Site icon indinewzx

Gender Change का पूरा सच! लिंग परिवर्तन, शादी, संबंध और बच्चे… जानिए कैसे बदलता है सब।

Gender Change का पूरा सच! लिंग परिवर्तन, शादी, संबंध और बच्चे… जानिए कैसे बदलता है सब।

Report:Ansh thakur

Update; 11.06.2026

आज के समय में Gender Change को लेकर कुछ भ्रांतियां ऐसी है, जिसे लेकर काफी लोगों के मन में कई सारे सवाल ओर Confusion दोनों हैं, क्योंकि यह मुद्दा आम इंसानों की जिंदगी से थोड़ा हट कर है। सवाल जैसे कि क्या लिंग परिवर्तन करवाने वाले व्यक्ति का जीवन सामान्य होता है? क्या Gender Change करवाने वाले लड़के या लड़कियां सामान्य रूप से Pregnent हो सकते हैं ?या बच्चे पैदा कर सकते हैं? या फिर सामान्य लागों की तरह वह भी शारीरिक सुख का अनुभव कर सकते हैं या नहीं? शारीरिक संरचना कैसे बदल जाती है? इस बदलाव को करने के तरीके क्या होते हैं ?ऐसे कई सारे सवाल आम तौर पर दिमाग में तो हमेशा आता ही है।

तो आज हम इसी विषय में बात करने की कोशिश करेंगे और जानेंगे की Gender Change करवाने की जिंदगी Gender Change होने के बाद कैसा होता है।

1.Gender Change आखिर होता क्या है क्या लक्षण है?

An example of the process of becoming a man from a woman

 

व्यक्ति के शरीर में यह एक ऐसा बदलाव है, जहां पर व्यक्ति अपने शरीर के आंतरिक परिवर्तन को महसूस करता है, और उसकी पहचान के साथ जीने का फैसला करता है। इस Gender Transition कहते हैं, यह सिर्फ Surgery की प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहता है।

व्यक्ति इस आंतरिक बदलाव को जब महसूस करता है तो, वह मनोवैज्ञानिक और मेडिकल विशेषज्ञ से संपर्क करता है, इसके बाद व्यक्ति के इच्छा अनुसार विशेषज्ञ Hormone therapy करना शुरू करते हैं, क्योंकि शरीर के आंतरिक बदलाव के लिए Hormone therapy देना पड़ता है। जिससे शरीर में धीरे-धीरे बदलाव शुरू हो जाता है, इस प्रक्रिया के दौरान कई लोग Hormone therapy तक ही ही सीमित रहते हैं, जबकि कुछ लोग आगे चलकर पूर्ण रूप से Surgery भी करवाते हैं। यह Therapy और Surgery के बीच की पूरी प्रक्रिया को करने में 5 से 6 महीने लग जाते हैं ,तो कभी-कभी यह प्रक्रिया लंबी होकर एक साल से 2 साल तक की भी होती है।

2. क्या लिंग पूरी तरह बदला जाता हैं?

Of an unknown person pic who had undergone gender change

जैसे कि Hormone therapy के बाद शरीर में बदलाव शुरू हो जाता है ,उदाहरण जैसे एक व्यक्ति पुरुष है, और वह महिला बनना चाह रहा है, तो therapy लेने के बाद उसके शरीर के बाल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं ,एवं व्यक्ति का शरीर महिलाओं के शरीर जैसे परिवर्तित होने लगता है और त्वचा भी मुलायम हो जाती है। यहां तक के स्तनों का भी विकास शुरू हो जाता है।

ठीक इसी प्रकार अगर महिला पुरुष बनना चाहती है तो, उसकी आवाज में भारीपन आ जाता है शरीर के अंदर पुरुष के जैसे Muscles बनने लगते हैं, चेहरे पर दाढ़ी और मूंछ भी उगना शुरू हो जाता है।

व्यक्ति के लिंग परिवर्तन की बात की जाए तो आधुनिक Medical Science द्वारा लिंग को भी परिवर्तित किया जा सकता है, हालांकि यह बेहद ही जटिल प्रक्रिया है। किंतु लिंग परिवर्तन की संभावनाएं और सफलता व्यक्ति के सर्जरी के प्रकार पर निर्भर है। क्योंकि हर व्यक्ति के लिए लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया अलग-अलग होती है।

3.क्या Transition के बाद शारीरिक संबंध बनाया जा सकता है ?

A woman who changed from a woman to a man through gender change

यह सवाल काफी दिलचस्प है, और उत्सुकता से भरा हुआ सवाल है। अक्सर लोग इस तरह का सवाल करते हैं की, Gender Change करवाने के बाद क्या व्यक्ति शारीरिक संबंध बन सकता है ?तो इसका जवाब है हां !व्यक्ति शारीरिक संबंध बन सकता है।

क्योंकि Hormone therapy और Surgery के बाद शरीर परिवर्तित हो जाता है, और आज के समय में आधुनिक चिकित्सा का उद्देश्य भी यही है कि,, व्यक्ति के जीवन को सरल और संतुष्टि से भरा बनाया जाए, हालांकि इस मामले में हर व्यक्ति की अनुभूति अलग-अलग प्रकार की होती है। यह निर्भर करता है कि ,उसकी प्रक्रिया कितनी सफलतापूर्वक हुई है।और व्यक्ति की स्वास्थ्य की स्थिति भी शारीरिक सुख की अनुभूति करने मैं सहयोग देता है।

4. क्या प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चा पैदा किया जा सकता है? 
The entire process of gender change is shown as an example in this photo.

यह सवाल बहुत ही ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल मे से एक है।हालांकि इसका जवाब काफी जटिल है।

मान लीजिए कोई व्यक्ति जन्म से पुरुष है ,और वह Transition द्वारा महिला का शरीर अपनाते हैं तो ऐसी स्थिति में उसे व्यक्ति के अंदर गर्भाशय और अंडकोष की उपस्थिति नहीं होती है जिस कारण वह बच्चे पैदा नहीं कर सकता है।

इसके विपरीत मान लीजिए कोई महिला Transition द्वारा पुरुष के शरीर को अपनाती है तो ,ऐसी स्थिति में उनके अंदर गर्भाशय और अंडकोष उपलब्ध होता है, ऐसे परिस्थिति में उनकी गर्भधारण करने की संभावना बनी रहती है।

इसीलिए पहले से ही Transition करवाने वाले व्यक्ति अपने शुक्राणु और अंडाणु को सुरक्षित रखने का विकल्प चुनते हैं। ताकि भविष्य में वह गर्भधारण कर सके।

5. भारत में कितने लोग Transition करवा चुके हैं अब तक ?

हालांकि पश्चिमी देशों के अनुसार देखा जाए तो भारत में यह संख्या बहुत ज्यादा नहीं है किंतु पिछले कुछ सालों में जिस तरह से जागरूकता लोगों में आई है ,उसी हिसाब से Transition करवाने वाली की संख्या में वृद्धि देखी गई है।और जब से भारत में Transgender को मान्यता मिली है तब से कई सारे अस्पताल में Gender Transition और सब Surgery की सुविधा उपलब्ध हो गयी है, तब से Gender Transition करवाने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

देश में कितने है? Transition उदाहरण !

देश में कई क्षेत्रों में जैसे टीवी, फिल्म ,चिकित्सा, एवं खेल के क्षेत्र में कई ऐसे लोग मौजूद है, जो Transgender होकर भी अपना नाम बना चुके हैं, इन लोगों ने समाज में Transgender Community में जागरूकता फैलाने का भी काम किया है।और सभी को सामान जीने का अधिकार भी दिलवाया है।

निष्कर्ष: Transition सिर्फ एक Medical Surgery ही नहीं, एक बहुत ही जटिल एव चिकित्सीय प्रक्रिया भी है ,जिसमें परिवर्तन काफी लंबे समय बाद ही होता है। क्योंकि इसमें Harmone therapy और सामाजिक बदलाव , और कुछ हद तक मेडिकल Surgery भी शामिल होता है। शारीरिक बदलाव तो संभव है, पर बच्चे पैदा करना कुछ हद तक Transition करवाने वाले व्यक्ति पर निर्भर होता है कि, वह किन परिस्थितियों में Transition करवा रहा है।

बाकी समाज में समान जीवन जीने की मान्यता सबको प्राप्त है। अपने जीवन का चुनाव हर एक व्यक्ति अपने हिसाब से कर सकता है।

Disclaimer:

यह लेख आज के बदलते समाज में व्यक्ति के अधिकार को और उसके जीवन शैली को लेकर लिखा गया लेख है, इसमें किसी भी व्यक्ति को आहत करने वाली कोई भी ऐसी बात नहीं की गई है। सिर्फ कुछ सवालों का जवाब ढूंढने की एक कोशिश मात्र है। जिसे स्वयं को समझना और आम लोगों को समझाना बेहद जरूरी है क्योंकि बहुत सारी भ्रामिक बातें आजकल Transgender community को लेकर की जाती है ,उसी भ्रम को दूर करने की कोशिश की गई है ।

धन्यवाद 🙏

Report:Ansh thakur (blogger creater writer)

इसे भी पढ़े 👇

http://AIIMS Bhopal: Men 22-28 Undergo Gender Transition Surgeries | MP Cases https://share.google/DKpsKrDmgPOUxPDl7

http://Anaya Bangar undergoes gender change surgery, thanks father for unconditional support – India Today https://share.google/SBym27XLWuDwo2ywI

https://indinewzx.com/upi-money-sent-to-wrong-person-not-returning/?amp=1

Exit mobile version