90% लोगों को नहीं पता ये Business! ₹50 किलो में कपड़े खरीदें और ₹200 प्रति पीस तक बेचें, जानिए पूरा Process.

90% लोगों को नहीं पता ये Business! ₹50 किलो में कपड़े खरीदें और ₹200 प्रति पीस तक बेचें, जानिए पूरा Process.

Report: Ansh Thakur

Update: 06.09.2026

दोस्तों, अगर आपको ऐसा Business करने को मिले जहां पर आप ₹50 किलो का माल खरीद कर Per/ Piece ₹200 में बेचना हो तो आपको तो सुनकर शायद यकीन नहीं होगा, लेकिन यह एक हकीकत है। एक ऐसा Business जो ज्यादातर लोग जानते भी नहीं है, और इसके बारे में सुन भी होगा तो कैसे करना है यही नहीं जानते तो,आज हम आपको बताना चाहेंगे यह Business है, Thrift Business

अब आप सोच रहे होंगे कि, यह क्या है? Thrift Business इसका नाम कभी सुने नहीं होंगे तो बता दे कि, यह एक Pre-Owned कपड़ों का व्यापार है। ऐसे कपड़े जिसे लोग एक बार पहन कर छोड़ देते हैं, उन कपड़ों को कुछ एजेंसियों द्वारा थोक में खरीदा जाता है, और थोक भाव में किलो के हिसाब से बेचती हैं। इन कपड़ो में ज्यादातर विदेशी ब्रांड होते हैं, क्योंकि विदेश में कपड़े को एक बार पहनकर छोड़ देने का प्रचलन बहुत ज्यादा है। जैसे, अमेरिका, इंग्लैंड, साउथ कोरिया, जैसे देशों से इन कपड़ो को Import करके भारत ले आया जाता है।

भारत में भी ऐसे कपड़ों का व्यापार बहुत तेजी से शुरू हो चुका है। यहां तक की Online पर मिलने वाले Branded Shirt, Pant, T-shirt एवं अन्य Kids और Woman Wear के हर तरह के कपड़े लोग इसी तरह के कपड़े थोक में खरीद कर उसे अच्छी तरह साफ करवा कर उसे अच्छी Packing में Online Platform पर भी लोग बेच रहे है। Online E-commerce Platform तो दूर की बात है, अब Showroom में भी यह कपड़े बेचना शुरू कर चुके है। अब आगे जानते है, कैसे शुरू किया जाए।

थोक में कपड़े कहा से खरीदा जाए, कैसे शुरू करे यह Thrift Business.

Business
A Thrift cloth wholesaler godown and dumped clothes

इसके थोक व्यापारी पानीपत, दिल्ली और देश के अन्य शहरों में भी मिल जाएंगे। इसके थोक व्यापारी के बारे में Google पर Search करके पता कर सकते हैं, इसके अलावा IndiaMART जैसी Website भी इन कपड़ो को थोक में खरीद सकते है। शुरुआत करने के लिए पहले आप कम कपड़े लेकर शुरुआत करें जैसे, उदाहरण के तौर पर ₹50 किलो कपड़े अगर आप 100 किलो भी लेते हैं तो, कुल लगात ₹5000 होते है। ₹50 किलो कोई Fix Price नहीं है यह Price कपड़े के Quality, कपड़े की Model और Dealer के हिसाब से अलग-अलग भी हो सकते हैं।

कपड़े खरीदने के बाद अगला कदम।

कपड़े की खरीदारी करने के बाद सबसे पहले आप कपड़ों को अलग-अलग कर लें इनमें से जितने भी अच्छे Branded कपड़े है सभी अलग कर लें, अगर आपके Bundle में Mix कपड़े है जैसे की, Kids Wear, Woman’s Wear है तो, उन्हें भी अलग-अलग कर लें यानी कि हर कपड़ों का एक Category बनाकर अलग रख लें।

जो कपड़े Damage हो या फिर आपको लगे कि बेचने लायक नहीं है, उन्हें भी अलग कर लें वह कपड़े भी बिक सकते हैं। उसे Scrap करके बेच सकते हैं ध्यान रहे की अनुमानित हर Bundle में आपको 80% अच्छे कपड़े ही मिलेंगे 20% हो सकता है कि,आपको अच्छे कपड़े ना मिले।

अगला कदम Cleaning, Ironing, और Premium Look देना।

Business
Example photo of a model girl shopping for Thrift clothes

जो कपड़े Shorting करके अलग रखे गए हो उन्हें अच्छी तरह धो लिया जाए उसे सुखाने के बाद पूरे कपड़ों को अच्छी तरह से Iron करें अगर Steam Iron का इस्तेमाल होता है तो, और भी अच्छा है। किंतु जैसे भी सुविधा हो उसी हिसाब से Iron करके रख लें और अब कपड़े का साफ Photo और छोटा सा Video भी बना ले। कपड़े की तस्वीर लेते समय Front, Back, Brand, और Quality इन सबको भी लिए गए तस्वीरों में दिखाएं क्योंकि इससे Customer का भरोसा बनता है।

सबसे जरूरी काम Packing करने की बारी।

किसी भी Product को बेचने के लिए चाहे वह Online हो या Offline, Packing बहुत ज्यादा मायने रखता है। Product के विश्वास को और उसके खूबसूरती को बढ़ाने मे अच्छी Packing होना बहुत मायने रखता है। अतः इसे हल्के में न लें, इसलिए Product को अच्छी तरह Fold करके इस तरह से Packing करें ताकि, जो भी Customer आपके द्वारा Product खरीदे उसे यह महसूस हो कि वह एक बढ़िया Product खरीदा है।

Online Store पर ₹200 में कैसे बेचे?

Business
Thrift clothes store example photo

अगर आपका प्रोडक्ट अच्छा है और Bulk Sourcing में वह आपको कम Price में पड़ा है तो, खरीदे गए Price में आपके लगाए गए Labour Charge, Packing, Transport Charge जोड़कर Total Expenditure Cost पहले निकाल लें, फिर उसमें अपनी Margine लगाकर बेचे। अगर Product की Quality, Design, Brand और Packing अच्छी है तो, ज्यादा Price में भी बेच सकते हैं। कहने का मतलब यह है कि ₹200 कोई Fix Price नहीं है, उदाहरण के तौर पर आप ₹249 रुपए ₹299 Per Piece भी बेच सकते हैं।

आप Product के Quality, Design और Size के हिसाब से कुछ Product कम Price में भी बेच सकते हैं, और कुछ Premium Product ज्यादा Price में भी बेचा जा सकता है।

Customer कैसे बनाए, कैसे बेचे?

Business
An example photo advertising clothing on Instagram

शुरुआत करने के लिए आपको किसी भी तरह का दुकान रखने की जरूरत नहीं है। Product को बेचने के लिए Instagram Facebook व अन्य Platform पर आराम से बेच सकते हैं। इसके लिए आपको पहले Product का Photo, Product का Reel बनाकर Social Media पर Post करें , WhatsApp पर Product का Catalogue बना ले, वहां से भी Customer को अपने Product को दिखा सकते हैं।

शुरुवात में थोड़ा कम Response आ सकता है किंतु, अगर आप Regular Social Media पर अलग-अलग Post अलग-अलग Design के करते हैं तो, थोड़े समय बाद आपको Response मिलना शुरू हो जाएगा। और जब आपका Product बिकना शुरू हो जाए तब, आप अपने Product को Online E-Commerce Platform पर भी बेचना शुरू कर कर सकते हैं। आप चाहे तो शुरू से ही बेचना शुरू कर सकते हैं, पर यह आपके अपने Budget पर निर्भर है।

विशेष: क्या यह Product बेचना चाहिए या बिकता है? यह सवाल हमेशा उठता ही होगा किंतु एक बात यह कहना चाहेंगे कि जो भी Product Market में बिक रहा है उसकी कोई Guarantee यह तो नहीं है ना कि वह एकदम से Genuine ही है। क्या पता उनमें से भी कुछ Seller ऐसे ही Product लेकर बेचते हों, यह पहचान करना मुश्किल है। अगर आप चाहे तो आपका अपना खुद का एक Brand भी बना सकते हैं उसके लिए सिर्फ उन कपड़ों की Branding करने की जरूरत होगी।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी लोगों के लिए जो कम पैसे में व्यापार करना चाहते हैं उन्हें को जानकारी एवं सुझाव प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)

इसे भी पढ़े ⬇️

http://Exclusive: Fleek, an online market for vintage garment wholesalers, raises $25 million in funding | Fortune https://share.google/9LcDHY8HtH50J6e16

http://‘Never taken a day off in 20 years’: This man earns $6.5 million a year by selling used high-end clothes | Trending News – The Indian Express https://share.google/ABAONZyTacsdt99aZ

https://indinewzx.com/10th-pass-post-office-railway-jobs-2026/

 

Leave a Comment