Tata Indicash ATM Franchise Business: ऐसे शुरू करें ATM बिज़नेस, जानें निवेश, संभावित कमाई और आवेदन प्रक्रिया।
Report: Ansh Thakur
Updated: 11.10.2026
नमस्कार! अगर आपके पास अपना छोटा सा 80 Square Ft का जगह हो और आप 2 से 5 लाख लगाकर महीने का 40 से 80 हजार की संभावित कमाई करने के इच्छुक है तो, Tata Indicash ATM Franchise कमाई का बढ़िया विकल्प बन सकता है।
Tata Indicash टाटा कंपनी द्वारा संचालित देश का पहला सबसे बड़ा White Lebel ATM Franchise Network है। जिसे TSPCL -Tata Communication Payment Solution Limited द्वारा देशभर में एवं ग्रामीण क्षेत्र में भी संचालित किया जाता है। किसी अन्य Bank के ATM की तुलना में गैर वित्तीय संस्था Tata Indicash आम लोगों को भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में Tata Indicash के Franchise को खोलने की सुविधा एवं अवसर देता है।
अगर कोई भी व्यक्ति इस Buisiness से जुड़ना चाहता है तो, वह इस लेख में दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी को पढ़कर इस ATM Buisiness की शुरुआत कर सकते है। तो चलिए जानते हैं इस Buisiness से जुड़ी कुछ जानकारियां होने वाले निवेश, योग्यता, कमाई एवं आवेदन करने की प्रक्रिया।
Tata Indicash ATM Franchise से मिलने वाले फायदे की जानकारी।

➡️ इसका सबसे बड़ा फायदा Tata Brand की विश्वनीयता है जिससे Customer को आसानी से जोड़ा जा सकता है।
➡️ किसी प्रकार की तकनीकी रख रखाव का झंझट Franchise Owner को लेना नहीं पड़ता है ATM Machine, Cash Loading, Software एवं तकनीकी गड़बड़ियों का Maintenance कंपनी द्वारा या फिर कंपनी द्वारा अधिकृत Agencie द्वारा किया जाता है।
➡️ एक प्रकार का बेहद ही सुरक्षित आय का जरिया है क्योंकि,Customer द्वारा किए गए हर प्रकार के Transaction पर जैसे Mini Statement, Cash Withdrawal, Cash Enquiry एवं अन्य वित्तीय सेवाओं के इस्तेमाल पर Franchise Owner को Fixed Commission प्राप्त होता है।
Franchise लेने के लिए योग्यता एवं आवश्यकता।
Tata Indicash ATM Franchise शुरू करने के लिए कुछ जरूरी मापदंड एवं आवश्यकताएं जानिए।
1️⃣ सबसे पहले आपके पास 50 से 80 Square Feet की जगह भीड़भाड़ वाले बाजार या Residential Area या Commercial Area में Ground Floor होना जरूरी है।
2️⃣ दूसरा नियम: तय की गई जगह किसी दूसरे बैंक के ATM की जगह से 150 मीटर की दूरी पर हो आसपास कोई दूसरा ATM नहीं होना चाहिए।
3️⃣ तीसरा नियम: Electricity Connectivity 1 Kilowatt की होनी चाहिए और लगातार बिजली की Supply 24 घंटे और Power Backup एवं (V-Sat) Broadband Connectivity भी जरूरी है।
4️⃣ चौथा नियम: जरूरी दस्तावेज जैसे, Aadhar Card, Pan Card, Address Proof, Bank Passbook, एवं Police Verification Certificate दस्तावेजों का भी होना जरूरी है।
लागत एवं वित्तीय खर्च।

इस बात की जानकारी रहे कि,Tata Indicash खुद Franchise नहीं देती है बल्कि Franchise देने वाले कुछ आधिकारिक Master Franchise कंपनियां होती है। जैसे, Indicash, EPS Electronic Payment And Services एवं Vakrangee जैसी कंपनियों को अधिकृत किया गया है।
➡️ Franchise लेने के लिए नियम अनुसार Security Deposit शुरुआती तौर पर 2 से 3 लाख रुपए देना पड़ता है जो कि आमतौर पर Buisiness पूरा होने पर या फिर किसी कारण अनुबंध खत्म होने पर निवेशक को वापस प्राप्त हो जाता है।
2️⃣ Working Capital यानी शुरुआत करने के लिए Franchise Owner को ATM Machine में Cash Upload करने के लिए शुरुआती निवेश तीन से पांच लाख रुपए तक हो सकता है, यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो कुल निवेश निवेश 6 से 8 लख रुपए तक हो सकती है।
आमदनी कैसी होगी और कितना होगा।
निवेश करने वाले व्यक्ति की कमाई ATM से रोज होने वाले Transaction के ऊपर निर्भर है। जैसे कि Tata Indicash का नियम अनुसार होने वाले हर Transaction पर Franchise Owner को Commission मिलता है।
💵 User’s किए गए हर Transaction पर तय किए गए मापदंड के अनुसार Franchise Owner को ₹8 से लेकर₹15 तक का Commission प्राप्त होता है।
💵 अगर कोई व्यक्ति अपना Mini Statement या फिर Bank Statement एवं अन्य वित्तीय विवरण के जांच के करने के लिए ATM का इस्तेमाल करता है तो इसके ऊपर भी ₹2 से लेकर ₹4 तक Commission प्राप्त होता है।
💵 रोज की कमाई दिन में होने वाले Transaction द्वारा ही होता है अगर Transaction की संख्या ज्यादा होती है तो, कमाई का आंकड़ा बढ़ सकता है। उदाहरण के तौर पर औसतन अगर ATM द्वारा 200 से लेकर 300 तक का Transaction किया जाता है तो, आपकी संभावित कमाई औसतन ₹40000 से लेकर ₹80000 प्रतिमाह हो सकती है।
Tata Indicash ATM Franchise लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया।

कोई भी व्यक्ति अगर Tata Indicash ATM Franchise की शुरुआत करना चाहता है तो उसकी प्रक्रिया और नियम की जानकारी प्राप्त करके आवेदन करें जो कि निम्न प्रकार से हैं जैसे:
1️⃣ आवेदनकर्ता आवेदन करने हेतु Tata Indicash के आधिकारिक Website http://Indicash ATM Franchise / Contact पर जाएं।
2️⃣ आधिकारिक Website पर जाने के बाद Registration करके Login हो जाए एवं Franchise और ATM या Contact You क्षेत्र को खोलें।
3️⃣ अब आपसे पूछे गए विवरण को ध्यान पूर्वक दर्ज करें जैसे, नाम, पता, मोबाइल नंबर, क्षेत्र का नाम, शहर का नाम, Email ID एवं जगह का विवरण।
4️⃣ प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत कंपनी के अधिकारी द्वारा दिए गए क्षेत्र की जांच एवं पात्रता की जांच की जाएगी कंपनी के मापदंड के अनुसार अगर सब कुछ सही पाया गया तो कंपनी के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे।
5️⃣ अंतिम प्रक्रिया अनुबंध करना सभी शर्तों को एवं निवेश को देखते हुए कंपनी द्वारा आधिकारिक अनुबंध किया जाता है, उसके बाद ATM Franchise कार्यरत हो जाता है।
चेतावानी: किसी भी अनजान व्यक्ति को या किसी भी Agent को Franchise लेने की ना तो किसी प्रकार का रकम दें, न ही किसी प्रकार के भेजे गए Link पर Click करके जानकारी लेने की कोशिश करें वर्ना आपका वित्तीय नुकसान हो सकता है। Scammers फर्जी Website और फर्जी Link द्वारा Scam करने की कोशिश कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया सिर्फ आधिकारिक Website द्वारा ही करे।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी लोगों के लिए जो कम लागत से buisiness शुरू करने के इच्छुक है। और इसकी निवेश के बारे में जानना चाहत हैं। उन सभी लोगों को जानकारी एवं सुझाव प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे, और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger
Writer)
इसे भी पढ़ें 👇