार Character Certificate भी हर राज्य में Online द्वारा आवेदन करने का विकल्प भी मौजूद है। आवेदन करने से पहले आवेदन करने के नियम प्रकिया और पूछे जाने वाले दस्तावेज को अच्छी तरह जान ले, एवं आवेदन शुल्क भरने के बाद प्राप्त होने वाले Acknowledgement को भी सुरक्षित करके रखें क्योंकि यह आपके लिए एक Proof जैसा कार्य करता है एवं आवेदन की संख्या भी इसी में उपलब्ध होती है।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है उन सभी लोगों के लिए जो लोग Character Certificate बनवाना चाहते है। Indinewzx किसी भी प्रकार Certificate दिलवाने का दावा और न ही वित्तीय लाभ उठाने की कोशिश करता है और न ही किसी प्रकार का वित्तीय लेन देन और घाटे के लिए जिम्मेदार है।
अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)
इसे भी पढ़ें 👇

