Future plan:10वीं पास छात्रों के लिए TopGovernment Jobs 2026 🚆👮⚡ जानिए कौन सा?
Report:Ansh Thakur
Update:16.05.2026
Exam’s खत्म हो चुके हैं।और करोड़ों विद्यार्थियों की छुट्टियां भी शुरू हो गई है।लाखों विद्यार्थी दसवीं की परीक्षा भी पास कर चुके होंगे, और यही समय है जहां विद्यार्थियों को अपने भविष्य चुनाव करना पड़ता है।आगे का future plan भी कर ही रहे होंगे। ऐसे ही कुछ future plan कुछ सुझाव हम भी आपके सामने लेकर आए हैं। जो विद्यार्थी दसवीं के बाद सरकारी नौकरी करने का सपना पाले हुए हैं।
उन विद्यार्थियों को एक सुझाव देना चाहते हैं कि, किस government sector में ,कौन-कौन सी नौकरी से आप शुरुआत कर सकते हैं ।तो चलिए हम लोग जानते हैं कि किस sector में कैसी नौकरियां आप प्राप्त कर सकते हैं।
Future plan 1.indian railway Group C और group D Job
indian railway में कई तरह के Group C और group D catagory के job हर साल निकाले जाते हैं। जैसे इस समय indian railway को जरूरत है,
1.Track maintainer
इस job में Track से संबंधित कार्य करना होता है जैसे Track का maintenance, signal maintenance wheel maintanence etc.ताकि train का सुरक्षित आवागमन हो सके यह field job है, एवं इसमें आपको minimum salary 25000 से लेकर 40000 तक प्राप्त हो सकता है।
2. Technician job
इस job में आपको train के engine, electrical system और repair में आने वाले machinery को repair करना और सुरक्षित रखना होता है। इसमें थोड़ा सा technical background होना जरूरी है जैसे कि ITI वाले विद्यार्थियों के लिए यह job काफी suitable है।
Future plan 2. Indian defence sector Job
जैसे :
Indian Air force
Indian army
Indian Navy
1. Soldier/Agni Veer
जिन विद्यार्थियों को Indian army में जाकर देश की सेवा करना और देश के लिए समर्पित होने की भावना है ।वह Indian army में अपना service दे सकता है ।जैसे emergency duty पर काम करना, देश की सुरक्षा एवं विभिन्न प्रकार के official job भी आप कर सकते हैं। किंतु इस job में आपका discipline होना और body fitness रहना जरूरी है।
इस job में आपको महीने का 30000 से ₹50000 तक salary मिल सकता हैं।
2 .Trademan job
इस job मैं आपको maintenance, store keeping, cooking, technical support जैसे responsibility वाले job करने पड़ते हैं।
इसमें आपके महीने की सैलरी 28000 से 40000 तक हो सकती है।
Future plan3.Indian police sector job
यह job हर राज्य सरकार द्वारा हर साल भारी मात्रा में vacancies निकाली जाती है।आप इस job के लिए aply भी कर सकते हैं जैसे,
police constable एवं homeguard
इसमें आपको public safety के लिए काम करना पड़ता है एवं कानूनी व्यवस्था को बनाए रखना और petroling भी शामिल है ।
इस job में 25000 से लेकर 40000 महीने तक की salary प्राप्त कर सकते है।
Future plan 4. Indian postal sector
Gramin Dak Sevak (GDS) इस job में आपको post office से संबंधित हर प्रकार के कार्य करना पड़ता है।जैसे, ग्रामीण बैंक से संबंधित कार्य संभालना, आम जनता तक letter और parcel deliver करना।
इस job में आप महीने का 18000 से 35000 रुपए तक का salary प्राप्त कर सकते हैं।
Future plan 5. State electricity board
इस job में भी हर साल हर राज्य से अन्य प्रकार की vaccancy निकाली जाती है जैसे,
Lineman एवं helper
यह job में बिजली विभाग से संबंधित कार्य जैसे helper ,meater reading लेना connection देना और maintanence का कार्य करना होता है।
इस job में भी आप महीने के 29000 से लेकर 50000 तक की salary प्राप्त कर सकते हैं।
सुझाव: अगर आप आगे official Job करने की चेष्टा रखते हैं तो ,एक सुझाव आपको देना चाहते हैं कि, हर sector में आप शुरुआत छोटी नौकरी से शुरू करके फिर आगे की पढ़ाई करते हुए भी आप official Job के लिए exams देकर बड़े post तक पहुंच सकते हैं।
Disclaimer:
यह लेख सिर्फ एक सुझाव देने की उद्देश्य से लिखा गया लेख है। हमारे website का उद्देश्य यही है कि, देश के युवा पीढ़ी अपने फैसले लेते समय हर तरह से सोच समझ कर और सुझाव के साथ अपने भविष्य का फैसला करें। हमारा website उन सभी युवाओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।
धन्यवाद 🙏
Report:Ansh Thakur ( creater blogger writer)
इसे भी पढ़े 👇
https://indinewzx.com/government-job-alert-2026-new-jobs/?amp=1

