10वीं पास हैं? बिना Exam इन 5 सरकारी नौकरियों में करें आवेदन!
Report: Ansh Thakur
Update: 11.07.2026
अगर आप 10वीं पास है,और आपको बिना Competition Exam, लिखे आपको सरकारी नौकरी मिल जाए तो कितना अच्छा होगा ! तो सरकार द्वारा यह अवसर आपको दिया जा रहा है। क्योंकि भारत सरकार द्वारा कुछ सरकारी कंपनियों में,बिना लिखित Exam के Apprentice के तौर पर भर्ती करने की प्रक्रिया है।और ऐसी नौकरियां हर साल निकलती है।
इन भर्तियों को आवेदक के Merits को देखकर उम्मीदवार का चयन किया जाता है, एवं कुछ संबंधित योग्यताएं और दस्तावेज भी जरूरी होता है। हालांकि हर सरकारी नौकरी में नियम अलग-अलग होते हैं, इसलिए किसी भी नौकरी के लिए Apply करने से पहले Notification को जरूर देख ले।
जो चलिए जानते हैं कि, कौन-कौन सी है वह नौकरी और किस विभाग में कर सकते है Apply.
1.देश का सबसे बड़ा सरकारी विभाग,Indian Railway.

जैसे की भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों के लिये भर्तियां हर साल निकलती है,जो की परीक्षा भर्ती के अंतर्गत ही आती है।किंतु भारतीय रेलवे Apprentice के लिए जो भर्तियां निकालती है, जो बिना किसी Exam के आवेदन किया जाता है। जहां उम्मीदवार सीधा आवेदन कर सकता है। अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास के साथ-साथ ITI होना भी अनिवार्य है। क्योंकि Apprentice के भर्तियों के लिए रेलवे उम्मीदवार के अंक और ITI के Certificate के आधार पर ही चयन करता है।
https://indianrailways.gov.in/railwayboard/view_section.jsp?lang=0&id=0,7,1281
2.ग्रामीण डाक सेवक यानि ( GDS)

यह एक बहुचर्चित सरकारी नौकरियों में से एक है, खास करके युवाओं 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय भी है। इस विभाग में आवेदन बिना किसी Exam के किया जा सकता है। क्योंकि इसमें भी चयन प्रक्रिया का नियम दसवीं के अंक मेरिट के अनुसार ही होता है। तथा इस विभाग में हर साल ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए Apprentice उम्मीदवारों की भर्तियां की जाती है।
http://IndiaPost GDS Online https://share.google/0OZLxLCZ9G0Bv4dMJ
3.आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्तियां।

जैसे कि यह भर्तियां राज्य स्तर पर हर साल हर राज्य में निकाली जाती है। जिसमें आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता के लिए भर्तियां की जाती है। इसमें भी उम्मीदवारों का चयन बिना किसी Exam के किया जाता है। यह चयन Apprentice उम्मीदवार के शैक्षिक योग्यता 10वीं अंक मेरिट को देखकर ही किया जाता है।
4.ISRO Apprentice उम्मीदवार भर्ती।

हर साल ISRO में भी Apprentice उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकाली जाती है,जो कि बिना किसी Exam के द्वारा ही भर्ती की प्रक्रिया को किया जाता है। एवं इसमें ITI ,Diploma Holder, और Degree Holder उम्मीदवारों का चयन अंक मेरिट के आधार पर किया जाता है। ISRO एक विश्व प्रसिद्ध बहुचर्चित Research Center है,आवेदन करने वाले छात्र ISRO के Portal पर Notification को देखकर तैयारी के साथ आवेदन करें।
https://www.isro.gov.in/Careers.html
5.ONGC (Oil And Natural Gas Corporation)

इस सरकारी विभाग ONGC में भी हर साल Apprentice उम्मीदवारों की भर्तियां निकलती है। इस विभाग में भी बिना किसी Exam के उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। अन्य विभाग की तरह इस विभाग में भी उम्मीदवार के अंक मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है। कुछ पदों के लिए ITI और Diploma Holder, होना अनिवार्य होता है।
https://www.ongcindia.com/web/eng/career/recruitment-notice
अंतिम निष्कर्ष : उम्मीदवार अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और Exam से बचना चाहते हैं तो,भारतीय रेल GDS,आंगनवाड़ी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अन्य दो विभाग ISRO और ONGC में Technical Skill ITI या Diploma Holder प्राप्त उम्मीदवार ही,आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार जिस विभाग की तैयारी कर रहे हैं उस विभाग के Notifcation को हमेशा देखते रहे, ताकि विभाग द्वारा पूछे गए योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकें।
FAQs:
1.क्या रेलवे में भी Apprentice भर्तियां होती है? होती है तो कैसे पता करें?
उत्तर: जी हां रेलवे में भी Apprentice भर्तियां होती है, इसे पता करने के लिए रेलवे के Portal पर Notifcation को हमेशा चेक करते रहे।
2. ग्रामीण डाक सेवक (GDS)के लिए लिखित Exam होता है?
उत्तर: नहीं ग्रामीण डाक सेवक भर्तियों के लिए लिखित परीक्षाएं नहीं होती है यह 10वीं के अंक मेरिट के आधार पर किया जाता है।
3.क्या आंगनवाड़ी भर्तियों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, किंतु कई राज्यों में राज्य के नियम के अनुसार भर्तियां की जाती है।
4.क्या ISRO में Apprentice के लिए 10वीं पास होना काफी है?
उत्तर: हां ISRO में Apprentice के लिए 10वीं पास होना काफी है, किंतु कुछ पदों के लिए ITI और Diploma Holder होना अनिवार्य है।
5.ONGC में भर्तियों के नियम क्या है? क्या इसमें परीक्षाएं होती है?
नहीं! कई Apprentice भर्तियों के लिए, एवं पदों के लिए परीक्षाएं नहीं ली जाती है। किंतु कई पदों के लिए पत्रता, पदों के नियम अलग होते है।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी सभी उम्मीदवार के लिए जो, बिना Exam दिए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते है।ऐसे उम्मीदवारों को जानकारी प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो ,अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( creator blogger writer)
इसे भी पढ़ें 👇
https://indinewzx.com/degree-vs-skill-certification-job-salary-hindi/?amp=1