Amazon Delivery Service Partner (DSP): ₹1.5 लाख से शुरू करें, कर सकते हैं तगड़ी कमाई! जानें निवेश और आवेदन प्रक्रिया।
Report: Ansh Thakur.
Update: 15.10.2026.
नमस्कार! अगर आप 9 से 5 की नौकरी से संतुष्ट नहीं है,और चाहते हैं किआपका अपना खुद का Buisiness हो जहां कम लागत लगाकर महीने में नौकरी से ज्यादा कमाई हो सके,और समय अनुसार कमाई बढ़ती भी रहे तो Amazon Delivery Service Partner (DSP) आपकी कमाई का बेहतर विकल्प हो सकता है। Amazon के इस Program की तहत Amazon (DSP) को Amazon द्वारा भेजे गए Package को अंतिम Delivery Location Customer तक अपनी Team द्वारा भिजवाना पड़ता है, और उसी से कमाई होती है।
अगर कोई भी व्यक्ति इस Amazon Delivery Service Partner (DSP) से जुड़ना चाहते हैं तो यह विश्लेषण उनके लिए उपयोगी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं Amazon (DSP) बनने के लिए कितने निवेश की जरूरत पड़ती है, एवं कमाई कितनी होती है। एवं Amazon (DSP) Franchise लेने की योग्यताएं क्या-क्या होनी चाहिए।
Amazon Delivery Service Partner (DSP) क्या होता है? इसकी वृस्तित जानकारी।

Amazon (DSP) एक ऐसा व्यावसायिक विकल्प है, जिसमें Amazon (DSP) Partner को Amazon द्वारा भेजे गए सामान के वितरण के लिए कर्मचारियों की भर्ती करना, सामान के वितरण का प्रबन्धन करना, इसके अलावा Amazon की Technical और Logistic से संबंधित सहायता भी इसमें उपलब्ध हो सकती है। Amazon (DSP) Partner बनने का अवसर भी सीमित क्षेत्र के लिए हो सकता है, जिसके लिए चयन कंपनी के शर्तों के अनुसार किया जाता है।
Amazon Delivery Service Partner (DSP) लेने के लिए लगने वाले कुल निवेश।
Amazon के आधिकारिक सूचना और तय शर्तों के अनुसार Franchise लेने की शुरुआती खर्च 1.5 लाख बताई गई है, साथ ही साथ लगभग 6 से 8 लाख रुपए Liquid Assets के तौर पर अलग से निवेश के अंतर्गत लग सकते हैं। किंतु यह कर्मचारियों की संख्या वाहनों की संख्या और उन पर होने वाले खर्च पर निर्भर है। अगर कर्मचारियों की संख्या और वाहनों की संख्या कम होती है तो, यह निवेश कम भी हो सकता है यह निवेश वित्तीय संसाधनों की जरूरत बताई गई है।
इसलिए मात्र 1.5 लाख को पूरा निवेश में लगने वाले खर्च और कुल आवश्यक पूंजी ना समझे। Franchise का वास्तविक निवेश व्यापारिक ढांचे, कर्मचारी, वाहनों के खर्च, एवं अन्य जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं।
Amazon Delivery Service Partner (DSP) के द्वारा कमाई कितनी हो सकती है।

इस व्यापार में कमाई Delivery होने वाली संख्या, कंपनी से होने वाले भुगतान, एवं व्यावसायिक रोजमर्रा के होने वाले खर्च पर निर्भर है।
उदाहरण: अगर किसी महीने आपको ₹200000 का भुगतान प्राप्त होता है,और इस ₹200000 में आपके कर्मचारी एवं वाहन का खर्च तथा अन्य कुल खर्च को मिलाकर 1.70 लाख होता है तो, आपका कल बचत ₹30000 आसानी से हो जाते हैं। याद रहे यह सिर्फ एक उदाहरण है, आपका बचत आपके द्वारा होने वाली Delivery संख्या और उससे प्राप्त होने वाले लाभ पर आधारित है।
इस उदाहरण में कुल खर्च के बाद बचत को 15% बताया गया है और यह व्यापारिक लाभ को समझाने के लिए एक काल्पनिक गणना है। आपके निवेश और आपकी कमाई Amazon के शर्तों एवं आपके होने वाले मासिक खर्च एवं संख्या और भुगतान पर निर्भर है।
Franchise लेने की प्रक्रिया एवं नियम।
अगर कोई भी व्यक्ति Franchise लेने का सोच रहा है तो कंपनी के कुछ शर्तें और नियम को समझ कर ही Franchise के लिए आवेदन करें इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है।
1️⃣ सबसे पहले Amazon के आधिकारिक Website 🔗https://logistics.amazon.in/ पर Login कर लें।
2️⃣ Website पर दिए गए Delivery Service Partner Program के नियम एवं शर्तों को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
3️⃣ आपके क्षेत्र अनुसार आवेदन का विकल्प को देखकर आपसे पूछी गई अपनी पूरी जानकारी भरे।
4️⃣ अपना व्यावसायिक योजना वित्तीय क्षमता और पूछे गए दस्तावेज को तैयार रखें।
5️⃣ कंपनी द्वारा दी गई आवेदन प्रक्रिया निवेश, भुगतान एवं अनुबंध को अच्छी तरह समझ ले।
6️⃣ अपने शहर या आपके नजदीकी क्षेत्र में रिक्त स्थान उपलब्ध होने पर ही आवेदन करें अगर आप किसी अन्य क्षेत्र के लिए भी आवेदन करना चाहते हैं तो वह आपकी अपनी क्षमता को देखते हुए करें।
आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी है।

Amazon के आवेदन प्रक्रिया एवं शर्तों के अनुसार लगने वाले दस्तावेज कुछ इस प्रकार से है।
➡️ पहचान पत्र जैसे Aadhar Card एवं Passport.
➡️ वित्तीय जानकारी संबंधी PAN Card.
➡️ आपका अपना स्थानीय पता।
➡️ बैंक से संबंधित जानकारियां।
➡️ एवं वित्तीय क्षमता की जानकारी की भी जरूरत पड़ सकती है। जरूरत पड़ने पर कंपनी द्वारा मांगी गई अन्य वित्तीय जानकारियों के लिए भी तैयार रहे।
अंतिम निष्कर्ष।
Amazon दुनिया की सबसे बड़ी E-commerce Platform है, यह कंपनी आम लोगों को भी अपने Delivery Partner Program से जुड़ने का मौका देता है। अतः निवेशकों को यह सुझाव है कि, निवेश करने से पहले पूरी तरह से जांच पड़ताल करके ही निवेश करें, जैसे कुल निवेश पूंजी की जरूरत, आपके शहर में उपलब्ध अवसर और आपको होने वाले भुगतान की शर्तों को जरूर समझे। एवं केवल आधिकारिक Website द्वारा ही आवेदन करें किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए Link पर Click न करें ना ही किसी को किसी प्रकार का राशि दें अन्यथा आपको वित्तीय नुकसान हो सकता है।

FAQs.
Q. Amazon Delivery Service Partner (DSP) बनने के लिए कुल खर्च कितना होता है?
A. शुरुआत करने के लिए 1.5 लाख से शुरू कर सकते हैं किंतु, अन्य खर्च भी लग सकते हैं।
Q. महीने की कमाई कितनी की जा सकती है?
A. कमाई Delivery की संख्या और खर्चे एवं उससे होने वाले लाभ पर निर्भर है।
Q.आवेदन कैसे करें आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
A. आवेदन करने के लिए Amazon के आधिकारिक Website से दिए गए लिंक https://logistics.amazon.in/ द्वारा आवेदन करें।
Q. क्या Delivery करने के लिए गाड़ी जरूरी है।
A. यह निर्भर करता है कि कंपनी के शर्तें और इसका व्यावसायिक अनुबंध कैसा है।
Q. क्या इसके लिए अनुभव की जरूरत पड़ती है?
A. अनुभव की जरूरत संबंधित अनुबंध के शर्तों के अनुसार होगी, जरूरत पड़ भी सकती है और नहीं भी।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी लोगों के लिए जो कम लागत लगाकर महीने में अच्छी कमाई करना चाहते हैं, ऐसे लोगों को जानकारी एवं सुझाव प्रदान करने की कोशिश मात्र है। Indinewzx किसी भी प्रकार का नौकरी दिलाने या व्यावसायिक वित्तीय लाभ का दावा नहीं करता है, न ही किसी प्रकार का वित्तीय लेन देन और घाटे के लिए जिम्मेदार है। अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे, और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)
इसे भी पढ़ें 👇
https://indinewzx.com/supreme-court-jca-recruitment-2026/?amp=1