Site icon indinewzx

SIM Card Fraud: कहीं आपके नाम पर कोई और तो नहीं चला रहा SIM? अभी करें चेक ⚠️ जानिए कैसे!

SIM Card Fraud: कहीं आपके नाम पर कोई और तो नहीं चला रहा SIM? अभी करें चेक ⚠️ जानिए कैसे!

Report:Ansh thakur

Update: 03.06.2026

आज के समय हमारा Mobile 📱 Number हमारा सबसे बड़ा पहचान बन चुका है, व्यक्ति के नाम के बाद अगर अगर लोग पूछते हैं ,तो वह है, Mobile 📱 Number आखिर हो भी क्यों नहीं, बैंक हो ,या UPI, Adhar card हो या Pan card, हर सरकारी सेवा से Mobile Number जुड़ा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि,🤔 आपके नाम पर कितने Simcard मौजूद है? इस समय! हर व्यक्ति अपने Documents का Xerox हर जगह देता है। यहां तक की Simcard में तो अनिवार्य है ही तो, क्या कभी ऐसा नहीं हो सकता है कि,आपके Documents का गलत इस्तेमाल हो रहा है? यह सब आपको पता नहीं ! क्योंकि आप कही देखने तो नहीं जा रहे हैं।कि आपके Document’s का कहा क्या इस्तेमाल हो रहा है । पर आपको जानना भी जरुरी है, उसको जानने के लिए कुछ तरीके कुछ Tips भी है ।

आज उसी के बारे में जानेंगे कि,आपके Document’s का कही गलत इस्तेमाल करके कोई Simcard तो नहीं ले रखा है? 😳 अगर नहीं ले रखा है ,तो अच्छी बात है। और अगर ले रखा है तो कैसे पता करे? और कैसे बचें ?

क्यों बेहद जरूरी है, यह जानना,कि आपके नाम पर कितने Simcard है?

This is an example photo showing what kind of SIM card scammers use.

अगर आपके नाम पर कोई फर्जी Mobile Number चल रहा है तो, आपको सतर्क हो जाना चाहिए और जानना भी इसलिए जरूरी है, क्योंकि आपके नाम नाम पर कोई भी Fraud और धोखाधड़ी कर सकता है। और अंत में परेशानी आपके लिए खड़ी हो सकती है। क्योंकि आजकल Scammers दूसरों के नाम पर Number जारी करवा कर फर्जी call, online धोखाधड़ी kidnapping यहां तक की आतंकवादी गतिविधियों में भी इस्तेमाल हो सकता है । इसलिए समय-समय पर यह जांच करते रहे ,कि आपके नाम पर कितने Simcard मौजूद है।

तो चलिए आज जानते हैं कि,कैसे Check ✅ करें और कैसे बचे?

भारत सरकार ने इसके लिए एक सुविधा दूरसंचार यानी (DOT) के द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए Online व्यवस्था भी उपलब्ध की है ।जिसके द्वारा आपके नाम पर Mobile Number के होने वाले गलत इस्तेमाल के बारे में जान सकते हैं।

इसे जानने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

This photo attempts to show how to avoid being scammed.

1. सबसे पहले आप Online पर सरकार द्वारा जारी की गई Portal , TAF-COP (Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection ) को Open करे ।

2. इस Portal पर Login section में जाएं और अपना Mobile Number दर्ज करें, कुछ ही समय में आपको एक OTP प्राप्त होगा उसे OTP को दर्ज करके Login हो जाए।

3. Login होने के बाद आपके नाम पर जितने भी Mobile Number दर्ज होंगे इसका एक List आपके सामने उपलब्ध हो जाएगा।

4. यदि आपको वहां दिए गए List में से कोई भी Number ऐसा हो ,जो आपके द्वारा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है तो, ऐसे Number के खिलाफ आप शिकायत इसी Portal पर से दर्ज कर सकते हैं।

अगर आपके नाम पर अंजान Number मिला तो ऐसे में क्या करना चाहिए?
In this photo, some details have been given about how SIM cards are made fake.

यदि आपके नाम पर अंजान Number की प्राप्ति होती है तो, पहले आप इस Portal पर शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा भी आप दूर संचार विभाग में भी शिकायत दर्ज करके उस Number को बंद करवा सकते हैं ।ध्यान रहे की शिकायत करना बहुत ही जरूरी है ,और शिकायत की copy भी अपने पास रखें, क्योंकि भविष्य में अंजान नंबर से किसी प्रकार का कोई भी Fraud या अन्य घटना होती है तो ,आप सुरक्षित रहेंगे।

खुद की सुरक्षा कैसे करें?

किसी भी अंजान व्यक्ति को अपना पहचान पत्र और आधार का Copy कभी ना दें।

✅ किसी को भी अपना दस्तावेज सौंपने से पहले उस संस्थान के विश्वसनीयता को जांच ले।

✅ साल में लगभग दो या तीन बार अपने Mobile Number की जांच करते रहे।

✅ अगर अंजान Mobile Number से कोई भी संदिग्ध बातें नजर आती है तो ,तुरंत इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज करें ताकि आप सुरक्षित रहें।

विशेष:

आज के इस Digital युग में हर व्यक्ति की पहचान उसके Mobile Number से की जाती है ।क्योंकि Mobile Number एक तरह का Digital पहचान है ।अतः समय-समय कर अपने Mobile Number का जांच करते हुए, अपने द्वारा दिए जाने वाले Documents को भी सोच समझ कर विश्वसनीय संस्थाओं को ही देने की कोशिश करें, ना कि किसी अंजान व्यक्ति के हाथों में। थोड़ी सी सावधानी से भविष्य में होने वाली बड़ी घटनाओं से आप सुरक्षित बच सकते हैं।

Disclaimer:

यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य लिखा गया है। आजकल online fraud फर्जी Simcard की वजह से लोग किस तरह परेशानी में घिरते जा रहे हैं , और लोगों के दस्तावेज को लेकर जो असुरक्षा है ,एवं उसके गलत इस्तेमाल से बचने के तरीके को समझाने की एक कोशिश मात्र है। थोड़ी सी लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत ही रही है, साथ ही साथ सरकार के लिए भी बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

अगर आपको यह सूचना पसंद आई हो तो comment box में अपनी राय जरूर दर्ज करें, और अपने मित्रों से link साझा अवश्य करे ।

धन्यवाद 🙏

Report:Ansh thakur (blogger creater writer)

इसे भी पढ़ें 👇

http://Bombay HC orders Bank of Baroda to refund ₹1.24 crore in SIM-swap fraud case

http://Hyderabad police seize 544 Ghost SIMs; 66 held in nationwide cyber fraud operation https://share.google/UaI5UcZr6SzqvwreQ

https://indinewzx.com/phone-hack-alert-cyber-fraud/?amp=1

Exit mobile version