91% Voting in West Bengal 😳 BJP In या TMC Out? 😱 चुनावी आंकड़ों ने चौंकाया!
Report Ansh Thakur
Update 24.04.2026
West Bengal election 2026: पहला दिन पहले चरण के मतदान में पूरे देश को चौंका 😳दिया रिकॉर्ड तोड़ 91% मतदान को देखकर लोग कयास लगाने लगे की क्या यह BJP की वापसी का संकेत है ?या फिर TMC को भारी बहुमत से जीतने का संकेत!
BJP और TMC के अपने अपने दावे !
91% voting पिछले इलेक्शन के मुकाबले यह प्रतिशत बहुत ही ज्यादा है। BJP का दावा है कि, जब-जब वोट प्रतिशत बढ़ा है तब तब बीजेपी की सरकार बनी है। वहीं TMC का दावा यह है की, जनता बाहर निकल कर BJP सरकार को जवाब देने के लिए भारी मात्रा में वोट डाल रहे हैं।
कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ,अगर वोट प्रतिशत बढ़ते हैंतो, इसका मतलब यह होता है कि, जनता में जागरूकता और सक्रियता बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं। अगर जनता भारी संख्या में घर से निकल कर वोट डालने में रुचि दिखाती है, तो यही माना जाता है कि जनता में election को लेकर उत्साह और गंभीरता दोनों है ।
West Bengal 2026 के इस चुनाव में मुद्दे क्या हैं?
जैसे कि हर चुनाव की तरह इस चुनाव में भी बेरोजगारी महंगाई किसान के मुद्दे कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे ही हैं। जिसे BJP लेकर चल रही है
TMC का दावा क्या है ?
TMC टीएमसी के कुछ नेताओं का दावा यह है की, सत्ताधारी पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे महिला कल्याण योजना और ग्रामीण विकास योजना के वजह से West Bengal की जनता भारी मात्रा में निकालकर वोट डालने आ रही है। और यह मतदान TMC के पक्ष में ही जाएगा। तो दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी बीजेपी से बड़े बदलाव व सत्ता परिवर्तन होने का दावा कर रही है।
क्या मतदान प्रतिशत से जीत हार तय माना जा सकता है ?
अगर वोट प्रतिशत ज्यादा है तो, इससे कोई भी चुनाव नतीजे पर फर्क नहीं पड़ता है। फर्क इस बात से पड़ता है की किस जिले में किस वार्ड से कितने प्रतिशत वोट सत्ताधारी पार्टी को मिला है,और कितना प्रतिशत विपक्षी पार्टी को मिला है। क्योंकि 2021 के चुनाव में भी वोट प्रतिशत 81% था । उसके बावजूद भी सत्ताधारी पार्टी ने अपनी बनाई। अगर ग्रामीण area में वोट प्रतिशत ज्यादा होता है तो ,फर्क पड़ता है एवं इसी प्रकार अगर शहरी area में वोट प्रतिशत ज्यादा बढ़ता है तो ,वह भी फर्क डालता है।
West Bengal के जिलों का आंकड़ा क्या कहता कहता है
अगर बात जिलों की जाए तो ,कुछ जिलों में तो 94% तक voting हुई है , एवं सीमावर्ती क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों, यहां तक की कुछ संवेदनशील इलाकों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने वोट डाला है। इससे यह पता चल रहा है की West Bengal की जनता के मन में कुछ तो चल रहा है और वह इस चुनाव को लेकर काफी गंभीर है।
क्या अगले चरण में स्थिति साफ होगी?
आने वाले अगले चरण में भी इसी तरह अगर से वोट प्रतिशत बढ़ते हैं एवं भारी मतदान होता है तो इसका मतलब है, मुकाबला कांटे के टक्कर की है। फिलहाल इस वक्त तो West Bengal election देश भर में चुनावी तापमान को बढ़ा दिया है।
फिलहाल तो नतीजे आने तक इंतजार करना होगा ।देखना यह भी है कि, 91% वोटिंग में सिर्फ जनता का उत्साह है ,या या जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है।
Disclaimer:
इस लेख में दिए गए सारे विश्लेषण फिलहाल अभी चल रहे west bengal के हालातो पर लिखा गया है इसमें कोई मनगढ़ंत बात नहीं की गई है ना ही किसी विशेष राजनीतिक पार्टी को favour किया गया है या ना ही किसी विशेष राजनीतिक पार्टी से हमारे website का किसी प्रकार का संबंध है । हमारा news website स्वतंत्र रूप से कार्य करता है।
निवेदन: अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो, कृपया अपने दोस्तों से भी link साझा करें आपके विचारों का हम इंतजार करेंगे। अगर हमारे वेबसाइट के बारे में किसी प्रकार का विचार है तो, आप कमेंट बॉक्स में अपना विचार व्यक्त कर सकते हैं।
Report Ansh Thakur ( creater blogger writer)
इसे भी पढ़े 👇
http://West Bengal Elections 2026 highlights: First phase of polling complete
http://West Bengal Elections 1st Phase Voting Highlights | Bengal Sees Highest-

