Petrol Diesel Price Today: गैस के बाद क्या अब पेट्रोल-डीजल की बारी?

Petrol Diesel Price Today:

गैस के बाद क्या अब पेट्रोल-डीजल की बारी?

Oil refinery unit

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें  भारत के आम जनता के लिए हमेशा एक महत्वपूर्ण और जरूरी विषय रही हैं। भारत  देश में हर दिन तेल कंपनियां  जैसे रिलायंस,hpcl मित्तल और नायरा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के उतार चढ़ाव की स्थिति को देखते हुए ईंधन के दाम तय किया करती हैं। हाल ही में पेट्रोल-डीजल की क्रूड ऑयल कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है, स्थिर है जिससे आम लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि विश्व की परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ईरान युद्ध के कारण आने वाले समय में कीमतों में बदलाव की संभावना बनी रहती है।

देश के हर राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग होते हैं। इसका सबसे बड़ा और मुख्य कारण राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला वैट (VAT) और स्थानीय टैक्स होता है।

Indian oil petrol pump

Petrol Diesel Price Today:

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत  94.77 रुपये प्रति लीटर है  डीजल की कीमत करीब 87.67 रुपये प्रति लीटर है।वहीं वही देखा जाए तो मुंबई में पेट्रोल का दाम 104 रुपये है और डीजल की कीमत 92 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई और कलकत्ता में भी कीमतें इसी के आसपास बनी हुई हैं। अगर भारत के राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ जैसे शहर में पेट्रोल लगभग 94 से 95 रुपये प्रति लीटर है और डीजल  87 से 88 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। जब से युद्ध शुरू हुआ है उन दिनों से यहां कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

India oil pic

Petrol Diesel Price Today:

जानिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं

भारत देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों पर निर्भर करती हैं। इनमें कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, रुपये की डॉलर की value ,परिवहन लागत और भरत सरकार एवं राज्य द्वारा लगाए गए टैक्स शामिल होते हैं।

देश की सरकारी की तेल रिफाइनरी जैसे Indian Oil Corporation, BPCL और HPCL हर सुबह 6 बजे नए दाम जारी करती हैं।यदि वैश्विक बाजार में कीमतों में बड़ा बदलाव होता है तो भारत के बाजार में भी ईंधन के दाम बढ़ या घट सकते हैं।

Petrol Diesel Price Today:

अंतरराष्ट्रीय बाजार का तेल पर असर

विश्व भर में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर भारत अधिक जनसंख्या वाले देश और आयातक देशों पर पड़ता है। भारत भी अपनी जरूरत का अधितर कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है।

 

ऐसे में यदि middle East या अन्य तेल उत्पादक क्षेत्रों में किसी तरह का तनाव बढ़ता है तो कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिसका सीधा असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ता है।

विशेषज्ञों की माने तो अगर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से और ऊपर जाती है तो देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

Petrol Diesel Price Today:

इसलिए सरकार और तेल कंपनियां लगातार वैश्विक बाजार पर हर समय नजर बनाए रखती हैं।

आम जनता पर क्या असर पड़ता है

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर केवल वाहन चलाने वालों पर ही नहीं बल्कि हर देश की शेयर बाजार में भी उथल-पुथल देखा जाता है जिससे असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। तेल के दाम के वजह सेट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जियों, अनाज और रोजमर्रा की चीजों की कीमतें भी बढ़ बढ़ाने की उम्मीद होती है

Petrol Diesel Price Today:

जब ईंधन सस्ता होता है तो परिवहन लागत भी कम होती है और इससे महंगाई को नियंत्रित करने में मदद बहुत मिलती है। इसलिए देश के आम जनता के साथ-साथ उद्योग और व्यापार जगत भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर खास ध्यान दिया जाता है

आगे क्या उम्मीद है

अंततः भारत देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव काफी संभव है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आती है या अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता बढ़ती है तो इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे सकता है।

भारत सरकार की कोशिश रहती है कि आम लोगों पर ज्यादा बोझ न पड़े और ईंधन की कीमतों को संतुलित रखा जाए। ऐसे में आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सबकी पैनी नजर बनी रहेगी।

Report:A.Thakur

http://Petrol, Diesel Price Today LIVE

https://indinewzx.com/iran-america-war/

 

 

Leave a Comment