Site icon indinewzx

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25,000+ पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मेरिट से चयन, 31 अगस्त से Registration.

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25,000+ पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मेरिट से चयन, 31 अगस्त से Registration.

Report: Ansh Thakur  

Update: 28.08.2026

India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक सेवा विभाग में नई भर्तियों की शुरुआत होने जा रही है। भर्ती के लिए नई अनुसूची -।। July 2026 जारी हो चुका है, यह दसवीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी मे भविष्य बनाने के लिए बहुत बड़ा मौका है। इस भर्ती के तहत देश भर में अलग-अलग डाक विभाग में Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM)एवं Dak Sevak जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगी गई है।

कोई भी नवयुवक जो दसवीं पास है, उसके लिए आवेदन करने का बहुत ही सुनहरा अवसर है, इसे हांथ से जाने न दें, क्योंकि इन भर्तियों के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा को आयोजित नहीं किया जाता है, एवं नियम अनुसार इन भर्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन अंक मेरिट के आधार पर ही किया जाता है।

इन भर्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत और Registration 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी जो युवा इस नौकरी के इच्छुक हैं, वह युवा उम्मीदवार निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन देने से पहले कुछ निम्न बातों को जान लें। आवेदन प्रक्रिया को समझ कर चाहे तो Artical में दिए गए Official Link द्वारा भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार Registration के लिए महत्वपूर्ण तारीख।

One Time Registration 31 August से लेकर 19 September तक अनुसूची -।। July 2026 के अनुसार तय किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन करने की तारीख 2 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक की है, एवं आवेदन में किसी तरह का परिवर्तन या सुधार करना चाहते हैं तो, उसके लिए तय की गई तारीख 23 सितंबर से 26 सितंबर के मध्य ही कर सकते हैं, एवं ध्यान रहे की आवेदन करने की प्रक्रिया Online ही है।

आवेदन करने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए? 

आवेदनकर्ता को किसी भी मान्यता प्राप्त Board of Education के तहत 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा दसवीं में स्थानीय भाषा का अध्ययन किया होना चाहिए, एवं तय उम्र सीमा की जानकारी एवं पात्रता India Post Notification के अनुसार तय किया जाएगा।

कौन से पद के लिए कर सकते हैं आवेदन?

India Post GDS Recruitment 2026: के अनुसार जिन पदों के लिए आवेदन मांगा गया है, वह इस प्रकार से है।

➡️ Branch Post Master (BPM)

➡️ Assistant Branch Postmaster (ABPM)

➡️ Dak Sevak

आवेदनकर्ता को यह सलाह दी जाती है कि, आवेदन करने से पहले क्षेत्र एवं पद कितने हैं, अच्छी तरह जांच ले क्योंकि क्षेत्र अनुसार भर्ती पदों की संख्या अलग-अलग हो सकती है। यह भर्ती देश के अन्य राज्यों और ग्रामीण क्षेत्रों के रिक्त स्थानों के लिए निकाली गई है।

चयन प्रक्रिया बिना, परीक्षा ही की जाती है।

India Post GDS Recruitment 2026: के तहत की जाने वाली चयन प्रक्रिया का यही एक खास बात है कि, इसके लिए किसी प्रकार का परीक्षा देने की जरूरत उम्मीदवारों को नहीं पड़ती है, सिर्फ उम्मीदवारों के दसवीं कक्षा के Marksheet के अंक के अनुसार Merit List तैयार की जाती है। जिन उम्मीदवारों का चयन हो चुका होता है, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है।

जैसे उम्मीदवारों के दस्तावेज की जांच प्रक्रिया की जाएगी, एवं पूछे जाने वाली अन्य प्रमाण पत्र के सत्यता की जांच की जाएगी।

Online आवेदन कैसे करें, तरीका क्या है?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदनकर्ता को India Post GDS के Official Website➡️India Post GDS, Online Engagement – Official Portal पर जाना है ➡️ फिर “GDS Online Engagement” विकल्प को चुने ➡️फिर Schedule-II July 2026 विकल्प को चुने।

जो भी उम्मीदवार पहली बार आवेदन कर रहे हैं ➡️ उन्हें One Time Registration (OTR) करना होगा, ➡️Registration करते समय उम्मीदवार का Mobile Number, Email ID वह अन्य जानकारी भरनी होगी।➡️OTR प्रक्रिया पूरी होने पर Login कर लें फिर Apply Online पर Click करें। 

➡️ अब आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा इस आवेदन पत्र में अपने व्यक्तिगत जानकारी भरे ➡️ पूछे जाने वाले दसवीं की शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी भरे, ➡️ पूछे जाने वाले दस्तावेज को Upload करें  ➡️Submitt करने से पहले क्षेत्र  (Circle) और पद को चुने।

➡️प्रक्रिया पूरी होने पर यदि कोई आवेदन शुल्क लागू है तो, आवेदन शुल्क को भरें ➡️ आवेदन शुल्क भरने के दौरान पूरी जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच कर Submitt बदन दबा दे। ➡️ आपको एक Payment Receipt जो प्राप्त होगी उसे Download करके अच्छी तरह संभाल कर रख ले।

आवेदनकर्ता से पूछे जाने वाली जरूरी दस्तावेज।

आवेदन करते समय पूछे जाने वाले दस्तावेज उम्मीदवार को तैयार रखने की जरूरत है जैसे,

1️⃣ उम्मीदवार के दसवीं का प्रमाण पत्र।

2️⃣ पहचान प्रमाण पत्र जैसे Adhar Card, Voter ID Card व अन्य संबंधित जानकारी।

3️⃣ उम्मीदवार का Passport Size Photo.

4️⃣ Digital Signature या जो भी विकल्प दिया गया है जैसे की Paper पर Signature करके भी Upload किया जाता है।

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया की समाप्त हो जाने के उपरांत उम्मीदवार को, Norification Check करते रहना चाहिए वह इसलिए क्योंकि, किसी प्रकार के बदलाव की सूचना उम्मीदवार को प्राप्त हो सके।

FAQs:

1️⃣ India Post GDS Recruitment 2026: क्या इस पद के लिए सभी आवेदन कर सकते हैं? 

उत्तर: हां दसवीं पास योग्य उम्मीदवार सभी आवेदन कर सकते हैं, ध्यान रहे क्षेत्रीय भाषा भी आना जरूरी है।

2️⃣ क्या GDS Recruitment परीक्षा देना होता है? 

उत्तर: नहीं यह उम्मीदवार के दसवीं के अंक प्रमाण पत्र के Merit द्वारा चयन किया जाता है।

3️⃣ India Post GDS Recruitment 2026: आवेदन करने के लिए Registration कब से शुरू होगा?

उत्तर: आवेदन के लिए Registration की शुरुआत 31 अगस्त से शुरू होने वाली है।

4️⃣ India Post GDS Recruitment 2026: के चयन के लिए कुल कितने पदों की भर्ती हैं, और कौन-कौन से है?

उत्तर: कुल मिलाकर 25,000 पदों के लिए आवेदन मांगी गई है। जिनमें यह निम्न पद जैसे BPM, ABPM और Dak Sevak शामिल है।

5️⃣ आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है, और कहां पर आवेदन करें?

उत्तर: आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नियम इस लेख में दी गई है, आवेदन करने के लिए “आवेदन कैसे करें” पंक्ति में दिए गए Link द्वारा आवेदन करें।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी छात्रों और युवाओं के लिए जो अच्छी सरकारी नौकरी करने के इक्षुक है। ऐसे सभी उम्मीदवारों को जानकारी एवं सुझाव प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)

इसे भी पढ़े 👇 

 

 

 

 

 

Exit mobile version