Site icon indinewzx

Middle Class अमीर क्यों नहीं बनते? असली कारण आपको हिला देगा!

 Middle Class अमीर क्यों नहीं बनते? असली कारण आपको हिला देगा!

Report: Ansh Thakur

Update: 04.05.2026

आज के समय में यह मुद्दा बहुत ही ज्यादा सोचने पर मजबूर कर देता है कि, Middle Class आमिर क्यों नहीं बन सकते? 12 घंटे काम करने के बाद भी पैसे नहीं बचते क्यों? क्यों महीने की Salary आते खत्म हो जाती है? क्या ऐसी गलती करते है, क्या नहीं करना चाहिए?

आज देश के GDP में सबसे ज्यादा Contribute करने वाले लोग Middle Class ही हैं। सबसे ज्यादा मेहनत करके सरकार को टैक्स देने वालों में Middle Class हो है, बावजूद उसके पीछे क्यों रह जाते हैं? आइए समझते है, विस्तार से।

क्यों आपके पैसे नहीं बचते हैं? पहला कारण।

Middle class person in emi’s trap

जैसे देखा जाए तो, Middle Class का Income बहुत ही धीरे-धीरे बढ़ता है। लेकिन खर्च रुकने का नाम नहीं लेता जैसे, बच्चों का School Fee, घर का Rent, Medical के खर्च, एवं Life Style जिसमें हमेशा बहुत ज्यादा पैसे खर्च होता है। Life Style Upgrade करने के चक्कर में उनकी Saving नहीं बढ़ती है। क्योंकि Society में आजकल लोग खुद को सबसे ऊपर दिखाने की कोशिश करते हैं।

दूसरा सबसे बड़ा कारण।

Middle Class हमेशा अपना समय बेचकर पैसे कमाता है, जिसे (Active Income) कहते हैं। Middle Class और अमीर लोगों में एक फर्क होता है की Middle Class का अगर काम बंद तो समझो Income बंद! पर अमीर लोग का अपना एक Passive Income Source बना रहता है। जहां पर आमिर अगर का अपना काम न भी करें तो भी उसका Income बना रहता है।

तीसरा सबसे बड़ा कारण।

Middle family enjoying outside with children

School Aur College में हमेशा यह पढ़ाया गया है, हमे बस बड़ा आदमी बनाना हैं। अच्छी नौकरी करना है, और पैसे कमाना है। किंतु हमें यह नहीं सिखाया जाता की, Income के Source क्या-क्या होते हैं, Income कैसे बढ़ाया जाता है, पैसे की बचत कैसे करे, इत्यादि।और यही कारण है कि, Middle Class वालों के पैसे नहीं बचते हैं।

चौथा महत्वपूर्ण कारण।

Middle class, हमेशा डर में जीता है, किसी तरह का Risk लेने की हिम्मत नहीं करता है। हमेशा एक पक्की नौकरी की तलाश में रहता है, और एक Limited Income में ही, अपनी जिंदगी को गुजारने की कोशिश करता है। यही इसका डर और Comfort Zone उसके Growth को रोक देता है। आज के समय में बिना Risk का Income बनना लगभग मुश्किल है।

पांचवा सबसे बड़ा कारण।

Middle class person thinking about to invest in market

किसी भी प्रकार के Investment को करने में देरी, किसी भी प्रकार के Investment करने के लिए फैसला लेने में Middle class के लोग देरी करते हैं।वह सोचते हैं कि, चलो आज खर्च कर लेते हैं फिर अगली बार Investment करेंगे। या कोई व्यापार करेंगे बस इसी देरी की वजह से वह काम उनका नहीं हो पता है।

अमीर बनने के लिए क्या करना चाहिए? कुछ जरूरी Tips.

1. Salary Trap से बाहर निकले।

सिर्फ नौकरी से आने वाले Income पर आधारित होकर ना रहे, Income करने के अलग Source तलाशे।

2. EMI या Loan पर हर चीज न खरीदें।

EMI आपके बचत को खत्म कर देती है। बहुत जरूरी हो तभी EMI से कोई चीज खरीदें, या फिर एक EMI खत्म होने के बाद ही दूसरा कोई खरीदारी करें।

3. अपने सोच में परिवर्तन लाए।

अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ,नौकरी के साथ Extra Income बनाने के लिए Growth पर Focus करें और हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करें।

4. Investment या बचत करे।

अपने Income का लगभग 20% या 30% पैसा आप या तो, कहीं investment करें या बचत करें। उसके बाद ही खर्च करें।

5. Regular Investment पर Focus करें।

जैसे की PPF, Index Funds, Sip एवं कोई अन्य Side Business करें।

6. EMI जरूरत पड़ने पर ही ले।

अपनी कमाई का सिर्फ 20% या 30 % ही EMI पर खर्च करें, अपने Budget के अंदर ही किसी प्रकार का EMI भरे।

7. अलग से Income Source बनाएं।

जैसे Freelance, छोटे-मोटे उद्योग जहां पर आपको दिन में काम से कम 500 से 1000 रुपए तक की कमाई हो सके।

8. अपने अंदर Skill को Develop करें।

हमेशा ऐसा Skill सीखें जो High Demand में होता हो क्योंकि आज के समय में Skill की ही value है।

9. Income और खर्च को लिखे।

रोजाना Income और खर्च को Track करें, नहीं तो आपको खुद भी नहीं पता चलेगा कि, आपका खर्चे कितने हो रहे हैं। और आपकी कमाई कितनी हो रही है।

10. हमेशा Immergency Fund का Budget बनाएं।

आप जितना हो सके खर्च में से कुछ पैसे बचा कर हमेशा अपने पास रखें, मुसीबत में आपका काम आ सकता है।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उम्मीद करता हूं कि यह लेख पसंद है होगा। ऐसे और भी कई सारी जानकारी प्राप्त करने हेतु आप हमारे Website पर Visit करके अन्य Category में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। धन्यवाद 🙏

Report:Ansh Thakur (Creater Blogger Writer)

इसे भी पढ़ें 👇

http://EMI Trap in India: Is Debt Killing Middle-Class Wealth? https://share.google/bTvEkxTaVRr0Mnyxx

http://Union Budget 2026 | What Middle-Class Families Want On Taxes, Loans And Home Buying https://share.google/9HLjAIs3QZwkO4wfC

https://indinewzx.com/lic-children-plan/?amp=1

Exit mobile version