CSC Centre: ग्राहक सेवा केंद्र, रोज हो सकती है हजारों कमाई! कैसे खोलें और ठगी से कैसे बचे?
Report: Ansh Thakur
Update: 20.04.2026
Last Update: 23.08.2026
आज गांव हो या शहर आम आदमी CSC Centre खोलकर प्रति माह ₹20,000 से लेकर ₹50,000 तक कमाई कर रहे हैं। आज हर व्यक्ति को हर तरह की Service की जरूरत पड़ती ही है। ऐसे में CSC Centre यानि जन सेवा केंद्र बहुत अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है, जन सेवा केंद्र यह कमाई का भी ऐसा जबरदस्त विकल्प बन चुका है की, CSC Centre दिलवाने के नाम पर ठगी भी हो रही है। जानिए इससे कैसे बचे, और कैसे CSC centre की शुरुवात करे।
पहले जानते हैं कि, CSC Centre होता क्या है?
CSC Centre, आम लोगों के सुविधा के लिए एवं हर तरह का सरकारी दस्तावेज से जुड़ी एवं अन्य सुविधा देने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त किया जाता है। जिसमें आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, बीमा, बिजली के बिल, सरकारी योजना, सरकारी प्रमाण पत्र, जमीन के दस्तावेज, Ticket Booking व अन्य हर तरह की सरकारी योजनाओं से जुड़ी का सुविधा ग्राहक को दे सकते हैं।
जानिए इस CSC centre को किस तरह से प्राप्त कर सकते हैं?
1. सबसे पहले इसमें Tech Certificate की जरूरत पड़ती है, जिसे आप एक छोटी सी परीक्षा देकर प्राप्त कर सकते हैं।
2. इसके लिए Computer की Basic जानकारी होना जरूरी है, जो कि आम बात है।
3. तीसरी सबसे जरूरी दस्तावेज Aadhar card , PAN Card, Passport size Photo ,एवं Bank Details यह सारे दस्तावेज जरूरी है।
4. एक Computer एक Printer, Scanner एवं Fast Internet भी होना जरूरी है।
5. 🆔 प्राप्त करने के लिए CSC Web Portal पर आप Application दे सकते हैं। ⬇️
➡️https://share.google/ZNRXpujbyflPb81RB
6. कुछ ही दिन में आपको 🆔 प्राप्त हो जाएगी और फिर आप अपने Center का शुरुआत कर सकते हैं।
महीने में कितनी कमाई हो सकती है?
1. अगर आप किसी ऐसे Area में शुरू करते है, जहां पर ज्यादा आबादी हो तो, वहां कमाई की उम्मीद ज्यादा की जा सकती है।
2. अगर आप शहरी क्षेत्र में किसी कोर्ट कचहरी,या किसी सरकारी दफ्तर के पास खोलते हैं तो, आपके रोज की कमाई ₹1500 से लेकर ₹2500 रुपए तक भी हो सकती है।
3. अगर आप किसी सरकारी काम के साथ अन्य सुविधा भी देते हैं, जैसे दस्तावेज भरना, बीमा, बैंकिंग व अन्य तो आपकी कमाई और भी ज्यादा हो सकती है।
4. कुछ जगहों पर तो लोग ₹15000, से लेकर ₹50000, तक की कमाई महीने में कर पा रहे हैं, थोड़ी सी मेहनत से आप अच्छा खासा कमाई कर सकते है।
Scam से कैसे बचें?
CSC centre के नाम पर कुछ लोग 🆔 देने का दावा करते हैं, जिसे वह ₹5000 से लेकर ₹10000 में बेचते हैं, ऐसे कई विज्ञापन आप लोगों को Social Media पर दिख जाता होगा कृपया ऐसे विज्ञापनों से बचें।
जैसे:
1. बिना Document का CSC Centre खोले।
2. फर्जी Website बनाकर Payment लेना।
3. सिर्फ ₹5000 में अपना CST Center खोले।
4. एवं 100 % Guarantee Approval.
5. ऐसे लोग आपके पैसे लेकर गायब तो हो ही जाते हैं, एवं आपको भी परेशानी में डाल सकते हैं। कृपया ऐसे लोगों से बचें उसके लिए बचने उपाय इस तरह है।
उपाय: इस तरह के Scam से कैसे बचे?
1. किसी भी एजेंट को किसी तरह का पैसे ना दे।
2. हमेशा Official Portal से आवेदन करें।
3. किसी तरह के लुभावनी बातों में ना आए।
4. अगर आपको जानकारी का कोई अभाव है तो, आप आधिकारिक Website, YouTube और WhatsApp जैसे Media से Cross Check करें।
निष्कर्ष: अगर आपके पास नौकरी नहीं है तो, आप CST Center खोले यह आपकी अच्छी खासी कमाई का जरिया बन सकता है। किंतु सही जानकारी लेकर सही Website पर जाकर ही Apply करें, किसी भी धोखाधड़ी से बचें ताकि आपके पैसे सुरक्षित रहे।
Disclaimer:
यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया लेख है, उन सभी लोगों के लिए जो कमाई का विकल्प तलाश रहे है। जो सही जानकारी है, वही जानकारी प्रदान करने की हमारी एक छोटी सी कोशिश मात्र है। हमारी तरफ किसी प्रकार की त्रुटि हो तो या कोई भी शिकायत हो तो Comment Box में आप दर्ज कर सकते है।
Report: Ansh Thakur (Blogger Creater Writer)
इसे भी पढ़ें 👇

