Site icon indinewzx

China AI Pet Translator: क्या अब इंसान समझ पाएंगे जानवरों की भाषा? जानिए यह Device कैसे करता है काम !

China AI Pet Translator: क्या अब इंसान समझ पाएंगे जानवरों की भाषा? जानिए यह Device कैसे करता है काम!

Report:Ansh thakur

Update:21.06.2026

Artificial intelligence: हर दिन नए-नए चमत्कार नए-नए अविष्कार Artificial intelligence ने तो ऐसा हंगामा मचाया हुआ है कि,आम आदमी हैरान भी है! और डर में भी है। डर में इसलिए की क्या Ai अब सचमुच इंसानों की जगह ले लेगा? हाल ही में एक Report निकलकर सामने आया कि चीन की एक Startup Company ने एक ऐसा Ai Device बनाया है, जिसका नाम है PETTY CHAT जो कुत्ते और बिल्लियों के भाषा को समझ कर, इसका अर्थ बता देता है।

यह Ai Device Social media, Print Media और Technology की दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इस पर विश्वास कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। कुछ लोगों का सवाल है कि, क्या सचमुच में कोई Device पालतू जानवरों के आवाज को उसके व्यवहार को समझ सकता है?

तो आइए इसका जवाब ढूंढने के साथ समझते हैं कि यह Ai Device काम कैसे करता है और कितना Accurate काम करता है।

क्या है? चीन का Animal Collar Device PETTY CHAT

China made Ai dog collar device

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह Ai कॉलर डिवाइस PETTY CHAT जानवरों के शारीरिक गतिविधियों का विश्लेषण करता है। जिसमें आवाज और व्यवहार समझने के लिए Ai Technology का इस्तेमाल किया जाता है। इस PETTY CHAT का काम होता है, Data Collect करना और Ai Learning Advance Technology द्वारा संभावित अर्थ को App पर दिखाना है। जिससे कोई भी जानवर कुत्ता हो या बिल्ली उसको व्यवहार को समझा जा सकता है। जैसे कुत्ते को भूख लगा है, या बाहर घूमना है ,या फिर उसे पानी पीना है, Ai उसकी भावनाओं को समझ कर Analyse कर के बता देता है।

देखा जाए तो मुख्य रूप से यह Device चार चरणों में काम करता है।

1. यह जानवरों के आवाज को पहले Record कर लेता है।

2. फिर Ai Record किए हुए आवाज को Read करता है और उसके Pattern एवं Tone को समझता है ।

3. फिर Ai जानवरों के Body Languge जानवरों के शरीर में हो रहे भाव को समझता है।

4. Ai System जानवरों के भावना और जरूरत को समझ कर परिणाम दिखाता है।

5. Ai System को जानवरों के Voice Sample और पशुओं के व्यवहार करने के DATA के साथ प्रशिक्षित किया जाता है ताकि, Ai System की पहचान क्षमता और बढ़ सके।

क्या Ai System द्वारा जानवरों के भाषा को समझना संभव है।

Chinese Dog Collar Device for Cat and Dog Demo Pic

कुछ तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि Ai द्वारा जानवरों के भाषा को पूरी तरह समझना और अनुवाद करना संभव नहीं है। यह Technology सिर्फ जानवरों के आदत व्यवहार और भावनाओं को समझ कर अनुमान ही लगा सकता है। किंतु सटीकता से यह नहीं बता सकता है। ना की ,जानवर इंसानों की तरह क्या सोच रहे हैं। क्या बोल रहे हैं। इसीलिए जानकार इसे सिर्फ Animal Emotions Recognition System मानते है। न कि Animal Language Transleter.

क्या भविष्य में संभव है, जानवरों की भाषा समझना?
Example pic of a dog wearing the device

जिस तरह से Ai Technology में विकास होते जा रहा है, उस तरह से इतना तो तय है कि ,Ai Technology और Machine Learning द्वारा भविष्य में आम इंसानों को उनके पालतू जानवरों के रखरखाव, उनके हेल्थ और उनके भावनाओं को समझने में Ai Technology का काफी महत्वपूर्ण योगदान होगा। जिससे इंसानों और जानवरों के बीच में संवाद करने में मदद मिलेगी।

विशेष: चीनी वैज्ञानिकों द्वारा बनाया हुआ Device PETTY CHAT एक तरह का Futuristic प्रयोग माना जा रहा है। किंतु इसके 100% सत्यता का दावा आधिकारिक रूप से नहीं की गई है। पर यह Technology भविष्य? में इंसानों और जानवरों के बीच के संबंध को और उनके देखभाल के तरीकों को बदल सकती है।

Disclaimer:

यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है।Technology में हो रहे नित नए विकास उससे जुड़ी जानकारी को विश्लेषित करने की कोशिश मात्र है। अगर सूचना पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों से भी साझा करे ,और अगर इस लेख में आपको किसी प्रकार की त्रुटि आपको नजर आयी हो तो, कृपया आप हमें Comment box में Comment करके सूचित करें । किसी भी सुधार की जरूरत पड़ेगी तो हमारा Website उस पर अमल जरूर करेगा।

धन्यवाद 🙏

Report:Ansh thakur (blogger creater writer)

इसे भी पढ़े 👇

http://Chinese startup claims new AI collar will let your pet talk to you – India Today https://share.google/FfIvlFSrGlcvgBQ2S

http://The Best Pet Trackers and GPS Dog Collars We’ve Tested for 2026 | PCMag https://share.google/0ingSIYppFVcaYI8W

https://indinewzx.com/india-se-dubai-me-job-kaise-payen/?amp=1

Exit mobile version