Site icon indinewzx

“आज से बदल गए ये 5 नियम ! नहीं जानते तो, हो सकता है नुकसान !”

“आज से बदल गए ये 5 नियम ! नहीं जानते तो, हो सकता है नुकसान !”

Report: Ansh Thakur

Update: 01.04.2026

Last update: 16.08.2026

आज से बदल गया देश भर में कुछ ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जो सीधे आपके बजट पर या रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालेगा। हालांकि इन सब नियमों को बदलने के पीछे सरकार का एक ही मकसद है कि, लेन-देन के मामले में आपको ज्यादा सुरक्षा मिले, पारदर्शिता मिले और आपको लेन-देन करने में और आसानी हो। तो आईए जानते हैं कौन से हैं? वह बड़े बदलाव।

1. UPI के नियम में एक बड़ा परिवर्तन।

UPI LOGO

UPI द्वारा Payment की जाने वाली Transaction को सुरक्षित बनाने के लिए UPI नियम में कुछ बदलाव किए गए हैं।

जैसे की कुछ लोग अपने Payment को Autopay Mode में डाल देते हैं, ताकि भूल जाने पर उनका Payment Automatic हो जाए। किंतु अगर आपका Auto Payment पर की गई राशि ₹15000 से ज्यादा है तो, आपके लिए OTP जरूरी कर दिया गया है। यानी अगर आप किसी प्रकार का Auto Transaction करते हैं तो, बिना OTP Verification के आपका Payment नहीं हो पाएगा।

➡️ दूसरा अगर आपकी UPI ID काफी पुरानी है या आप उसका इस्तेमाल 1 साल तक नहीं कर रहे हैं तो, Automatic Deactivate हो जाएगा या UPI द्वारा Block कर दिया जाएगा।

➡️ इसके अलावा, अगर कोई UPI ID 1 साल तक इस्तेमाल नहीं होती है तो, उसे Deactivate किया जा सकता है। Suspicious Transactions पर तुरंत Alert या Block भी हो सकता है।

➡️ यह बदलाव तीनों App जैसे, Google Pay, और Paytm, पर लागू होगा ।

यह कदम आपके Transaction को सुरक्षित बनाने के लिए लिया गया है पर Extra Verification करना पड़ेगा।

2. Railway Ticket Cancellation Policy.

Vande Bharat train

भारतीय रेलवे द्वारा टिकट Cancel करने के नियम को और सख्त किया गया है। अब टिकट Cancel करने पर जो Refund आता है, वह इस बात पर निर्भर है कि आपने टिकट कब Cancel किया? तो जानते हैं आइए जानते है क्या है नियम।

➡️ अगर आप 48 घंटे पहले टिकट Cancel करवाते हैं तो ऐसी AC प्रथम श्रेणी में ₹240 कटेंगे।

➡️ वातानुकूलित AC द्वितीय श्रेणी में ₹200

➡️ वातानुकूलित AC 3 तृतीय श्रेणी में ₹180

➡️ Sleeper में ₹120 और General में ₹60 कटेगा। एवं बाकी बचा हुआ पैसा आपको मिल जाएगा।

➡️ अगर आप 12 घंटे से लेकर 48 घंटे के बीच Cancel करवाते हो तो, पूरे टिकट किराया का 25 परसेंट कटेगा और 75% आपको वापस मिलेगा।

➡️ अगर आप 4 घंटे से लेकर 12 घंटे के पहले Train छूटने के चार घंटे पहले या Chart बनने के बाद अगर आप टिकट Cancel करवाते हैं तो, आपको कुछ भी Refund नहीं मिलेगा।

➡️ अगर आपने टिकट तत्काल Booking से करवाया है तो, Conferm तत्काल टिकट पर कोई Refund नहीं मिलेगा लेकिन, अगर तत्काल में Waiting List या RAC है तो, आपको कुछ पैसे मिल सकते हैं।

3. अब नया PAN Card के बनवाने का नियम हुए और भी सख्त।

Pan card

➡️ अब नया PAN Card बनवाने के नियम में बदलाव किया गया है। पहले PAN Card आसानी से आधार कार्ड द्वारा बन जाया करता था। लेकिन PAN Card बनवाने के लिए अब कुछ अन्य Document भी देना होगा जिससे फर्जी PAN Card बनवाने वालों पर रोक लगाई जा सके और Duplicate Entries  पर रोक लगे ।

4. चौथा बड़ा बदलाव Income Tax System में बदलाव।

Income tax department office

➡️ सरकार ने अब Income Tax पर नया नियम लागू किया है। इस नियम के अनुसार जो व्यक्ति चार लाख रुपए तक की कमाई करता हैं तो, उनके लिए Income Tax नहीं है।

➡️ चार लाख के ऊपर कमाई करने वालों के लिए 5% से लेकर 30% तक का Income Tax लागू किया गया है। Income Tax भरने के नए नियम “Tax Year Concept” लाया गया है, जिससे मध्यम वर्गीय लोग आसानी से Income Tax भर सकें।

5. पांचवा बदलाव PF यानी (Provident Fund) Rules में बदलाव।

Provident fund of India

➡️ Provident Fund के वेतन संरचना में बदलाव किया गया है। अब प्राथमिक वेतन (Basic Salary )को CTC(Cost To Company) का लगभग 50% रखना अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे PF Contribution तो बढ़ेगा और लंबे समय तक की बचत मजबूत होंगी।

इससे भविष्य के लिए आपका जमा पूंजी तो बढ़ेगा लेकिन आपकी तनख्वाह काम हो सकती है।

निष्कर्ष :अगर देखा जाए तो सरकार के द्वारा किए गए इन बदलाव का मकसद नियम को ज्यादा सुरक्षित करना और पारदर्शित बनाना है, जिसके कारण UPI को सुरक्षित करना, Pan Card के नियम को सख्त बनाना और Income Tax के नियम को आसान करना एवं PF की बचत ।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी लोगों के लिए जो खुद को Update रखना चाहते। ऐसे लोगों को जानकारी प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो ,अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)

इसे भी पढ़े 👇

http://एक अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स, फ़ास्टैग, सैलेरी, रेलवे टिकट सहित ये 8 नियम – BBC News हिंदी https://share.google/TtofScpGyOACocvEb

https://www-india-com.cdn.ampproject.org/v/s/www.india.com/news/india/labour-and-tax-laws-april-1-salary-restructure-epf-full-and-final-settlement-

https://indinewzx.com/free-government-schemes-2026/?amp=1

Exit mobile version