Learner Licence: बनवाने से पहले जान लें ये नया नियम! घर बैठे Apply करने का पूरा Step by Step तरीका।
Report: Ansh Thakur
Update: 24.08.2026
नमस्कार! अगर आप पहली बार अपना Learner Licence बनवाना चाह रहे हैं, आपको Driving Test देने में डर लग रहा है? और आप चाहते हैं कि,आपकी Driving Licence Test के बिना बन जाए तो, आज का यह Topic आपके लिए है। जैसे Licence बनवाने से पहले नियम अनुसार पहले Learner Licence लेना जरूरी होता है। जिसके लिए कुछ समय पहले को RTO Office के चक्कर लगाने पड़ते थे, Broker को पैसे देने पढ़ते थे, और अन्य कई तरह के समस्याओं से गुजरना पड़ता था।
अब सरकार Licence के आवेदन के लिए घर बैठे आवेदन करने की सुविधा भी दी है, तो सुविधा का लाभ उठाएं और बिना Test दिए आवेदन कैसे किया जाए और नियम क्या हैं, एवं आवेदन के लिए दस्तावेज क्या चाहिए अन्य सारी बातें जानेंगे आज के इस Artical के जरिए।
Learner Licence के लिए जरूरी उम्र कितनी होनी चाहिए?

अगर कोई युवा अपने निजी वाहन के लिए licence बनवाना चाहता है तो, उसकी उम्र 18 साल पूरी होने के बाद LMV/MCWG Light (Motor Vehicle/ Motorcycle With Gear) Category के लिए आवेदन कर सकता है। किंतु अगर 16 वर्ष की उम्र में कोई युवा बिना गियर वाली मोटरसाइकिल के लिए Licence बनवाना चाहता है तो, उसके अभिभावक की अनुमति की जरूरत होती है। अनुमति के बाद Licence देने की प्रावधान RTO के नियम में है।
Learner Licence के लिए जरूरी दस्तावेज।

आवेदन करते समय पूछे जाने वाली जरूरी दस्तावेजों में से निम्न दस्तावेज का होना जरूरी है।
1. Aadhar Card
2. Passport (Optional )
3. Birth Certificate Or School Certificate
4. Passport Size Photograph
5. Signature (Photocopy for Uploading)
आदि प्रमाण पत्र मांगा जा सकते हैं। किंतु नाबालिग 16 की उम्र में आवेदन के लिए Form-1 और अभिभावक का Declaration देना जरूरी होगा। दिए गए निम्न दस्तावेजों की ज़रूरतें राज्य के नियम अनुसार अलग-अलग हो सकती है,क्योंकि हर राज्य का नियम अलग है।
Learner Licence के लिए घर बैठे आवेदन कैसे करें?

दिए गए Step’s Follow करें ⬇️
➡️ https://parivahan.gov.in सबसे पहले Sarathi Parivahan Portal को खोलें, दिए गए Link पर Click करें।
➡️Portal खुलने के बाद अपने राज्य को चुने जिस राज्य से आप संबंधित है।
➡️ Portal पर दिए गए Learner Licence पर Click करके Menu में जाएं यहां दिए गए विकल्प “Application for New Learner Licence” को चुने।
➡️ अब आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा। इस आवेदन पत्र में पूछे गए जानकारी को भरें जैसे, आपका नाम, आपकी जन्म तिथि, आपका मोबाइल नंबर एवं अन्य जानकारी को ध्यान पूर्वक भरें।
➡️ अब आप जिस Vehicle Category के लिए Licence बनवाना चाहते हैं, उस Category को चुने।
➡️ अब आपके सामने दस्तावेज Upload करने के विकल्प खुल जाएंगे यहां पूछे जाने वाले दस्तावेज को Upload Document में ध्यानपूर्वक Upload करें।
➡️ दस्तावेज Upload करने के बाद Learner Licence Fee को Credit Card या Debit Card या UPI द्वारा भुगतान करें, यह शुल्क वाहन वर्ग और सेवा के अनुसार ही लागू होता है। सामान्य तौर पर यह शुल्क Licence जारी करने के लिए ₹150 प्रति वाहन वर्ग एवं Licence Test के लिए ₹50 होता है।
➡️ भुगतान हो जाने के बाद Application Number Payment Receipt दोनों को सुरक्षित रखें।
➡️ अब आप आपके राज्य के नियम अनुसार (जैसे कि कुछ राज्यों में Driving Test Online ही लिया जाता है) किंतु कुछ राज्य के नियम अलग हैं, अथवा नियम अनुसार आप Learner Licence Test, Slot Time Fix करें। इसे करने के लिए दिए गए विकल्प Book Your Test Slot को चुनकर Login हो जाए Login होने के लिए इसमें Application Number, Date of Birth और Password से Login किया जाता है।
➡️ अगर आपके राज्य में आपको Driving Test के लिए बुलाया जाता है तो, निर्धारित समय और तारीख पर अपने दस्तावेज, Payment Receipt और Application Number लेकर ही जाए।
Learner Licence की वैधता, कितने दिन के लिए होती है।

इसकी कुल वैद्यता 6 महीने तक की रहती है, एवं 30 दिन के बाद आप Permanent Licence के लिए आवेदन कर सकते हैं। Learner Licence मिलने के बाद सड़क परिवहन के नियमों को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाना जरूरी है, एवं नियमों का पालन करना भी जरूरी है। इस दौरान अगर आपके ऊपर नियम उल्लंघन का कोई भी Case बनता है तो, आप Permanent Licence के लिए आवेदन तय समय अवधि के लिए नहीं कर सकेंगे।
जरूरी सूचना: आवेदन प्रक्रिया को करने के लिए सरकार द्वारा जारी आधिकारिक Portal द्वारा ही आवेदन करें। जिसका Link आवेदन Paragraph में दिया जा चुका है। किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे हुए Link पर Click न करें, इससे आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। एवं आपके दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, और OTP किसी अनजान व्यक्ति से साझा ना करें क्योंकि Scammer,s आजकल हर Website का फर्जी Website बनाकर Scam करने के लिए बैठे हैं।
FAQs:
1, Learning Licence कितने महीने के लिए वैध्य रहता है।
उत्तर: इसके वैधता की अवधि 6 महीने की होती है?
2. Permanent Licence के लिए आवेदन कितने दिनों में कर सकते हैं?
उत्तर: 1 महीने के बाद Permanent Licence के लिए आवेदन प्रक्रिया कर सकते हैं।
3. Learning Licence के लिए आवेदन किस प्रकार करें?
उत्तर: हमेशा आवेदन करने के लिए आधिकारिक Website को चुने जिसका link भी इस Artical में दिया गया है।
4. क्या आवेदन Online करने के बाद Test देना जरूरी है।
उत्तर: यह Test राज्य सरकार द्वारा दिए गए सुविधा के अनुसार ही दिया है, कुछ राज्यों में यह Test Online पर ही देना होता है। किंतु, कुछ राज्यों में RTO Office जाकर देना होता है।
5. क्या Licence के लिए आवेदन Online कहीं से भी कर सकते हैं।
उत्तर: हां कर सकते है। लेकिन Test की सुविधा कुछ राज्यों में उपलब्ध है, परन्तु कुछ राज्यों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी नव युवकों के लिए जो पहली बार Licence के लिए आवेदन करना चाहते हैं।ऐसे युवाओं को जानकारी एवं सुझाव प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)
इसे भी पढ़े 👇
https://indinewzx.com/google-high-salary-career-after-10th-12th/