SSC MTS & Havaldar 2026 Apply Online: 10वीं पास के लिए भर्ती शुरू, आवेदन से लेकर Joining तक A to Z Guide
Report: Ansh Thakur
Update:12.07.2026
अगर आप सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हैं,और सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो, आपका इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्र सरकार उन सभी 10 वीं पास उम्मीदवारों के लिए जुलाई में SSC MTS और HAVALDAR जैसे पदों के लिए लाखों भर्तियां निकालने जा रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी इस भर्ती के माध्यम से लाखों भर्तियां, MULTI TASKING STAFF (MTS) और हवलदार (CBIC/CBN ) जैसे पदों के लिये उम्मीदवार को चयनित किया जायेगा। इन भर्तियों के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनका आवेदन करने से पहले भर्ती प्रक्रिया समझ लेना जरूरी है। जैसे की, Physical Test, Salary और परीक्षा का Pattern और दस्तावेजों की जानकारी बेहद जरूरी है।
Online Apply करने के लिए लिंक पर Click करके Apply करे👇
SSC MTS और HAVALDAR के भर्ती की प्रक्रिया के नियम।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को Online परीक्षा देना होता हैं। जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा CBT शामिल है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों में से, हवलदार पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को, परीक्षा के बाद अगले चरण PET/PST जैसे Physical Test से गुजरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार द्वारा दिया गया जरूरी दस्तावेज का सत्यापन किया जाता है, अंत में उम्मीदवार के अंक मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया जाता हैं।
SSC MTS परीक्षा के प्रकार (Pattern)

SSC MTS परीक्षा को दो सत्र (Session)में किया किया जाता है।
Session 1:
• परीक्षा का निर्धारित समय -45 मिनट
• Resioning में कुल प्रश्न संख्या -20
• Mathmetics (Numerical Ability) प्रश्न संख्या-20
Note: Session में किसी प्रकार की Negative Marking नहीं किया जाता है।
Session 2:
• परीक्षा का निर्धारित समय 45 मिनट
• General knowledge (सामान्य ज्ञान) के कुल प्रश्न संख्या -20
• अंग्रेजी भाषा के कुल प्रश्न संख्या- 25
• अगर उम्मीदवार गलत उत्तर देता है तो, 1 अंक का Negetive Marking होता है।
Note: दोनों सत्र की परीक्षा देना अनिवार्य है।
HAVALDAR पद के लिए होने वाले Physical Test के मापदंड।

पुरुष उम्मीदवार के लिए जरूरी मापदंड।
• 15 min के तय समय में 1600 मीटर Walking
• शरीर की निर्धारित ऊंचाई और छाती का मापदंड
महिला उम्मीदवार के लिए जरूरी मापदंड।
• 20 min के तय समय में 1 किलोमीटर Walking
• शरीर की निर्धारित ऊंचाई का मापदंड
SSC MTS की शुरुवाती Salary कितनी है?
इन पदों के लिए Pay Level -1 के तहत सैलरी दिया जाता है,जो कि SSC MTS और HAVALDAR पदों के लिए 7वें वेतन आयोग के नियम के अनुसार तय किया जाता है, एवं Posting स्थान और निर्धारित भत्तों के अनुरूप होता है।इसके अलावा Pension से जुड़े लाभ, एवं DA,HRA,TA जैसी Medical सुविधा और छुट्टियों के साथ अन्य सुविधा भी दिया जाता है।
पूछे जाने वाले जरूरी दस्तावेज।
• आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र
• उम्मीदवार के पासपोर्ट साइज फोटो
• दसवीं पास का प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
• उम्मीदवार का हस्ताक्षर
• जाति प्रमाण पत्र(EWS)
• PwBD प्रमाण पत्र यदि पूछा जाए तो
कुछ जरूरी बातें।
• यदि परीक्षा में सफलता पाना है तो पिछले साल किए गए परीक्षा के प्रश्न पत्र से नियमित Practice करें।
• आवेदन भरते समय जन्मतिथि जन्म स्थान एवं अन्य पूछे जाने वाले सवालों का जवाब ठीक से दर्ज करें।
• फोटो पर किए जाने वाले हस्ताक्षर SSC के दिए गए निर्देश के अनुसार ही अपलोड करें।
• अगर HAVALDAR पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो, इसके लिए पहले से ही Practice को शुरू करें।
अंतिम निष्कर्ष:
2026 में केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया SSC MTS और HAVALDAR पदों के लिए आवेदन करने वाले दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, सही नियम अनुसार और सही प्रैक्टिस के आधार पर,और जरूरी बातों का ध्यान रखते हुए आवेदन करते है,और सही समय पर परिक्षा में भाग लेते हैं तो,यह नौकरी मिलने की उम्मीद ज्यादा बढ़ जाती है।
FAQs:
1. 2026 में होने वाले SSC MTS और HAVALDAR की भर्ती के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं की बोर्ड से पास होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए,पात्रता की पुष्टि अधिकारिक सूचना के बाद करें।
2. SSC MTS और HAVALDAR में विभिन्नता क्या हैं।
उत्तर: SSC MTS यह कार्यालय से संबंधित कार्य होता है। जैसे की, एक कार्यालय में विभिन्न प्रकार के पद होते हैं, ठीक उसी प्रकार MTS के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पदों के लिए चयनित किया जाता है।HAVALDAR पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को CBIC/CBN में नौकरी करनी पड़ती है।
3. CBIC/CBN किस तरह का कार्य होता है, इसका अर्थ क्या है?
उत्तर: CBIC का अर्थ है, Central Board of Indirect Taxes and Custom और CBN का अर्थ होता है, Central Bureau of Narcotics
4. HAVALDAR के पद के लिए Physical Test में क्या Test किया जाता है?
उत्तर: पद के नियम अनुसार यह बहुत ही जरूरी टेस्ट होता है, एवं लिखित परीक्षा पास होने के बाद PET/PST टेस्ट देना होता है। जिसमें पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग मापदंड होते हैं, जैसे तय समय के अंदर Walk करके लक्ष्य को हासिल करना।
5. निम्नलिखित दोनों पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
इन दोनों पदों के लिए आवेदन करने की विधि यह है कि, Offical Website पर Login करके आप Online आवेदन करें, उम्मीदवारों को Online आवेदन पत्र भरना पड़ता है ,एवं पूछे गए जरूरी कागजात को Upload करना होता है। अगर कोई शुल्क राशि दी गई है तो, उसे भर कर आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी सभी उम्मीदवार के लिए जो, SSC MTS और HAVALDAR जैसे सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते है।ऐसे उम्मीदवारों को जानकारी प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो ,अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( creator blogger writer)
इसे भी पढ़े 👇
https://indinewzx.com/10th-pass-without-exam-government-jobs-2026/?amp=1