IPL 2026 : Kavya Maran SRH जनता का सवाल,देश बड़ा या पैसा?
Report: Ansh Thakur
Update: 17.03.2026
IPL 2026 में हाल ही में क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा विवाद उभार कर सामने आया है, जिसमें SRH टीम की मालकिन Kavya Maran और उनकी क्रिकेट फ्रेंचाइज़ी को लेकर क्रिकेट जगत में जबरदस्त बहस छिड़ गई है।
IPL शुरू होने से पहले ही यह विवाद तब शुरू हुआ जब उनकी टीम ने एक पाकिस्तानी प्लेयर को अपने टीम के साथ जोड़ लिया। इसके बाद से ही देश में कई लोग उनके इस फैसले का पुरजोर विरोध कर रहे हैं और वही दूसरे तरफ #Boycott SRH जैसे कैंपेन भी ट्रेंड करने लगे हैं।
आइए जानते है क्या है पूरा मामला?
दरअसल, Sunrisers Hyderabad की टीम का Owner एक विदेशी टीम के अंदर इंग्लैंड की लीग The Hundred 2026 के समय पाकिस्तान के एक स्पिन गेंदबाज Abrar Ahmed को इस Hundred 2026 टीम में शामिल किया।
IPL 2026 में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी भारतीय स्वामित्व वाली टीम के Owner ने सीधे तौर पर किसी दुश्मन देश पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपने टीम में जोड़ा है, कहे उनकी ही कोई विदेशी लीग ही क्यों न हो। बस यही बात विवाद का सबसे बड़ा कारण बन गई।
आखिर क्यों भड़क गए है लोग?
भारत एवं पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से राजनीतिक तौर पर और कूटनीतिक तनाव बना रहता है। इन्ही वजह से खेलों में भी आपस में दोनों देशों के बीच सीधा टकराव देखने को मिलता है, क्योंकि Indian Premier League में तो पाकिस्तानी प्लेयरों की एंट्री कई सालों से बंद है।
इस प्रकार के माहौल में जब एक भारत की फ्रेंचाइज़ी में IPL 2026 के इस Season पाकिस्तानी खिलाड़ी को चुना गया, तो करोड़ों लोगों ने इसे अपने देश की भावनाओं के खिलाफ बताए ।
सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमी और देश प्रेमियों ने सवाल उठाए
लोगों का कहना है कि क्या पैसा और खेल देश से ऊंचा हो गया है?
क्या आईपीएल टीमों को ऐसे फैसले लेने चाहिए?
सोशल मीडिया पर बढ़ता विरोध
IPL 2026 के इस सीजन में इस सूचना के बाहर आते ही Twitter ( X) Facebook और इंस्टाग्राम पर भी #Boycott SRH बहुत तेजी से ट्रेंड करने लगा।
कई क्रिकेट प्रेमी ने टीम को Unfollow कर देने की बात कही, दूसरी तरफ कुछ ने Sponsor Brands को भी टैग कर विरोध किया।
सबसे जरूरी बात यह भी रही कि यह विरोध सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई बड़े नामी क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने भी अपनी राय रखी।
क्रिकेट के दिग्गजों की प्रतिक्रिया
भारत के पूर्व दिग्गज और महान क्रिकेटर Sunil Gavaskar ने भी इस विवादों पर नाराजगी जताई।
उनका कहना हैं कि ऐसे फैसले देश के लोगों के भावनाओं को आहत हो सकते हैं और सभी टीमों को ऐसे कदम उठाने से पहले काफ़ी सोचने की जरूरत है।
उनका यह बयान सामने आने के ठीक बाद यह मुद्दा और ज्यादा बढ़ गया और सोशल मीडिया में भी इस पर चर्चा और तेज हो गई।
यह विवाद बढ़ने की एक और बड़ा वजह क्या है ?
कुछ रिपोर्ट के अनुसार, उस पाकिस्तानी खिलाड़ी के विवादित पुराने सोशल मीडिया पोस्ट भी सबके सामने आए, जिसमे भारत को लेकर अत्यंत विवादित बातें बताई गईं।
चूंकि इन वीडियो की पूरी सच्चाई पर अभी भी हर तरफ बहस जारी है, और इससे लोगों का गुस्सा और भी भड़क गया और विरोध और भी तेज हो गया।
खेल vs राजनीति पुराना सवाल
यह पूरा विवाद एक बार फिर से वही पुराना सवाल खड़ा करता है क्या खेल को राजनीति से अलग -अलग रखना चाहिए?
कुछ लोगों का मानना हैं कि खेल एक Global Platform है और इसमें दुनिया के सभी खिलाड़ियों को बराबरी का मौका और सम्मान मिलना चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो , कई लोग मानते हैं कि जब दोनों देश के बीच रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हों, तो ऐसे फैसले बहुत संवेदनशील हो जाते हैं।
अंतिम निष्कर्ष:
IPL 2026 के इस Season में इस पूरे विवाद ने एक बात साफ कर दिया है कि आज के दौर में खेल सिर्फ खेल तक नहीं रह गया है, बल्कि इनमें सबकी भावनाएं, राजनीति और सामाजिक मुद्दे भी जुड़ बेहद चुके हैं।
Kavya Maran और अपनी टीम के इस कदम से एक विवाद को जन्म दे दिया है, जो आने वाले वक्त में और भी विवाद देखने को मिल सकता है।
अंतः यह मुद्दा सोशल मीडिया पर जोरों ट्रेंड कर रहा है और आने वाले समय में इसका असर टीम की अपनी छवि और फैन पर भरी पड़ सकता है।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए जो अपने देश से प्यार करते हैं, जिन्हें IPL 2026 में उठे विवाद को लेकर चिंता है और मन में सवाल भी अगर लेख पसंद आयी हो तो ,अपने दोस्तों से भी साझा करे, और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( creator blogger writer)
इसे भी पढ़ें 👇

