Site icon indinewzx

Diabetes जड़ से खत्म:China ने बना ली है diabetes की दवा?

Diabetes जड़ से खत्म:China ने बना ली है diabetes की दवा?

A Chinese dr.

 

Author:Ansh thakur

Updated :20.03.2026

कई दिनों से सोशल मीडिया और दुनिया भर में एक खबर बहुत तेजी से वायरल होते जा रही है कि चीन के डॉक्टरों ने Diabetes (शुगर) की 100% जड़ से खत्म कर देने वाली दवा खोज ली है। इस खबर को सोशल मीडिया पर खास करके टिक टॉक एवं अन्य मिडिया पर देखकर कई लोग काफी उत्साहित हैं, तो कई लोग भ्रमित हैं कि आखिर इसमें सच्चाई कितनी है। क्या सच में चीन ने diabetes जैसी गंभीर बीमारी का जड़ से खत्म करने वाला इलाज मिल गया है, या यह मात्रा एक अफवाह है? आइए इस पूरे मामले को विस्तार पूर्वक से समझते हैं।

Diabetes (शुगर)क्या है और यह क्यों गंभीर बीमारी क्यों है?

Diabetes एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसमें शरीर में ब्लड शुगर (ग्लूकोज) को नेचुरल तरीके से सामान्य नहीं कर पाता है।

इनमें 2 मुख्य प्रकार हैं:

Diabetes टाइप 1

Diabetes टाइप 2

यह बीमारी गंभीर इस लिए है क्योंकि धीरे-धीरे शरीर के कई अंगों पर असर डालती है मानिए जैसे दिल, गुर्दा, आंखें और शरीर के नसों पर । अगर इसे समय पर इलाज न किया जाए तो यह बेहद गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। इन्ही कारणों से लोग इसके “100% इलाज” की खबर सुनकर तुरंत उत्साहित हो जाते हैं।

A Chinese dr. Pic 2

China की इस खबर में सच कितना है?

आइए अब जानते हैं उस इलाज के दावे की जिनमें कहा जा रहा है कि China ने diabetes की जड़ से खत्म कर देने की दवा बना ली है।

पर सच्चाई क्या हैं ?

सच्चाई यह हैं कि अभी तक विश्व में किसी भी देश में diabetes का 100% इलाज उपलब्ध नहीं है। चीन सहित दुनिया में कई देशों में इस बीमारी पर लगातार शोध चल रही है। दवा वैज्ञानिक नई-नई तरीको पर काम कर रहे हैं,

उनमें से जैसे:

स्टेम सेल थेरेपी

पैंक्रियाज ट्रांसप्लांट

कृत्रिम इंसुलिन सिस्टम

कुछ अन्य research में सफलता जरूर मिले हैं, लेकिन अभी ये शुरुआती चरण ट्रायल में हैं। इसका मतलब कतई नहीं है कि हर मरीज के पर यह इलाज समान रूप से काम करेगा या पूरी तरह जड़ से बीमारी को खत्म कर देगा।

क्यों खबरें वायरल की जाती हैं?

इस तरह की झूठी खबरें तेजी से फैलाने के पीछे कुछ अन्य बड़े कारण होते हैं:

झूठी खबरे फैला कर attention पाना ।

इंटरनेट की दुनिया पर कई वेबसाइट और यूट्यूब चैनल ज्यादा views पाने के चक्कर “100% इलाज” या चीन के “चमत्कारी दवा” जैसे भ्रमित शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

अधूरी जानकारी देना

अक्सर कई बार research के शुरुआती कुछ नतीजों को ही पूर्ण इलाज बता दिया जाता है, जिससे आम लोगों में भ्रम उत्पन्न होता है।

इसमें फर्जी दवाओं का भी खेल है।

कुछ दवा कंपनी इस तरह की खबरों के आड़ का फायदा उठाकर बाजार में नकली दवाएं बेचते हैं और आम लोगों को ठगते हैं।

फिलहाल अभी Diabetes का सच में सही इलाज क्या है?

जैसे कि diabetes को पूरी तरह जड़ खत्म नहीं किया जा सकता, हालांकि इसे कुछ तरीके से सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है।

जिसके लिए:

हर दिन नियमित दवाएं (जैसे Insulin)

बिलकुल संतुलित आहार

और रोजाना व्यायाम बहुत जरूरी है

और समय-समय पर ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहे ।

इन सभी नियमों को अपनाकर हर व्यक्ति सामान्य और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है।

ऐसे कुछ दावों से हमेशा रहें सावधान

जैसे आपको कोई भी ऐसे दावे करे :

जैसे “7 दिन में आपका शुगर खत्म”

शुगर का “100% गारंटी इलाज”

शुगर के लिए “China की गुप्त दवा”

ऐसे दावों से सतर्क रहें, क्योंकि ऐसे दावे हमेशा गलत या भ्रामक भी होते हैं।

क्या हैं भविष्य की उम्मीद?

दुनिया के कई वैज्ञानिक लगातार नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं और आने वाले कुछ समय में इसका बेहतर इलाज संभव हो सकता है। लेकिन फिलहाल अभी तक कोई भी ऐसा सबूत नहीं है जो यह साबित करे कि जड़ diabetes ख़त्म करने इलाज खोज लिया गया है।

इसका निष्कर्ष:

चिन ने diabetes ख़त्म करने की 100% दवा नहीं बनाई है

इसपर research जारी है और कुछ सफलता के संकेत मिले हैं

अंततः diabetes को सिर्फ नियम बना कर कंट्रोल किया जा सकता है, न कि पूरी तरह खत्म ।

इसलिए किसी प्रकार के भी भ्रमित खबर पर भरोसा करने से अपने विवेक का इस्तेमाल करे पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें और अपनी सेहत के साथ कोई खिलवाड़ न करे ।

About.Ansh thakur

Blogger, creater, writer.

http://अब जड़ से खत्म होगा शुगर, करोड़ों मरीजों को मिलेगी ‘संजीवनी’! चीन ने खोजा बिना दवा और इंजेक्शन वाला फॉर्मूला – News18 हिंदी https://share.google/p1ZxCgSTCwSDhZc0N

https://indinewzx.com/samsung-ballieस्मार्ट-रोबोट-जो-आपके-घर/?amp=1

https://zeenews-india-com.cdn.ampproject.org/v/s/zeenews.india.com/hindi/world/pakistan-china/china-stem-cell-based-treatment-that-can-manage-type-2-diabetes/3122714/amp?amp_gsa=1&amp_js_v=a9&usqp=mq331AQIUAKwASCAAgM%3D#amp_ct=1773999532433&amp_tf=From%20%251%24s&aoh=17739993140336&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com&ampshare=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fworld%2Fpakistan-china%2Fchina-stem-cell-based-treatment-that-can-manage-type-2-diabetes%2F3122714

Exit mobile version