Scam Alert: आपकी आवाज लूट सकती है आपको 😳आपकी आवाज़ सुरक्षित नहीं! नया Scam तरीका आया सामने😱
Report :Ansh thakur
Update :17.04.2026
जरा सोचिए आपकी कोई आवाज चुरा ले, 😱 आपकी पहचान चुरा ले, 😳 सोचो एक दिन आपको अचानक से call आता है, और आवाज एकदम आपके पति या बेटे या भाई जैसा हो, और वह आपको अपनी urgency 🥲बताता है कि मेरा accident 😭हो गया है मुझे urgent मुझे इतने पैसे चाहिए और आप घबरा कर, तुरंत उसके अकाउंट में पैसे भेज देते हैं ।और फिर एक scam 😱
क्योंकि एक गाना तो सुना होगा मेरी आवाज ही मेरी पहचान है अगर याद रहे 😳 आज आवाज ही पहचान है। और उसके बाद आपको पता चलता है कि यह तो cloning किया गया किसी scammer का आवाज था।और फिर आप सर पकड़ के बैठ जाते हैं 😳 क्यों क्योंकि पैसे जा चुके होते हैं 😔
तो हम बात कर रहे हैं Ai का, जब से Ai आया है तब से बहुत सारे चीज बदल गई है, कुछ ही second में आपकी आवाज को सुनकर आई हूं ब हू वही आवाज copy कर सकता है!
वैसे तो बेहद famous tool eleven labs एवं resemble Ai इतनी original आवाज बनाते हैं कि आप फर्क नहीं कर सकते हैं 😳
चलिए जानते हैं आखिर यह sacam होता कैसे है?

1.सवाल यह है कि क्या आपके WhatsApp audio call से आपकी आवाज उठाई जा सकती है जवाब है हां 😳
2. क्या कोई social media से आपके reel द्वारा आपकी आवाज सुना सकते हैं तो जवाब हां।
3.आपकी जानकारी के लिए बता देता हूं कि, scammer के लिए 10-15 सेकंड की रिकॉर्डिंग ही काफी है।
Scam कैसे होता है और असली खतरा क्या है ?
जो भी scammer ये कृत्य करते है , वह आपकी सार्वजनिक video और call का voice sample लेते है ,
फिर उसका Ai द्वारा cloning करके आपके परिवार के किसी सदस्य को call करते है ।
जानिए किस तरह होता है यह खेल।

Hello, मैं hospital मे हूं।
मेरा एक्सीडेंट हो गया है,और मेरा फोन टूट गया है मुझे urgent ₹50000 भेजिए और फिर आप घबराहट में पैसे पहले भेज देते हैं।
इन सब चीजों से कैसे बचे?

1. तुरंत पैसे ना भेजें
2. आजकल के online fraud को देखते हुए family में एक secret code रखें जब भी कोई call करके पैसे पूछता है तो वह code बोलना अनिवार्य कर दें।
3. फिर भी कोई शक हो तो उन्हें बोले कि, रुको मैं अपने नंबर से call करता हूं और call करके चेक कर ले।
4. इससे कोई भी call आएगा तो आप पहचान सकेंगे कि यह fake call था।
विश्लेषण:
भारत देश में अब तक के आंकड़ों के अनुसार 2.3 लाख करोड रुपए का fraud हो चुका है, आंकड़े हर साल बढ़ते जा रहे हैं, scammer किसी न किसी ग्रुप में scam कर ही देते हैं इसके लिए सरकार भी चिंतित है और reserve Bank of India भी इसके लिए कुछ कठोर कदम लाने की प्रयास तो कर रही है लेकिन कामयाबी न के बराबर है।
अत: इससे बचने का एक ही तरीका है, स्वयं को जागरूक रखें जल्दी बाजी में कोई काम ना करें परिवार से सहयोग करें, और अगर कुछ समझ में नहीं आया तो 1930 पर कॉल करें complaint करें।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जागरूकता अभियान के तहत जनता को जागरूक करने के लिए लिखा गया है ।इसमें कोई मनगढ़ंत बात नहीं लिखी गई है ।सारे आंकड़े मीडिया में उपलब्ध है अतः किसी प्रकार की त्रुटि हो तो माफी चाहते हैं। आप लोगों की राय है आप कमेंट बॉक्स में दर्ज कर सकते हैं।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh+ thakur blogger creater writer)
इसे भी पढ़ें 👇