Site icon indinewzx

सिर्फ 20 रूपये में बीमा : लाखों का फायदा 90% लोग तो जानते भी नहीं! यह सरकारी बीमा!

सिर्फ 20 रूपये में बीमा : लाखों का फायदा 90% लोग तो जानते भी नहीं! यह सरकारी बीमा!

Report: Ansh thakur

Update: 03.04.2026

भारत सरकार बीमा सुरक्षा योजना के तहत एक बेहद सस्ती सिर्फ ₹20 में देश की जनता के लिए लाखों के फायदे वाली सुरक्षा बीमा दे रही है,अनुमान है कि इस सुरक्षा योजना के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं एवं 90% लोग जानते ही नहीं इस फायदेमंद योजना के बारे में। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता को साल में सिर्फ ₹20 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। जिसमें 2 लाख रुपए तक का Accident Insurance Cover प्राप्त होता हैं।

सरकार द्वारा दिए जा रहे इस योजना के तहत गरीबों के लिए और आम आदमी के लिए इतनी कम कीमत में बीमा सुरक्षा काफी मददगार सिद्ध हो सकती है, इस योजना का लाभ उठाने के लिए और इस सुविधा को प्राप्त करने के नियम कुछ इस प्रकार से है।

बीमा प्राप्त करने का पहला नियम।

Vehicle Accident example photo

इस बीमा योजना के तहत अगर, किसी व्यक्ति की  दुर्घटना में अगर उसकी मृत्यु हो जाती है तो, उस व्यक्ति के परिवार वालों को ₹200000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

किंतु अगर व्यक्ति किसी दुर्घटना में पूरी तरह से विकलांग हो जाता है तो, उसे भी इसी तरह लगभग यही राशि ₹200000 उस व्यक्ति को प्रदान की जाती है। परंतु व्यक्ति अगर आंशिक रूप से विकलांग हो जाता है तो, उस व्यक्ति को सिर्फ ₹100000 की सहायता प्राप्त होती है।

बीमा प्राप्त करने का दूसरा नियम।

अगर कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाना चाहता हैं तो, आपकी उम्र 18 से 70 के बीच होनी चाहिए और उसके पास Saving Account होना भी जरूरी है।क्योंकि हर साल Premium का राशि जो मात्र ₹20 है, वह राशी अपने आप व्यक्ति के Account से कट कर स्वतः बीमा राशि की भुगतान हो जाएगा ताकि, व्यक्ति हर साल व्यक्ति बीमा राशि जमा करने के चिंता से मुक्त रहे, सरकार द्वारा दिए जाने वाली इस सुविधा का लाभ हर नागरिक को लेना चाहिए क्योंकि दुर्घटनाएं बोल कर नहीं आती है, और 2 लाख की रकम भी गरीबों के लिए कम राशि नहीं है।

इसके लिए आवेदन कैसे करें?

Indian prime minister Mr bean Modi with a scheme advertisement

आवेदन करने के लिए किसी Website पर जाने की जरूरत नहीं है, व्यक्ति अपने ही बैंक में इस तरह की योजना के बारे में पता कर सकता है, एवं अपने बैंक में में ही आवेदन देकर इस बीमा का लाभ ले सकता हैं। यह सुविधा हर सरकारी बैंक और निजी बैंकों में उपलब्ध है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आप इस बात का ध्यान रखें कि, यह कोई Health Insurance नहीं है, बल्कि एक प्रकार का दुर्घटना बीमा है। अतः किसी भी बीमारी द्वारा किसी की मृत्यु हो जाती है तो, उस समय इस बीमा का लाभ व्यक्ति को नहीं मिलता है।

Note: सिर्फ दुर्घटना की वजह से अगर व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, या विकलांग हो जाने पर ही इसका पूरा लाभ व्यक्ति के परिवारजनों और व्यक्ति को प्राप्त होता है

अंतिम नष्कर्ष:

जैसे कि भारत देश में मध्यम वर्गी पिछड़े एवं अति पिछड़े लोगों की संख्या ज्यादा है, और आज के समय में देखा जाए तो ₹20 का मूल्य कुछ भी मायने नहीं रखता है। और अगर सरकार द्वारा यह सुविधा दी जा रही है तो, एक गरीब आदमी के लिए इस योजना से बेहतर कुछ नहीं है। और भी सभी लोग भी इस योजना से जुड़े और योजना लाभ उठाएं एवं सुरक्षित महसूस करें।

Disclaimer:

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी लोगों के लिए जो बेहद कमजोर तबके से आते है। और ऐसे लोगों के लिए भी जो सरकार के इस योजना से अज्ञानता वश अब तक नहीं जुड़े पाए है। ऐसे लाभार्थियों को जानकारी प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो ,अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur ( creator blogger writer)

इसे भी पढ़ें 👇

https://www.myscheme.gov.in/schemes/pmsby

https://financialservices.gov.in/beta/en/pmsby

https://indinewzx.com/gov-new-changes-नियम/?amp=1

Exit mobile version