Site icon indinewzx

LPG आपूर्ति पर खतरा! गैस टैंकरों की सुरक्षा के लिए इंडियन नेवी तैनात ।

LPG आपूर्ति पर खतरा! गैस टैंकरों की सुरक्षा के लिए इंडियन नेवी तैनात ।

Indian Navy ship

Indinewzx Lpg

LPG Supply News: समुद्रा में कार्गो गैस टैंकरों की सुरक्षा के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

भारत में एलपीजी कुकिंग गैस सप्लाई को सुरक्षित लाने लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध एवं तनाव और समुद्री मार्गों पर खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने गैस टैंकरों की कड़ी सुरक्षा के लिए इंडियन नेवी को तैनात कर दिया है। सरकार के इस फैसले का कारण देश में आने वाले एलपीजी गैस टैंकरों को सुरक्षित रखना और देश के अंदर गैस की सप्लाई को असहज होने से बचाना है।

देश अपनी कुल ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा बाहरी से आयात करता रहता है। मुख्य रूप से एलपीजी गैस की बहुत बड़ी मात्रा खाड़ी देशों से देशों से आती है। ऐसे में किसी कारण समुद्री मार्गों पर कोई बाधा पैदा होता है तो इसका सीधा असर पूरे देश में गैस की आपूर्ति और दामों पर पड़ सकता है।

Indinewzx Lpg

आखिर क्यों बढ़ानी पड़ी गैस टैंकरों की सुरक्षा?

Indian Navy helicopter

कुछ दिनों में वैश्विक समुद्री मार्गों में कई ऐसी घटनाएं नजर आई हैं जिसमे तेल और गैस टैंकरों पर हमले हुए या उन्हें बाधित की कोशिश की गई। इन सब घटनाओं को देखते हुए भारत सरकार ने अपने तेल और गैस ऊर्जा आयात की सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत करने का सरकार द्वारा फैसला किया गया।

अब नौसेना के युद्धपोत उन समुद्री रास्तों पर कड़ी नजर रखेंगे, क्योंकि जिस रास्ते से देश के लिए गैस और तेल के टैंकर गुजरते हैं। उसे किसी भी तरह के होने वाले खतरे को पहले ही रोका जा सकेगा।

Indinewzx Lpg

देश में LPG कुकिंग गैस आपूर्ति पर क्या होगा असर ?

Lady cooking

फिलहाल भारत सरकार ने यह साफ किया है कि देश में LPG कुकिंग गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और लोगों को कोई पैनिक होने की जरूरत नहीं है। तेल और गैस मंत्रालय के उच्च अधिकारियों ने कहा देश में पर्याप्त मात्रा में गैस स्टॉक मौजूद है।

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक स्थिति लंबे समय तक इसी तरह तनावपूर्ण बनी रहती है तो इसका सीधा प्रभाव आनेवाले समय में तेल और गैस की कीमतों पर पड़ पड़ेगा।

Indinewzx Lpg

देश में करोड़ों परिवार घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) का इस्तेमाल करते हैं। इस परिस्थिति में गैस की आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट से आम लोगों को परेशानी बढ़ सकती है। इन्ही वजहों से भारत सरकार ने पहले से ही सुरक्षा को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

जानिए इसमें भारतीय नौसेना की भूमिका क्या है।

Indinewzx Lpg

भारत की नौसेना इसके पहले भी कई बार वैश्विक समुद्री रास्तों पर भारतीय जहाजों और तेल और गैस टैंकरों की सुरक्षा कर चुकी है। भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक युद्धपोत और निगरानी संयंत्र समुद्र में किसी भी संदिग्ध कार्यों पर नजर रखने में सक्षम हैं।

देश की नौसेना की तैनाती से यह सुनिश्चित होगा कि भारत आने वाले तेल और गैस टैंकर सुरक्षित तरीके से अपने लक्ष्य तक पहुंच सकें। इससे देश की ऊर्जा आपूर्ति को भी खासा मजबूती मिलेगी।

Indinewzx Lpg

देश में ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी कदम
Cabinate meeting

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि भारत सरकार का यह ठोस कदम ऊर्जा की सुरक्षा के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। समुद्री रास्तों की सुरक्षा मजबूत होने से गैस और तेल की आपूर्ति बाधित होने का खतरा कम होगा।

Indinewzx Lpg

संक्षिप्त विवरण।

कुल मिलाकर भारत सरकार ने तेल और गैस टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना तैनात करके एक अहम और बेहद जरूरी कदम बढ़ाया है। इससे न केवल देश भर में एलपीजी आपूर्ति सुरक्षित रहेगी एवं आम जनता को भी राहत मिलेगी।

सरकार अपने तरफ से पुरजोर कोशिश कर रही है इसमें जनता को भी धैर्य रखने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट;A. Thakur

यह भी पढ़ें 👇

https://indinewzx.com/lpg-gas-cylinder-price-hike-60-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b8-%e0%a4%9c/

https://pmuy.gov.in/mylpg.html

Exit mobile version