Scam Alert: क्या आवाज लूट सकती है, आपको क्या आवाज़ भी सुरक्षित नहीं? नया Scam का तरीका आया सामने।

Scam Alert: क्या आवाज लूट सकती है, आपको क्या आवाज़ भी सुरक्षित नहीं? नया Scam का तरीका आया सामने।

Report: Ansh Thakur

Update: 17.04.2026

Last Update: 23.08.2026

 

Ai के इस युग में जैसे-जैसे Technology का विकास होते जा रहा है, Scammer’s भी वैसे-वैसे Hitech तरीके से Fraud  करना शुरू कर दिए है। इन्हीं में से एक बहुचर्चित Scam हैं ” Voice Cloning Scam” यह लोगों के बीच इसलिए चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि किसी भी व्यक्ति की आवाज को Copy करके उसी व्यक्ति के घर वालों को फोन करके पैसे निकलवा लेने का कार्य Scammer’s के लिए आम बात हो चुकी है।

Scammer’s के Fraud का तरीका।

Scam
Voice cloner scammer calling pic

Scammer’s अक्सर आपसे संबंधित व्यक्ति के आवाज में Call करके किसी न किसी दुर्घटना का जिक्र करके आपसे पैसे भेजने के लिए विवश कर देते है। और पैसे भेजने के बाद जब आपको पता चलता है कि, यह तो आपसे संबंधित व्यक्ति का Call था ही नहीं, तब तक आप अपने पैसे गवां चुके होते हैं।

इसी बात को आज समझने की कोशिश करेंगे कि किस तरह से Scammer’s किसी के भी आवाज को चोरी करके, Scam करते हैं। और इससे किस तरह से बचा जाए।

तो हम बात कर रहे हैं Artificial Inteligence का, जब से Ai आया है तब से बहुत सारी चीजें बदल गई है। कुछ ही Second में आपकी आवाज को सुनकर Ai हूबहू वही आवाज Copy कर सकता है!

इसके लिए कई Ai Tools Market में पहले से मौजूद है। जैसे  Eleven Labs एवं Resemble Ai इतनी Original आवाज बनाते हैं कि, आप असली और नकली का फर्क नहीं कर सकते हैं।

 आखिर यह Scam होता कैसे है,आवाज कैसे चोरी करते है?

Scam
Mobile scam security pic

सवाल:

1. क्या आपके WhatsApp Audio Call से आपकी चोरी कर सकते है? जवाब है हां।

2. क्या किसी Social Media से या Reel द्वारा आपकी आवाज चुरा सकते हैं, तो जवाब है हां।

3.आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि, Scammer के लिए आवाज चोरी करने के लिए Video के 10-15 सेकंड की Recording ही काफी है।

जानिए किस तरह होता है यह खेल।

Scam
Scam Alert example pic

जो भी Scammer ये कृत्य करते है, वह पहले आपके सार्वजनिक Video या Phone Call का Voice Sample लेते है। फिर उसका Ai द्वारा Cloning करके आपके परिवार के किसी सदस्य को Call करते है।

Example:

अगर आपके घर के किसी सदस्य जैसे, पति, बेटा,बेटी, या अन्य सदस्य की आवाज चोरों हुई हो तो, उन्हीं के आवाज में आपके मम्मी, पापा या पति किसी को भी Call आएगा और फिर ये आवाज आएगी।

Hello, मैं Hospital मे हूं।

मेरा Accident हो गया है, और मेरा फोन टूट गया है, मुझे Urgent ₹50000 भेजिए और फिर आप घबराहट में पैसे पहले भेज देते है, जो कि गलत है।

इससे बचने के तरीके क्या है?

Scam
Payment fraud pic

1. घबराहट में तुरंत पैसे ना भेजें।

2. आजकल के Online Fraud को देखते हुए Family में एक Secret Code रखें, जब भी कोई Call करके पैसे पूछे तो वह Code बोलना अनिवार्य कर दें।

3.अगर कोई शक हो तो सामने वाले बोले कि, रुको मैं अपने नंबर से Call करता हूं, और Call करके पहले Conferm कर लें।

4. इससे कोई भी Call आएगा तो आप पहचान सकेंगे कि यह Spam Call है, या नहीं।

अंतिम निष्कर्ष:

भारत देश में अब तक के आंकड़ों के अनुसार 2.3 लाख करोड रुपए का Online Fraud हो चुका है, यह आंकड़े हर साल बढ़ते जा रहे हैं, Scammer’s किसी न किसी तरीके में Fraud कर ही देते हैं। इसके लिए सरकार भी चिंतित है, और Reserve Bank Of India भी इसके लिए कुछ कठोर कदम लाने की प्रयास तो कर रही है। लेकिन कामयाबी न के बराबर है।

अत: इससे बचने का एक ही तरीका है, स्वयं को जागरूक रखें, जल्दी बाजी में कोई Transaction न करें परिवार से सहयोग करें। और अगर समस्या बड़ी हो तो 1930 पर Call करके Complaint दर्ज करें।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जागरूकता अभियान के तहत जनता को जागरूक करने के लिए लिखा गया है। इसमें समस्या से बचने के लिए कुछ सुझाव देने की एक कोशिश मात्र है। आगर किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसके लिए क्षमा चाहते हैं।आप लोगों की राय क्या है? आप कमेंट बॉक्स में दर्ज कर करे। लेख पसंद आयी हो तो दूसरों से साझा भी कर करे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur( Blogger Creater Writer)

इसे भी पढ़ें 👇

http://AI ‘voice cloning’ scams are on the rise. Here’s how to protect yourself | CNN Business https://share.google/FTdbtIKIS04ucyicu

https://indinewzx.com/ipl-2026/?amp=1

http://BBB shares tips to avoid AI voice-cloning scams https://share.google/1soyTZohZpWd4hK5c

Leave a Comment