Site icon indinewzx

10वीं पास हैं? बिना Exam इन 5 सरकारी नौकरियों में करें आवेदन!

10वीं पास हैं? बिना Exam इन 5 सरकारी नौकरियों में करें आवेदन!

Report: Ansh Thakur

Update: 11.07.2026

अगर आप 10वीं पास है, और आपको बिना Competition Exam लिखे, आप सरकारी नौकरी करने की इक्षा रखते है तो, सरकार द्वारा यह अवसर आपको दिया जा रहा है क्योंकि, भारत सरकार द्वारा कुछ सरकारी कंपनियों में बिना लिखित परीक्षा के Apprentice के तौर पर भर्ती करने की प्रक्रिया है और ऐसी नौकरियां हर साल निकलती है।

इन भर्तियों को उम्मीदवार के Merits को देखकर उम्मीदवार का चयन किया जाता है, एवं कुछ संबंधित योग्यताएं और दस्तावेज भी जरूरी होता है। हालांकि हर सरकारी नौकरी में नियम अलग-अलग होते हैं इसलिए किसी भी नौकरी के लिए आवेदन देने से पहले Notification को जरूर देख ले।तो चलिए जानते हैं कि, कौन-कौन सी है वह नौकरी और किस विभाग में कर सकते है आवेदन।

देश का सबसे बड़ा सरकारी विभाग, Indian Railway.

Indian railways loco pilot example pic

जैसे की भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों के लिये भर्तियां हर साल निकलती है, जो की परीक्षा भर्ती के अंतर्गत ही आती है। किंतु भारतीय रेलवे Apprentice के लिए जो भर्तियां निकालती है उसके लिए बिना किसी परीक्षा के आवेदन किया जाता है। जहां उम्मीदवार सीधा आवेदन कर सकता है एवं अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास के साथ-साथ ITI diploma पूछा जाता है। क्योंकि Apprentice के भर्तियों के लिए रेलवे उम्मीदवार के अंक और ITI के diploma Certificate के आधार पर ही चयन करता है।

https://indianrailways.gov.in/railwayboard/view_section.jsp?lang=0&id=0,7,1281

ग्रामीण डाक सेवक यानि, (GDS)

Gramin Dak Sevak example pic

यह बहुचर्चित सरकारी नौकरियों में से एक है, खास करके युवाओं 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय भी है। इस विभाग में आवेदन बिना किसी Exam के किया जा सकता है क्योंकि, इसमें भी चयन प्रक्रिया का नियम दसवीं के अंक मेरिट के अनुसार ही होता है। तथा इस विभाग में हर साल ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए Apprentice उम्मीदवारों की भर्तियां की जाती है।

http://IndiaPost GDS Online https://share.google/0OZLxLCZ9G0Bv4dMJ

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्तियां।

Anganbadi sahayak karykarta example pic

जैसे कि यह भर्तियां राज्य स्तर पर हर साल हर राज्य में निकाली जाती है जिसमें, आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता के लिए भर्तियां की जाती है। इसमें भी उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के किया जाता है यह चयन Apprentice उम्मीदवार के शैक्षिक योग्यता 10वीं अंक मेरिट को देखकर ही किया जाता है।

https://upanganwadibharti.in

ISRO Apprentice उम्मीदवार भर्ती।

ISRO research center logo

हर साल ISRO में भी Apprentice उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकाली जाती है, जो कि बिना किसी Exam के द्वारा ही भर्ती की प्रक्रिया को किया जाता है। एवं इसमें ITI ,Diploma Holder, और Degree Holder उम्मीदवारों का चयन अंक मेरिट के आधार पर किया जाता है ISRO एक विश्व प्रसिद्ध बहुचर्चित Research Center है, आवेदन करने वाले छात्र ISRO के Portal पर Notification को देखकर तैयारी के साथ आवेदन कर सकते है।

https://www.isro.gov.in/Careers.html

ONGC (Oil And Natural Gas Corporation)

ONGC oil and natural gas corporation limited logo

इस सरकारी विभाग ONGC में भी हर साल Apprentice उम्मीदवारों की भर्तियां निकलती है। इस विभाग में भी बिना किसी Exam के उम्मीदवार आवेदन कर सकता है एवं अन्य विभाग की तरह इस विभाग में भी उम्मीदवार के अंक मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है। कुछ पदों के लिए ITI और Diploma Holder, होना अनिवार्य होता है।

https://www.ongcindia.com/web/eng/career/recruitment-notice

अंतिम निष्कर्ष : उम्मीदवार अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और परीक्षा से बचना चाहते हैं तो, भारतीय रेल, GDS, आंगनवाड़ी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अन्य दो विभाग ISRO और ONGC में Technical Skill ITI या Diploma Holder प्राप्त उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार जिस विभाग की तैयारी कर रहे हैं, उस विभाग के Notifcation को हमेशा देखते रहे ताकि विभाग द्वारा पूछे गए योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकें।

FAQs:

FAQs logo

1.क्या रेलवे में भी Apprentice भर्तियां होती है? अगर होती है तो, कैसे पता करें?

उत्तर: जी हां रेलवे में भी Apprentice भर्तियां होती है, इसे पता करने के लिए रेलवे के Portal पर Notifcation को हमेशा चेक करते रहे।

2. ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के लिए लिखित परीक्षा होता है?

उत्तर: नहीं ग्रामीण डाक सेवक भर्तियों के लिए लिखित परीक्षाएं नहीं होती है, यह 10वीं के अंक मेरिट के आधार पर किया जाता है।

3. क्या आंगनवाड़ी भर्तियों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: हां 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं किंतु कई राज्यों में राज्य के नियम के अनुसार भर्तियां की जाती है।

4. क्या ISRO में Apprentice के लिए 10वीं पास होना काफी है?

उत्तर: हां ISRO में Apprentice के लिए 10वीं पास होना काफी है, किंतु कुछ पदों के लिए ITI और Diploma Holder होना अनिवार्य है।

5. ONGC में भर्तियों के नियम क्या है? क्या इसमें परीक्षाएं होती है?

नहीं! कई Apprentice भर्तियों के लिए एवं पदों के लिए परीक्षाएं नहीं ली जाती है। किंतु कई पदों के लिए पत्रता पदों के नियम अलग होते है।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी सभी उम्मीदवार के लिए जो, बिना Exam दिए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते है। ऐसे उम्मीदवारों को जानकारी प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे, और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)

इसे भी पढ़ें 👇

http://Govt can allow establishments to hire up to 25% apprentices but with riders: Skills secretary Debashree Mukherjee – The Economic Times https://share.google/U9fTOk6nmGv3jmo8Y

http://Centre’s apprenticeship scheme sees 15x rise in trainee dropouts in 5 years | Industry News – Business Standard https://share.google/3g6if5WlyNLwfwvxr

https://indinewzx.com/degree-vs-skill-certification-job-salary-hindi/?amp=1

Exit mobile version