LPG Price Update 2026: ₹195 का झटका, होटल वालों पर भारी असर!

Report:Ansh Thakur
Update:01.04.2026
आज 1 अप्रैल महीने के शुरुआती दिन में ही। LPG GAS सिलेंडर दाम में अचानक से वृद्धि देखी गई । जिसे व्यापारियों, होटल एवं रेस्टोरेंट, और साथ ही आम लोगों को एकदम से चौंका दिया।
जानिए किस गैस सिलेंडर के दाम में ₹195 की हुई है वृद्धि।

बात बढ़ोतरी की जाए तो खास करके commercial LPG ( 19 kg) के दाम में अचानक से वृद्धि होने से ,सभी कमर्शियल जगह पर जिस भी जगहों पर LPG का इस्तेमाल होता है, जैसे फैक्ट्री,होटल, ढाबा ,एवं रेस्टोरेंट चलाने वालों पर सीधा असर पड़ेगा।
इस वृद्धि का क्या असर पड़ सकता है?
ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत की तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹195 की बढ़ोतरी की है, जो कि रेस्टोरेंट मालिक और होटल मालिकों के ऊपर असर तो पड़ेगा ही।
क्या आम लोग भी प्रभावित होंगे?
साथ ही साथ आम जनता के ऊपर भी इसका असर पड़ सकता है क्योंकि खाने पीने की चीजों में अनायास वृद्धि हो जाएगी। देश में कई लोग घर से बाहर काम करते हैं होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट बाहर रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं तो जाहिर सी बात है की food price बढ़ने से सब के ऊपर इसका असर पड़ सकता हैं।
चिंता का विषय क्या है?

संतोष जनक बात यह है कि फिलहाल LPG सिलेंडर के दामों में किसी प्रकार की कोई भी वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि जानकारों का यह भी कहना है की, वैश्विक बाजार में आने वाले दिनों में कच्चे तेलों की दामों में अगर इसी तरह उछाल देखा गया तो, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि होने के संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
जैसे कि तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में अपने LPG GAS और OIL की समीक्षा के बैठक करती हैं और इस प्रक्रिया के चलते इस तरह वृद्धि की जाती है ।
विश्लेषण।
जैसे की घरेलू गैस के दामों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं देखी गई। जिससे आम जनता को फिलहाल राहत है लेकिन यह एक चिंता का विषय यह भी बना हुआ है कि अगर कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़ सकता है तो घरेलू LPG सिलेंडर का दाम भी बढ़ सकता है
अतः पैनिक होने की जरूरत नहीं है फिलहाल तो देश में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।किंतु आपकी तैयारी पूरी रहनी चाहिए।
Disclaimer:
ऊपर दी गई जानकारी मीडिया के द्वारा प्राप्त की गई है। जिसका उद्देश्य सिर्फ जनता के बीच जागरूकता लाने के लिए लिखा गया है। अतः किसी भी फेक जानकारी का मैं विरोध करता हूं।
अतःआप लोगों से निवेदन है की सुनी सुनाई बातों पर भी आप विश्वास ना करें,अपने विवेक से खबरों का विवरण कर अपने आप को अप टू डेट रखें
Report: Ansh thakur (blogger, creater writer)
यह भी पढ़े 👇
https://indinewzx.com/lpg-gas-cylinder-price-hike-60-रुपया-हुआ-महंगा-गैस-ज/?amp=1