LPG shortage in india: 9 राज्यों में शॉर्टेज, बेंगलुरु में कई रेस्टोरेंट बंद – जानिए पूरा मामला

LPG shortage in india: 9 राज्यों में शॉर्टेज, बेंगलुरु में कई रेस्टोरेंट बंद – जानिए पूरा मामला

Stacked red gas cylinders for domestic use

9 राज्यों में शॉर्टेज, बेंगलुरु में कई रेस्टोरेंट बंद किए गए – आइए जानिए पूरा मामला ।

देश के कई राज्यो में गैस यानी LPG गैस को लेकर बड़ी समस्या सामने आने लगी है। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक आज 10 मार्च LPG गैस की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है और साथ ही 9 राज्यों में गैस की कमी (शॉर्टेज) से जूझना पड़ रहा है। इसका असर आम लोगों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी पड़ने लगा है। आमतौर पर बेंगलुरु में कई छोटे-बड़े रेस्टोरेंट को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है।

9 राज्यों में LPG गैस भारी कमी:

lpg gas shortage in India 

Man organizing gas cylinders in truck

सूत्रों के अनुसार भारत के अन्य राज्यों में गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसमें दक्षिण और पश्चिम भारत के कुछ राज्य शामिल हैं। गैस एजेंसियों द्वारा कहा गया है कि डिमांड ज्यादा अचानक बढ़ने और सप्लाई चेन में दिक्कत के कारण यह समस्या पैदा हुई है।

कई शहरों में उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर सप्लाई नहीं दे पा रहे है। कुछ जगहों पर तो लोगों को 3 से 5 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है सप्लाई के लिये। इस वजह से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ होटल उद्योग भी प्रभावित हो रहा है।

बेंगलुरु शहर में रेस्टोरेंट पर असर

IT हब के रूप में पहचाने जाने वाला बेंगलुरु शहर इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक बताया जा रहा है। यहां अनेक छोटे और मध्यम रेस्टोरेंट गैस की किल्लत के कारण अपना काम अस्थायी रूप से बंद कर चुके है।

होटल और रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि LPG सप्लाई के किल्लत से खाना बनाना संभव नहीं है। पर कुछ जगहों पर मजबूरी में इंडक्शन या इलेक्ट्रिक सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इससे पूरा रेस्टोरेंट चलाना मुश्किल हो रहा है।

Red gas cylinders stacked in crates

आम लोगों पर भी हो रहा असर

कुकिंग गैस की कीमत बढ़ जाने से और सिलेंडर की कमी का सीधा असर अन्य परिवारों पर पड़ रहा है। मध्यम और गरीब वर्ग के लिए महंगी गैस पहले ही एक बड़ी चिंता थी, और अब गैस की किल्लत की खबर ने परेशानी में डाल दिया है।

लोगों का सोशल मीडिया पर भी शिकायत करना जारी हैं कि बुक करने के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी देर से हो रही है। भारत ,इंडेन ,hp गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील कर रही हैं।

Lpg gas shortage in India 

केन्द्र सरकार और कंपनियों की प्रतिक्रिया

सप्लाई करने वाली तीनों कंपनियों का कहना है कि स्थिति को जल्द सामान्यसामान्य होने की उम्मीद है पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है अधिक सप्लाई भेजने और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को दुरूस्त और मजबूत करने पर काम चल रहा है।

अन्य विशेषज्ञों का मानना यह है कि अगर जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो होटल , रेस्टोरेंट और अन्य फूड इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हो सकता है।

आगे उम्मीद क्या हो सकता है

कुछ विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में गैस सप्लाई सामान्य हो सकती है। पर यूंही अगर मांग इसी तरह बढ़ती रही तो कुछ और समय तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

Lpg gas shortage in India 

अंततः उपभोक्ताओं को गैस कंपनियों द्वारा सलाह दी जा रही है गैस का इस्तेमाल कम से कम करें और समय रहते सिलेंडर की बुकिंग करा लें, ताकि अचानक संकट की स्थिति में परेशानी कम हो।

जल्द से जल्द सरकारी मुसीबत का समाधान नहीं निकाला तो त्राहि मच जाएगी । जनता को भी समझना चाहिए कि यह असर ईरान युद्ध के कारण है

संकट की इस घड़ी में सिर्फ सरकार को कोसने से नहीं होगा किल्लत का समाधान का सामना ।आखिरकार 140 चालीस करोड़ जनता को लेकर चलना है इस संवेदन शील अवस्था में धैर्य की जरूरत है ।

रिपोर्ट by A. Thakur

https://www-indiatoday-in.cdn.ampproject.org/v/s/www.indiatoday.in/amp/business/story/lpg-cylinder-shortage-live-updates-gas-supply-disruption-gulf-conflict-2879704-2026-03-10?amp_gsa=1&amp_js_v=a9&usqp=mq331AQIUAKwASCAAgM%3D#amp_ct=1773152767346&amp_tf=From%20%251%24s&aoh=17731527616781&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com&ampshare=https%3A%2F%2Fwww.indiatoday.in%2Fbusiness%2Fstory%2Flpg-cylinder-shortage-live-updates-gas-supply-disruption-gulf-conflict-2879704-2026-03-10

इसे भी पढ़ें

सोना चांदी के दाम में भारी उछाल : GOLD PRICE TODAY

Leave a Comment