क्या चीन रख रहा है आपके घर पर नजर? 😱 Chinese CCTV कैमरों का बड़ा खुलासा!

क्या चीन रख रहा है आपके घर पर नजर? 😱 Chinese CCTV कैमरों का बड़ा खुलासा!

Report:Ansh thakur

Update 26.04.2026

आज के समय में हर इंसान अपने घर में CCTV camera सुरक्षा के लिए लगवाते हैं,कहीं😳 वही CCTV कैमरा आपका दुश्मन 😱तो नहीं। जी हां कुछ Reports में यह चौंकाने वाली बात निकाल कर आया है की Chinese CCTV camera आपके और आपके घर पर आपके रास्ते पर सब जगह नजर रख रहा है। आपकी आवाज को सुन रहा है ,आपके activity को track कर रहा है। आज के समय में घर, दफ्तर,सड़क दुकान, बस,ट्रेन हर जगह cctv कैमरे लगाई जा रहे हैं।

हाल ही में कुछ एजेंसियों के रिपोर्ट में यह बड़ा खुलासा हुआ कि Chinese brand के CCTV Hikvision, Dahua, Uniview, Tiandy कैमरे जैसे को कही से भी hack किया जा सकता है। इसके निर्माता पूरी दुनिया में अपने ब्रांड का CCTV कैमरा supply करते है।

कैसे हुआ इसका खुलासा?

CCTV
Hikvision Chinese brand camera setup

हाल ही में यह बात निकाल कर सामने तब आई जब सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के कुछ इलाकों में विदेशी ब्रांड के कैमरे की जांच शुरू की। क्योंकि कुछ सरकारी संस्थानों में यह कैमरे बेहद संवेदनशील जगह पर लगे हुए थे। इस बात का पता चलते ही सरकार action mode में आ गई और लगभग 2 लाख कैमरे हटाने का काम शुरू कर दिया।

एवं भारत सरकार ने कुछ निम्न brand के पर ban भी लगा दिया है ।

क्योंकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि,इस brand के CCTV कैमरे का server विदेश से जुड़ा हो सकता है,या उसका software कमजोर हो तो सारे information बाहर जा सकते हैं।

सबसे बड़ा खुलासा कब हुआ?

CCTV
Hikvision Chinese single camera

कुछ अंतरराष्ट्रीय Cyber security report के अनुसार चीन द्वारा निर्मित कैमरा में vulnerabilities पाया गया, यानी आसानी से hack किया जा सकता है ,और hackers ,remote में बैठे कहीं से भी आपके camara का access ले सकते हैं। अमेरिका, UK, और कनाडा और अन्य यूरोपीय देशों में Hikvision, Dahua, ब्रांड के कैमरे को सरकारी संस्थाओं के पास से हटवाया गया है, और अन्य जगहों पर रोक लगाई गई है। इन्हीं कारणों से भारत की सुरक्षा एजेंसी अभी इस ब्रांड के कमरों की जांच शुरू करके उस पर नजर रख रही है।

क्या रक्षा संस्थानों पर भी रखी गई निगरानी?

CCTV
Chinese solar camera

कुछ ही दिन पहले social media पर एक खबर जोरों से virul हो रही थी कि, DRDO जैसे रक्षा संस्थानों के अंदर और पास में इस ब्रांड के कैमरे पाए गए, हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि DRDO द्वारा नहीं की गई किंतु यह खबर हाल ही में चर्चा का विषय बन गया था।

गाजियाबाद में camera लगाते हुए पकड़े गए संदिग्ध।

हाल ही में कुछ लोगों को गाजियाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया जो, संदिग्ध रूप से संवेदनशील क्षेत्र में camera install कर रहे थे। माना यह जा रहा है कि, उन लोगों के द्वारा लगाए जाने वाले camera का access कोई भी दूसरा देश जैसे पाकिस्तान और चीन ले सकते थे।

आम लोगों के लिए सुरक्षा के उपाय एवं सावधानी।

हम लोगों को सुझाव यह है कि हमेशा भारतीय ब्रांड के कैमरे खरीदे, सस्ते के चक्कर में पड़कर अपनी सुरक्षा से समझौता न करें, किसी विश्वसनीय ब्रांड का ही camera install करवाएं। default password अगर कोई हो तो उसमें अपना password डालें app permission को भी चेक करें, और Firmware को update करें।

विशेष: हर दिन विकसित होते जा रहे तकनीक लोगों को सुरक्षा और सुविधा के लिए होता है।किंतु वही तकनीक अगर गलत सिस्टम के हाथों चला जाए, तो आपके लिए बड़ा खतरा बन जाता है।ऐसे में यही सवाल उठता है की, क्या आपका कैमरा आपके सुरक्षा के लिए है? या आपका कैमरा ही आप पर निगरानी रख रहा है।

Disclaimer:

यह खबर हाल ही में सुर्खियों में बनी हुई थी, एवं यह लेख भी उसी आधार पर सिर्फ एक जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से लिखा गया है। एवं इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना प्रेरित और झूठी खबरें नहीं लिखी गई है। अगर किसी भी पाठक को हमारे लेख से समस्या हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके सूचित कर सकते हैं।

Report: Ansh thakur ( blogger creater writer)

इसे भी पढ़ें 👇

http://Chinese CCTV camera ban shakes Hyderabad trade; Indian brand prices surge, stock piles up, sales drop – The Hindu 

http://Explained: Why India is restricting Chinese CCTV cameras from April 1 https://share.google/7Ghbas0XIdrxyYdoz

https://indinewzx.com/ipl-2026-vaibhav-suryavanshi-century/?amp=1

Leave a Comment