Site icon indinewzx

Teacher Vacancy 2026: 55,000+ पदों पर निकली बंपर शिक्षक भर्ती! UP, बिहार, CG और झारखंड में आवेदन शुरू, देखें पूरी लिस्ट।

Teacher Vacancy 2026: 55,000+ पदों पर निकली बंपर शिक्षक भर्ती! UP, बिहार, CG और झारखंड में आवेदन शुरू, देखें पूरी लिस्ट।

Report: Ansh Thakur.

Update: 13.10.2026.

Teacher Vacancy 2026 : नमस्कार! अगर आप सरकारी शिक्षक की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, या शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छुक हैं तो यह लेख आप लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है।

क्योंकि Teacher Vacancy 2026 के अंतर्गत देश के प्रमुख 4 राज्यों में राज्य सरकारों द्वारा कुल 55000 शिक्षक भर्ती का अधिसूचना जारी कर दिया गया है, 4 राज्यों के सरकारी अधिसूचना के अंतर्गत प्राथमिक( Primary) माध्यमिक (TGT) एवं उच्च माध्यमिक (PGT) श्रेणी मे शिक्षकों की बंपर भर्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है एवं कुछ राज्यों में शुरू होने वाली है।

जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड जैसे हिंदी भाषीय राज्यों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है एवं आवेदन करने का विकल्प भी Online द्वारा दिया गया है।

तो चलिए जानते हैं कि, Teacher Vacancy 2026 के इस साल की भर्ती किन राज्यों में कितने पद के लिए आवेदन मांगी गई है, एवं इसके लिए शैक्षणिक योग्यता, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन करने के लिए आयु सीमा, एवं आवेदन करने का आधिकारिक Link भी नीचे दिए गए अनुक्षेद में पढ़ सकते हैं।

Teacher Vacancy 2026: में सबसे पहले~

उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक(UPESSC) भर्ती का विवरण।

Uttar Pradesh teachers recruitment notification example pic

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन (UPESSC) प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए शिक्षक भर्ती के आवेदन हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसका विवरण कुछ इस प्रकार से है।

💠 UPESSC द्वारा जारी की गई कुल पद की संख्या 12405+ है।

💠 UPESSC शिक्षक भर्ती के लिए पूछे जाने वाली योग्यता, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)+ D.El.Ed / BTC / B.Ed तथा UPTET / CTET पास होना अनिवार्य है।

💠 आवेदन करने के लिए तय की गई आयु सीमा 21 साल से लेकर 40 साल तक की होनी चाहिए जिसमें आरक्षित वर्ग आना वाले को कुछ छूट भी दी गई है।

💠 मिलने वाली शुरुवाती मासिक वेतन, ₹9300-₹34800 (Grade Pay ₹4200) लगभग ₹42000 प्रतिमाह प्राप्त होता है।

💠 आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 तक ही है।

💠 आवेदन करने के लिए आधिकारिक Website का Link ➡️ https://upessc.up.gov.in है, आवेदनकर्ता को सुझाव है कि, दिए गए आधिकारिक Website Link द्वारा ही आवेदन करें किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजे गए Link पर Click ना करें एवं किसी व्यक्ति को नौकरी दिलवाने के नाम पर किसी प्रकार की राशि ना दे अन्यथा वित्तीय घाटा हो सकता है।

2. बिहार राज्य शिक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया एवं योग्यता।

Bihar rajya teachers ke treatment notification example pic

बिहार राज्य सरकार द्वारा निकाली गई शिक्षक भर्तीसंस्था (BPSC) बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए भी अधिसूचना जारी गई है। इस राज्य में भी बंपर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। जिसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया एवं योग्यता इस प्रकार से है।

💠 BPSC द्वारा जारी की गई कुल पद की संख्या 32,388+ है।

💠 BPSC शिक्षक भर्ती के लिए पूछे जाने वाली योग्यता, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)+ D.El.Ed / B.Ed

CTET Paper 1/2 या STET पास होना अनिवार्य है।

💠 आवेदन करने के लिए तय की गई आयु सीमा 21 साल से लेकर 37 साल तक की होनी चाहिए जिसमें आरक्षित वर्ग से आने वालों को नियम अनुसार छूट भी दी गई है।

💠 मिलने वाली शुरुवाती मासिक वेतन, ₹25900-₹32000 एवं मूल वेतन भत्ता (लगभग ₹38000- ₹50000 In Hand) प्रतिमाह प्राप्त होता है।

💠 आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 तक ही है।

💠 आवेदन करने के लिए BPSC के आधिकारिक Website का Link ➡️https://www.bpsc.bih.nic.in है, आवेदनकर्ता को सुझाव है कि, दिए गए आधिकारिक Website Link द्वारा ही आवेदन करें।

3. स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के द्वारा निकाली गई कुल पद।

Chhattisgarh teacher recruitment notification example pic

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग एवं आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम से चलने वाले स्कूल (SAGES) द्वारा शिक्षक और सहायक शिक्षकों के पदों के लिए भर्तियां निकाली गई है। जिसके लिए योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

💠 SAGES एवं CG Vyapam द्वारा जारी की गई कुल पद की संख्या 2,666 है, जिसमें SAGES द्वारा 1812 पद और CG Vyapam द्वारा 854 पद शामिल है।

💠 SAGES एवं CG Vyapam शिक्षक भर्ती के लिए पूछे जाने वाली योग्यता, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)+ B.Ed/CG TET पास होना अनिवार्य है।

💠 आवेदन करने के लिए तय की गई आयु सीमा 21 साल से लेकर 35 साल तक की होनी चाहिए जिसमें आरक्षित वर्ग से आने वालों को नियम अनुसार छूट भी दी गई है।

💠 मिलने वाली शुरुवाती मासिक वेतन, ₹35400-₹38100 (Pay Matric Level 8 एवं 9) प्रतिमाह प्राप्त होता है।

💠 आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 तक ही है।

💠 आवेदन करने के लिए CG Vyapam के आधिकारिक Website का लिंक ⬇️

https://vyapam.cgstate.gov.in है, आवेदनकर्ता को सुझाव है कि दिए गए आधिकारिक Website Link द्वारा ही आवेदन करें।

4. झारखंड शिक्षक भर्ती एवं सहायक आचार्य भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एवं योग्यता।

Jharkhand Teachers recruitment notification example pic

झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के द्वारा आयोजित प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य पद के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। जिसके लिए उम्मीदवारों की योग्यता भर्ती की प्रक्रिया एवं वेतन की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

💠 JSSC द्वारा जारी की गई कुल पद की संख्या 7,299 है।

💠 JSSC सहायक आचार्य शिक्षक भर्ती के लिए पूछे जाने वाली योग्यता, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं पास या स्नातक (12th/ Graduation)+ D.El.Ed / B.Ed एवं JTET पास होना अनिवार्य है।

💠 आवेदन करने के लिए तय की गई आयु सीमा 21 साल से लेकर 40 साल तक की होनी चाहिए जिसमें आरक्षित वर्ग से आने वालों को नियम अनुसार छूट भी दी गई है।

💠 मिलने वाली शुरुवाती मासिक वेतन, ₹25000-₹81000 (Pay Level 4 एवं 5) प्रतिमाह प्राप्त होता है।

💠 आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2026 तक ही है।

💠 आवेदन करने के लिए JSSC के आधिकारिक Website का लिंक ➡️https://jssc.nic.in है

आवेदनकर्ता को सुझाव है कि, दिए गए आधिकारिक Website Link द्वारा ही आवेदन करें किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजे गए Link पर Click ना करें एवं किसी व्यक्ति को नौकरी दिलवाने के नाम पर किसी प्रकार की राशि ना दे अन्यथा वित्तीय घाटा हो सकता है।

Teacher Vacancy 2026, के अंतर्गत आवेदन करने के नियम एवं चरण दर चरण प्रक्रिया।

1️⃣ आवेदन करने के लिए आप जिस राज्य से संबंधित है उस राज्य के आधिकारिक शिक्षा विभाग के Portal को खोलें।

2️⃣ Portal खुल जाने के बाद Online Application/ Teacher Vacancy 2026 के दिए गए Link पर Click करें।

3️⃣ पूछी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक भरकर पंजीकृत करें।

4️⃣ पूछी गई दस्तावेज को Upload करें जैसे, Signature, Passport Size Photo, Marksheet, Cast Certificate, TET Certificate.

5️⃣ अगर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क की राशि का भुगतान करना हो तो भुगतान कर दे।

6️⃣ भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्राप्त होने वाले Receipt/Acknowledgement सुरक्षित करें।

एक जरूरी सलाह: Acknowledgement को सुरक्षित करना इसलिए जरूरी है क्योंकि किसी प्रकार के Enquiry के लिए Acknowledgement ही एक Proof की तरह काम करता है। एवं आवेदन की प्रक्रिया दो या तीन दिन पहले ही पूरी कर लें ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी लोगों के लिए जो सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे है। उन सभी लोगों को जानकारी एवं सुझाव प्रदान करने की कोशिश मात्र है। Indinewzx किसी भी प्रकार का Teacher Vacancy 2026 भर्ती में नौकरी दिलाने का दावा नहीं करता है, न ही किसी प्रकार का वित्तीय लेन देन करता है। अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे, और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)

इसे भी पढ़ें 👇

http://UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी | UP Assistant Teacher Recruitment Rules To Change TET Likely To Become Mandatory https://share.google/mHjG2JKZmYYv2idLD

http://BPSC Teacher Bharti 2026: बिहार में शिक्षक के 32,388 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, यहां देखें फॉर्म भरने का आसान प्रोसेस – bpsc teacher tre 40 recruitment 2026 registration start from today for the post of teacher see here easy ways to apply the form https://share.google/OXBkibL6nLZyffklO

https://indinewzx.com/rrb-ntpc-recruitment-2026-5236-posts/

Exit mobile version