Site icon indinewzx

UPI से गलत व्यक्ति को भेजे 😳पैसे वापस नहीं मिल रहे? तुरंत करें ये काम!

UPI से गलत व्यक्ति को भेजे 😳पैसे वापस नहीं मिल रहे? तुरंत करें ये काम!

Report:Ansh thakur

Update 08.06.2026

अगर गलती से आप किसी अनजान UPI 🆔 में पैसे भेज दिए और उस अनजान व्यक्ति को आप जानते नहीं हैं, और आपके पैसे वापस देने से मना कर रहा है,तो क्या करेंगे?

जब से UPI आया है, तब से PAYMENT करना बहुत ही आसान हो गया है, लेकिन कभी-कभी व्यक्ति अनजाने में या जल्दी बाजी में किसी दूसरे UPI 🆔 पर पैसे भेज देता है , उस व्यक्ति को जो जिसे आप जानते न हो, और व्यक्ति आपका ना तो Call उठा रहा हो ,न तो आपके पैसे वापस करना चाह रहा हो। एसी परिस्थिति में में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने पैसे वापस निकाल सकते हैं। बस आपको थोड़ा धैर्य रखना है, कुछ Proccedure को जानकर और उन्हें अमल करना है ।

तो आइए जानते हैं कि, ऐसी समस्या जब आ जाए उसे कैसे निपटना चाहिए।

गलती से Amount Transfer होने के बाद सबसे पहला कदम ।

UPI An example photo depicting a wrong transaction

अगर गलती से Amount Transfer हो जाए तो सबसे पहले आप सारे सबूत इकट्ठा करिए जैसे ,UPI Transaction ID, UTR ID जिस तारीख को भुगतान हुआ है ,भुगतान की तारीख एवं समय क्योंकि जब भी आपको शिकायत दर्ज करने के लिए इन्हीं सब सबूतों को देना होता है। और आपके Bank account number भी आप ले लीजिए ताकि जरूरत पड़ने पर आप detail दे सकें ।

गलत Transaction का शिकायत कहां दर्ज करें?

जिस UPI App द्वारा आपका Transaction, किया गया है ,जैसे Phonepay, GPay, Paytm App के Help section में जाकर सबसे पहले शिकायत दर्ज करें, और पूरी जानकारी प्रदान करें। ध्यान रहे शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक TICKET दिया जाएगा उसे TICKET को आप सुरक्षित करके रखें, कुछ समय बाद आपके समस्या का समाधान होगा ,अगर नहीं हुआ तो TICKET Number दुबारा शिकायत दर्ज करने के लिए काम आएगा ।

क्या बैंक में भी शिकायत दर्ज करनी चाहिए?

UPI Apps that provide services for transactions

जी हां गलत Transaction की शिकायत आप तुरंत बैंक को भी दें ,क्योंकि आपका बैंक राशी प्राप्तकर्ता से बात कर सकता है ,और उससे पैसे वापस देने का आग्रह भी कर सकता है। एक बात का ध्यान रखें की बैक सीधे प्राप्तकर्ता के Account से पैसे निकाल कर वापस नहीं करता, किंतु आपकी शिकायत के बाद आपके द्वारा किए गलत Transaction Ammount को वापस लाने की प्रक्रिया को शुरू कर देता है।

अगर प्राप्तकर्ता पैसे लौटना ना चाहे तो? 

अगर प्राप्तकर्ता है आप जानबूझकर आपके पैसे नहीं लौट रहा है तो ,आपको शिकायत करने का पूर्ण अधिकार है, आपके बैंक Transaction और Transaction 🆔 के आधार पर आप शिकायत कर सकते हैं अगर बैंक और UPI App द्वारा कोई सहयोग मिला तो या आपकी समस्या का समाधान ना हुआ तो, तीसरा विकल्प है National Payments Corporation of India (NPCI) के Portal पर जाकर आप अपनी शिकायत को दर्ज करें ,पूरी जानकारी और पूरा सबूत (Transactions detail’s Screenshot) Upload करें आपका समस्या का समाधान निश्चित ही होगा ।

अगर आपको धोखाधड़ी का शक हो तो क्या करें?

UPI sample Photo showing the wrong transaction to unknown

 

अगर आपको लगे कि आपके साथ किसी प्रकार का धोखाधड़ी हुआ है,या किसी Cyber अपराधी द्वारा धोखे से Transactions किया गया है तो, ऐसे में आप Cyber Crime Helpline number 1930 पर Call करके अपनी शिकायत को दर्ज करें। यह विकल्प सिर्फ Cyber Fraud के लिए है ,ना कि आपके द्वारा किए गए गलत Transactions के शिकायत के लिए।

गलती करने से कैसे बचे? 

जब भी आप किसी व्यक्ति को आप Amount Transfer करते हैं तब,व्यक्ति के UPI 🆔 को दो बार जांच ले, और भेजने वाले राशी को भी आप दो बार जांच करके ही Transfer करें ।अगर आप बड़ी राशि का Transfer रहे हैं तो, पहले ₹1 भेज कर Test Transfer करके देखें , इससे आप गलती करने से बच सकते हैं

विशेष: गलत Amount Transfer यह आजकल एक आम बात है। ऐसी गलतियां अक्सर हो जाया करती हैं, पर अगर प्राप्तकर्ता आपको राशि वापस नहीं करता है तो, ऐसे परिस्थिति में शिकायत करने का विकल्प मौजूद है ।आप तीनों Plateform पर अपनी शिकायत दर्ज करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। और अगली बार गलती करने से पहले जो जो तरीका है इसका इस्तेमाल करके इस तरह की समस्याओं से बच सकते हैं।

Disclaimer:

यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। एवं होने वाल UPI Transactions के समस्या से कैसे बचा जाए उसके कुछ उपाय बताने की कोशिश मात्र है।अगर इस लेख में आपको किसी प्रकार की त्रुटि आपको नजर आईं हो तो, कृपया आप हमें comment box में comment करके सूचित करें । किसी भी सुधार की जरूरत पड़ेगी तो हमारा website उस पर अमल करेगा । अगर सूचना पसंद आया हो तो अपने दोस्तों से साझा करे

धन्यवाद 🙏

Report:Ansh thakur (blogger creater writer)

इसे भी पढ़े

👇

http://Payment Problems? Here’s what to do when UPI and credit card transactions fail

http://India’s UPI succeeded in increasing financial inclusion and promoting equitable economic growth | Akashvani News https://share.google/M6YGisHTqnEXqdAFD

https://indinewzx.com/astronaut-app-earning-real-or-scam/?amp=1

Exit mobile version