Site icon indinewzx

आपका Phone Hack हो चुका है? 😱 ये 7 संकेत तुरंत चेक करें!

आपका Phone Hack हो चुका है? 😱 ये 7 संकेत तुरंत चेक करें!

Report Ansh thakur

Update:02.06.2026

आज के समय में Mobile 📲 phone हमारा जीवन साथी बन गया है 😳 जी हां! क्योंकि हमारा Phone हमसे 1 मिनट भी दूर नहीं रह पाता ना तो कोई दूर रखना चाहता है। चाहे कोई दस्तावेज हो, Personal photo’s हो, Bankimg, Social media, और भी कई प्रकार की जरूरी चीज हमारे Phone में मौजूद रहता है। अब अगर सोच लो कोई आपका Phone Hack कर लिया तो? आपके सारे Secrete’s बैंक से संबंधित जानकारियां, आपके दस्तावेज, आपका password यह सब Hackers के हाथ में चला जाए तो? आज के समय में यह बहुत ही चिंता की विषय बन चुका है। आज किसी व्यक्ति का Phone Hack हो जाता है तो, उसे पता भी नहीं चलता है।

ऐसे में कैसे जाने कि,Mobile 📲 phone Hack हो चुका है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, सात ऐसे Reason जिससे आपको पता चल जाएगा कि, आपका Phone सुरक्षित नहीं है ।और उससे बचने के उपाय भी आज जानेंगे।

1. बहुत तेजी से बैटरी खत्म होना।

The way of phone hacking example

अगर आपके Phone की Battery 🔋 बहुत तेजी से खत्म हो रहा है, बिना इस्तेमाल किये भी, तो इसका एक कारण यह हो सकता है कि, Phone का Background में कोई ऐसा Software काम कर रहा है, या चालू है जिसकी वजह से आपके Phone की Battery जल्दी Discharge हो रहा है।

2. Phone का अचानक बहुत ज्यादा गर्म हो जाना।

अगर आपका Phone बिना वजह बिना इस्तेमाल किए गर्म हो जा रहा है तो, इसका भी मतलब होता है की ,कोई Illigle Software या Virus आपके Phone के अंदर छुपा है।

3. Data का जल्दी से खत्म होना।

अगर आपका Data बिना इस्तेमाल के जल्दी से खत्म हो रहा है तो ,इसका मतलब यह हो सकता है कि Hacking के जरिए आपके Phone का Information, Phone में छुपा हुआ App Internet के जरिए भेज रहा है।

4. किसी भी अनजान App का अपने आप ही Install होना।
WhatsApp invitation scam example

आप अपने Phone के App में जाकर या ढूंढे की, कोई ऐसा App Install तो नहीं है ,जो कभी Install नहीं किया है ।अगर कोई अनजान App आपको नजर आए तो,उसको तुरंत हटाए।

5. कोई भी App खोलने पर Pop up और विज्ञापन का आना।

अगर आपके Phone पर अचानक से विज्ञापन आने लगे और Pop up Notification आने लगे तो यह एक Virus Malwere का खतरा हो सकता है। ऐसे में विज्ञापन पर Click करने की कोशिश ना करें।

6. Bank 🏦 account एवं Social media पर अनजान गतिविधियां।

अगर आपको Social media से संबंधित Notification बार-बार आए और Bank 🏦 account से संबंधित Notification बार-बार आए या Transaction से संबंधित कोई Massage आता है तो, तुरंत आप अपने Password को बदलें।

7. Phone का बार-बार Hang होना या धीमा चलना।

Bank application scam example

अचानक Phone चलते-चलते App का Crash हो जाना या Hang हो जाना या Phone का Speed बार-बार धीमा हो जाना, यह दर्शाता है कि आपका Phone में हानिकारक Software मौजूद है।

Phone Hack होने से कैसे बचें?

➡️ कोई भी अनजान व्यक्ति अगर कोई App Download करने के लिए बोले तो Download ना करें, Veeified App को ही Download करें।

➡️ केवल App store से Play Store से ही App download करें।

➡️ किसी भी अनजाने Link पर Click न करें।

➡️ कोई आपसे Pin ,UPI pin , Password पूछे तो साझा ना करें।

➡️ अपने Phone और उसमें Download हुए App नियमित रूप से Update करें।

➡️ Phone की Security Setting में जाकर Two-Factor Authentication (2FA) चालू रखें।

➡️ Phone में Download हुए App को दिए गए Permission की जांच करें बेवजह के Permission को बंद करें।

देश में Cyber अपराधी Cyber fraud करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते जा रहे हैं ।अगर आपके Phone में दिए गए 7 Point में से कोई भी Match करता है तो, तुरंत फोन की सुरक्षा की जांच करें ,जरूरी दस्तावेज हो तो उसको Download कर लें, और जरूरत पड़ने पर फोन को Reset करें अगर आपको Reset करना ना आता हो तो,किसी भी Mobile 📲 की दुकान में जाकर अपना फोन दिखा सकते हैं। वहां आपकी मदद हो जाएगी।

Disclaimer:

यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य लिखा गया है। इसमें कोई मनगढ़ंत बात नहीं लिखी गई है। सारी दुनिया आजकल Cyber fraud की वजह से किस तरह परेशानी में घिरते जा रही हैं ,जहां Cyber अपराधी लोगों के मेहनत के पैसे लोग एक मिनट में गायब कर देते हैं। जिसका खामियाजा आम जनता तो भुगत रही है, साथ ही साथ सरकार के लिए भी बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

आज जरूरत है ,सिर्फ सावधानी बरतने की ताकि आपके मेहनत के पैसे सुरक्षित रहे।

धन्यवाद 🙏

Report Ansh thakur (blogger creater writer)

इसे भी पढ़ें 👇

http://Labour reports Nigel Farage’s alleged Russian phone hack to police https://share.google/BLhD9rPTGwtCk7oxq

http://SIT Questions Yennam, Anirudh in Phone-Tapping Case – Hyderabad Mail https://share.google/FQFv38VpdbK93rT5e

https://indinewzx.com/phone-hidden-features-control-you-secret-ai-truth/?amp=1

Exit mobile version