सिर्फ एक Click बचा सकता है जिंदगी! महिलाओं की Emergency से लेकर Safety तक, हर फोन में होने चाहिए ये 3 Apps

सिर्फ एक Click बचा सकता है जिंदगी! महिलाओं की Emergency से लेकर Safety तक, हर फोन में होने चाहिए ये 3 Apps

Report: Ansh Thakur

Update: 16.08.2026

नमस्कार! जिंदगी में दुर्घटनाएं कभी बोलकर नहीं होती, कब सड़क पर Accident हो जाए नहीं पता होता है, कब महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की उत्पीड़न हो जाए नहीं पता, Chain Snatching जैसे वारदात अक्सर होते ही रहते है रात में अकेले आने का डर हमेशा बना रहता है। कब रात में अचानक किसी की तबीयत बिगड़ जाए और उस समय कोई मदद ना मिल पाना यह बहुत बड़ी समस्या है। सही समय पर सही उपाय मिल जाने से कई जाने बच जाती हैं।

जब किसी तरह की समस्याएं अचानक सामने आता है तो, उस समय व्यक्ति के सोचने और समझने की शक्ति भी क्षीण हो जाती है। ऐसे ही कुछ समस्याओं का तुरंत समाधान इस लेख में आपको बताएंगे की कैसे Emmergency में खुद या अपनों को सुरक्षित रख सकते हैं।

और आपको ऐसे तीन App Suggest करेंगे जिसकी मदद से आपको Emmergency अवस्था में तत्काल मदद करेगा, और ऐसे App हर किसी के Phone में भी होना जरूरी है।

( कृपया ध्यान रखें हमारा Website किसी App का Paid Promotion नहीं कर रहा है)

1.112 India Emergency App आपातकाल में तुरन्त मदद!

Emergency
Ambulance emergency service pic

यह App Emergency Service से जुड़ा हुआ है,जो Unified Emergency Response Service के साथ मिलकर काम करता है। यह App चोरी ,छेड़छाड़, Accident, Ambulance Service, fire, एवं अन्य कई सारी दुर्घटनाओं से संबंधित Emergency हालात में सिर्फ एक Button दबाकर मदद पा सकते है।

इस App में सभी प्रकार के दुर्घटना के लिए One Tap Button दिया गया है, ताकि किसी दुर्घटना के समय और मौके पर सिर्फ एक Button दबाकर 112 को सूचित किया जा सके। जैसे ही Button दबता है, व्यक्ति का Location और उससे संबंधित समस्या तुरंत Helpline को पहुंच जाता है। और कुछ ही देर में व्यक्ति मदद भी प्राप्त हो जाता है। महिलाओं के लिए खास उपयोगी है, यह 112 India App.

देश की महिलाओं और लड़कियों के लिए यह App काफी मददगार एवं महत्वपूर्ण है, क्योंकि अक्सर महिलाओं को साथ छेड़-छाड़, पीछा करना, Chain Snatching, बलात्कार एवं अन्य कई सारे हिंसाओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर कामकाजी महिलाएं देर रात जब घर आती है उस समय अनहोनी होने का डर भी हमेशा बना रहता है। एवं स्कूल और Collage की लड़कियों के साथ भी यह डर हमेशा रहता है। ऐसे बुरे वक़्त में यह 112 India App काफी मदद करता है।

किंतु सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं यह पुरुषों के लिए एवं बुजुर्गों के लिए भी उतना ही उपयोगी है। जैसे सड़क दुर्घटना हो जाना, लूटपाट होना, इत्यादि जैसी घटनाओं के समय मददगार है, यह App.

Life 360 App आपके परिवार के Safty के लिए उपयोगी।

Emergency
A single girl walking down the road late at night

Life360 – यह एक Family Safty वाला App माना जाता है। इस App इस App की खूबी यह है कि, इससे आपके परिवार के सदस्यों के Location को आपस में Share कर सकते हैं। इस App में भी जरूरत पड़ने पर SOS Button दिया गया है जो, जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों को सूचना एवं लोकेशन भेज देता है। इस App को इस्तेमाल करने का तरीका यह है कि, Emergency में आप जिस सदस्य को अपना Location और परिस्थितियों को सूचित करना चाहते हैं, वह सिर्फ एक बटन से हो जाता है। इसके लिए आपको घर के सदस्यों को दिए गए विकल्प में शामिल करना होता है।

3.IFRC First Aid App आपातकाल में करता है Guide.

Emergency
Some boys and girls harassing a girl

यह App किसी भी प्रकार के Health Emergency में आपके सहयोग करता है। अलग-अलग परिस्थितियों में व्यक्ति को सहायता देने का कार्य करता है। चाहे वह दुर्घटना हो या फिर देर रात किसी भी तरह के शारीरिक समस्या जैसे, Heart Attack, चोट लगने पर खून का न रुकना, एवं कुछ अन्य गंभीर Emergency सेवाओं के लिए बहुत ही उपयोगी है।

उदाहरण के तौर पर किसी व्यक्ति को अगर Heart Attack आ जाता है, ऐसे समय में व्यक्ति की जान कैसे बचाई जाए क्या इलाज करें, कैसे बचे इत्यादि Guide करता है, तब तक जब तक की पीड़ित व्यक्ति को Hospital ले जाने तक कोई प्रबंध न हो जाए। ऐसे कई Critical Situation में यह App Guide करता है, ताकि शुरुवाती उपचार से व्यक्ति की जान बचाई जा सके।

Note: कृपया ध्यान रखें कि तीनों App की सुविधाएं अलग-अलग है, एवं तीनों को एक ही तरह का App ना समझे।

FAQ’s:

1. 112 India App के फायदे क्या है?

उत्तर: किसी भी घटना के समय Police, Fire, Ambulance को एक तरह से Alert भेजने एवं सूचित करने का कार्य करता है, ताकि पीड़ित समय पर सहायत प्राप्त हो ।

2. क्या महिलाओं और लड़कियों के लिए उपयोगी है, 112 India App?

उत्तर: हां महिलाओं के कई सारी समस्याओं से निपटने में सहयोगी है यह App जैसे, किसी प्रकार की हिंसा, छेड़- छाड़, पीछा करना एवं अन्य परिस्थितियों में मदद करता है।

3.क्या Life 360 App किसी प्रकार का Emergency Service भी भेजता है।

उत्तर: यह एक प्रकार का Family Loaction sharing App है, जो जरूरत पड़ने पर family Members को Location भेज कर सूचित करता है। अन्य Service प्राप्त करने के लिए इसका अलग Plan लेना होता है।

4.IFRC First Aid App का इस्तेमाल किसलिए करते हैं?

उत्तर: यह App आपातकाल स्थिति में First Aid यानि उपचार करने का सुझाव देता है। ताकि पीड़ित व्यक्ति की जान बचाई जा सके।

5. क्या IFRC First Aid App Ambulance Service भी देता है?

उत्तर: नहीं इससे किसी प्रकार का Ambulance Service नहीं देता है, यह App सिर्फ Critical Situation में पीड़ित व्यक्ति को मदद करता है।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी पुरुष और महिलाओं के लिए जिन्हें आपातकाल परिस्थिति में मदद की जरूरत होती है,पर मिल नहीं पाता ऐसे लोगों को जानकारी प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger

Writer)

इसे भी पढ़े 👇

http://Auto Rally Promoting Delhi Police-Backed Women’s Safety App Flagged Off By Nirbhaya’s Mother https://www.ndtv.com/video/auto-rally-promoting-delhi-police-backed-women-s-safety-app-flagged-off-by-nirbhaya-s-mother-1034349

http://Bengaluru woman extorted over Rs 1.1L, humiliated after taking emergency loan from app; blackmailed with morphed photos | Bengaluru News – The Times of India https://share.google/rcZSXQ3ifGGOLpleb

 

https://indinewzx.com/youtube-kids-safety-settings/

 

Leave a Comment