Loan Recovery Agent की धमकी से डरें नहीं! 😳 जानिए आपके अधिकार, RBI का नया नियम !

Loan Recovery Agent की धमकी से डरें नहीं! 😳 जानिए आपके अधिकार, RBI का नया नियम !

Report: Ansh thakur

Update: 16.06.2026

क्या आपने बैंक से Loan ले रखा है? और भर नहीं पा रहे हैं? ऊपर से Recovery Agent की धमकियां, समाज में बदनाम करने की धमकियां, बेवजह बिना वक्त फोन करना, चार गुंडो को भेज कर गाड़ी उठवाना, इस तरह की जो हरकतें Recovery Agent के लिए आजकल मामूली बात हो गई है । जिससे आम जनता को बेज्जती महसूस करने के साथ-साथ हमेशा डर में जीना यह रोज मर्रा की बात हो गई है।

पर आप अब अपने डर से मुक्त हो जाइए क्योंकि RBI ने अब नया नियम निकाल दिया है। इस नए नियम को जानिए अपने अधिकार को जानिए, और अधिकार का इस्तेमाल करिए । जानिए की Recovery Agent जब आपको परेशान करते हैं ,तब आपको क्या करना है?

जब Recovery Agent आपको परेशान करे तो सबसे पहले आप उनसे क्या पूछे?

Recovery
RBI recovery guidelines

जब कभी भी Recovery Agent आपके पास आए, या आपके घर के पास आता है तो, अगर वह Agent बैंक से संबंधित है तो।,आप सबसे पहले उनसे उनका ID Card पूछे जो की हर Agent के पास होना अनिवार्य है।

अगर वह Agent किसी Agency द्वारा भेजा गया है तो, उनसे Agency का Authorisation Letter पूछे क्योंकि बिना Authorisation Letter और बिना ID Card के आपको कोई भी Recovery Agent पैसे के लिए जोर जबरदस्ती नहीं कर सकता है।

क्या आपके Loan के बारे में आपके पड़ोसी और रिश्तेदारों को बताने का अधिकार है ?

नहीं RBI के नियम अनुसार Recovery Agent आपके Loan के बारे में पड़ोसी ,रिश्तेदारों ,दोस्तों ,सहकर्मियों और Office में आपके Loan के बारे में नहीं बता सकता है। ऐसा करना यह आपकी निजिता (Privacy)का उल्लंघन माना गया है। जो कि गैर कानूनी है।

क्या Agent आपको धमकी दे सकता है या डरा सकता है?

Recovery
Harassment by recovery agent picture

बिल्कुल नहीं! Recovery Agent आपको न तो धमकी दे सकता है ,ना ही गाली गलौज कर सकता है ,ना ही मारपीट कर सकता है। ना ही जोर जबरदस्ती से कोई सामान आपका उठा सकता है। ऐसा करना भी गैर कानूनी है। RBI के नियम के अनुसार यह अपराध के श्रेणी में आता है, और आप इसके ऊपर मुकदमा दर्ज कर सकते हैं।

क्या Agent शादी विवाह त्योहार और छुट्टियों के दिनों में आपको परेशान कर सकता है? 

नहीं ऐसा कतई नहीं कर सकता है। आम जनता को RBI का यह नियम जरूर याद रखना चाहिए, RBI ने यह नियम बना दिया है की ,शादी विवाह त्योहारों के दिन में Agent आपको परेशान नहीं कर सकता है। अगर इस समय आपको परेशान करता है तो ,आप इसके ऊपर कारवाई कर सकते है।

क्या Recovery Agent Loan पर लिया हुआ कोई भी समान या गाड़ी उठा सकता है।

Recovery
A loan recovery agent questioning a man

नहीं ऐसा भी नहीं कर सकता है। Recovery Agent Loan पर लिया हुआ सामान या गाड़ी ना तो घर से ना तो सड़क से आपकी गाड़ी को जबरदस्ती नहीं ले जा सकता है। क्योंकि, बैंक को ग्राहक Agreement के नियम का पालन करते हुए कानूनी प्रक्रिया के द्वारा ही कार्यवाही कर सकता है।

अगर आपको शिकायत करना हो तो कहां करें? 

अगर कोई भी Recovery Agent आपको परेशान करता है , या जोर-जर्बदस्ती करता है,या दबाव डालता है तो, आप Call Record या Video Record सबूत के तौर पर बना कर रख ले। इसके बाद निम्नलिखित Portal पर शिकायत दर्ज करे।

1.RBI Integrated Ombudsman Scheme के तहत शिकायत दर्ज करें।

2. आप अपने बैंक यानी कि जिस बैंक में लोन आपका हो उसे बैंक में जाकर शिकायत दर्ज करें। या NBFC के Portal पर शिकायत दर्ज करें। NBFC का मतलब होता है Non-Banking Financial Company (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी)

3. जिस बैंक से अपने लोन लिया है उस बैंक के Grievance Officer से संपर्क करके आप शिकायत दर्ज करें। 

4. अगर Agent धमकी, जबरदस्ती ,और मारने पीटने की बात करता है तो, आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करें।

विशेष:जैसे कि हर व्यक्ति का प्राथमिक जिम्मेदारी है कि, जो Loan वह ले रहा है,उसे समय रहते भर दे। लेकिन कोई Recovery Agent यदि आपको धमकी देता है, आपको मारने पीटने की बात करता है, या रिश्तेदारों में समाज में आपकी छवि को खराब करने की कोशिश करता है तो आप इसके खिलाफ कार्यवाही कर सकते हैं यह आपका अधिकार है।

Disclaimer:

यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी Loan धारकों के लिए जो Recovery Agent के समस्याओं से जूझ रहे हैं । ऐसे Loan धारक जिन्हें यह नहीं पता कि ,ऐसी समस्याओं से कैसे निपटा जाए ।उनको मदद करने की कोशिश मात्र है।अगर इस लेख में आपको किसी प्रकार की त्रुटि आपको नजर आयी हो तो, कृपया आप हमें Comment box में Comment करके सूचित करें । किसी भी सुधार की जरूरत पड़ेगी तो हमारा Website उस पर अमल जरूर करेगा । अगर सूचना पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों से भी साझा करे।

धन्यवाद 🙏

Report:Ansh thakur (blogger creater writer)

इसे भी पढ़े 👇

http://Harassed by loan recovery agents? Know your legal rights and 6 steps to fight back – The Economic Times https://m.economictimes.com/wealth/borrow/harassed-by-loan-recovery-agents-know-your-legal-rights-and-6-steps-to-fight-back/articleshow/131402686.cms

http://Harassed by loan recovery agents? What borrowers can do under RBI rules | Personal Finance – Business Standard https://share.google/QjNHdBgEM0E6AM96g

https://indinewzx.com/loan-fraud-alert-on-your-name-2026/?amp=1

Leave a Comment