Site icon indinewzx

CSC DigiPay Banking: अब आपका घर भी बन सकता है, Mini Bank! रोज होगी कमाई जानिए कैसे?

CSC DigiPay Banking: अब आपका घर भी बन सकता है, Mini Bank! रोज होगी कमाई जानिए कैसे ?

Report: Ansh thakur

Update: 27.05.2026

जरा सोचिए आप घर से बाहर निकले और आपको Banking Service मिल जाए। जहां से आप Cash Withdrawal कर सके, Balance Check कर सके Money Transfer कर सकें, और पानी बिजली गैस का बिल का भुगतान कर सके एवं Pan Card और Insurance से संबंधित आपका काम पूरा हो जाए यहां तक की सरकारी योजनाओं के लिए भी आवेदन कर सके और यह सब आपके घर के पास ही हो तब आपको इन सब कार्य को करने के लिए दूर तक Travel करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

अगर आप दूर दराज के इलाके में रहते हैं, जहां पर यह सब Service दूर-दूर तक मौजूद नहीं है, पर यह सुविधा यह सब आपके घर के आस पास शुरू हो जाए तो? पर ऐसा हो सकता है क्या!

तो बात कर रहे हैं, DigiPay/ Banking CSP (Customer Service Point) Center की यह Service लोगों के लिए एक छोटे बैंक की तरह काम करता हैं। और यही कारण है कि, गांव और देहात के दराज के इलाके में यह तेजी से बढ़ते जा रहा है। सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस DigiPay Service को लोग अब एक Buisness Model के तौर पर अपनाकर महीने में कम से कम ₹50000 तक कमाई कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य यही है कि, इसके बारे में जनता को जागरूक किया जाए और दूसरे लोग इसको एक रोजगार बनाकर पैसे कमाए। तो चलिए जानते हैं क्या होता है, DigiPay और कैसे आप अपना DigiPay शुरू कर सकते है।

आखिर यह DigiPay/Banking CSP क्या होता है?

This picture shows the services one can avail from the DigiPay

DigiPay एक तरह का Digital Banking Platform जो CSC E-Governence Services India Limited द्वारा संचालित किया जाता है। यह ऐसा Service है, जिसमें ग्राहक सिर्फ आधार नंबर और Fingerprint के जरिए पैसे निकाल सकते हैं। इस DigiPay से आधार आधारित Banking Service लोगों तक पहुंचाया जाता है। इसमें बैंक से संबंधित कई सारे कार्य आप कर सकते हैं लगभग जो Service बैंक में मिलता है, वह Service यहां प्राप्त कर सकते हैं।

जानते हैं कि, Banking CSP center क्या होता है। कैसे कार्य करता है?

CSP center यानी Customer Service Point इसे कोई भी आम आदमी खोलकर संचालित कर सकता हैं। अगर आपके पास थोड़ी सी जगह हो, Internet की Service और Laptop हो और इसमें लगने वाले जरूरी दस्तावेज हो तो, इसकी शुरुआत की जा सकती है। यह एक प्रकार से बैंक के Mini Branch की तरह कार्य करता है। CSP center के जरिए गांव और देहात में बैंक की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

इस DigiPay CSP Center मैं कौन कौन सी सुविधाएं ले सकते हैं ग्राहक।

In this photo, a man is showing how easily you can do banking work through digypay.

1. सरकारी योजनाओं के बारे में जान सकते हैं, और आवेदन भी दे सकते हैं। 

2. बीमा से संबंधित व PAN Card से संबंधित कार्य कर सकते हैं। 

3. बिल का भुगतान कर सकते हैं जैसे ,बिजली पानी एवं गैस।

4. किसी भी प्रकार का Recharge कर सकते हैं, जैसे Mobile एवं DTH. 

5. किसी को भी पैसे Transfer कर सकते हैं।

6. Mini Statement ले सकते हैं।

7. आधार कार्ड द्वारा Cash की निकासी कर सकते हैं।

DigiPay CSP Center से कितनी कमाई की जा सकती है?

Digipay Photo showing some of the benefits of

DigiPay के द्वारा किए जाने वाले हर भुगतान पर संचालक को कमीशन प्राप्त होता है। जैसे,

1. Bill Payment और Recharge पर कमाई।

2. पैसे Transfer करने पर Charge. 

3. पैसे की निकासी पर अलग से Commission. 

4. बीमा एवं अन्य सेवाओं पर अलग से Incentive प्राप्त होता है।

अगर DigiPay CSP Center किसी ऐसे Location पर हो जहां पर ग्राहकों की संख्या ज्यादा हो तो, महीने में ₹20000 से लेकर ₹50000 तक कमाई की जा सकती है।

DigiPay CSP Center खोलने के लिए क्या क्या चाहिए?

1. एक छोटा सा Office या दुकान।

2. Aadhar Card एवं PAN card.

3. Fingerprint Scanner एवं Printer.

4. Internet Connection.

5. Computer या Laptop.

6. अब नई CSC ID के लिए पहले TEC Certificate लेना पड़ता है। 

http://Digipay https://share.google/BHyb7rOSYzIzrFvcM

7. TEC Certificate लेने के लिए छोटा सा Exam देना होगा।

8. Minimum ₹15000 से ₹30000 तक की  फीस देना होगा।

विशेष: DigiPay CSP Center जो भी व्यक्ति संचालित करता है, संचालित करने वाले व्यक्ति के लिए यह एक रोजगार जैसा है। जिससे वह दूर दराज के क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों में एक तरह से ग्राहकों को Service तो देता ही है, एवं उसके लिए Permanent Income Source भी बन जाता है। इससे ग्रामीणों को भी दूर तक न जाकर अपने कार्य को करने में आसानी होती है। Digital India मुहिम के तहत DigiPay CSP Center आने वाले समय में रोजगार का एक बड़ा अवसर बन सकता है।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जागरूकता के लिए लिखा गया लेख है, उन सभी लोगों के लिए जो अपना खुद का Buisiness करना चाहते है, उन्हें जानकारी प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर आप अपना सुझाव देना चाहते हैं तो, Comment में सुझाव देकर हमारे हौसले बढ़ा सकते है, हम आपके आभारी रहेंगे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur (Creater Blogger Writer)

इसे भी पढ़े 👇

http://Assam government distributes laptops to 71 DigiPay Sakhis under DAY-NRLM scheme – Assam government distributes laptops to 71 DigiPay Sakhis under DAY NRLM scheme –

https://indinewzx.com/government-job-update-2026-ssc-sbi-railway/?amp=1

Exit mobile version