PM Kisan: किसानों को मिल सकते हैं ₹4000! KYC नहीं होने से रुकी किस्त पाने के लिए करें ये काम, KYC करने की प्रक्रिया जानिए।

PM Kisan: किसानों को मिल सकते हैं ₹4000! KYC नहीं होने से रुकी किस्त पाने के लिए करें ये काम, KYC करने की प्रक्रिया जानिए।

Report: Ansh Thakur

Update: 02.09.2026

PM Kisan e-KYC Update 2026: प्रधानमंत्री की किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा एक बड़ा Update सामने आ रहा है। बताया यह जा रहा है कि,अब PM -KISAN में Registerd Farmer’s के लिए KYC करवाना अनिवार्य हो गया है। अगर कोई भी किसान,PM -KISAN में Registerd है तो, उन्हें एक बार अपने KYC के स्थिति को जांच लेना चाहिए।

इस योजना से संबंधित किसानों को PM-KISAN योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ किसानों को दी जाती है। सरकार का कहना यह है कि, KYC इसलिए जरूरी कर दी गई है, ताकि सही योग्य लाभार्थियों तक पैसा पहुंचाया जा सके एवं अयोग्य लाभार्थियों को इस योजना से बाहर कर सके।

Note: जिन किसानों की किश्त KYC विलम्ब के वजह से नहीं आया था, वह किश्त और नया किश्त KYC पूरा करने के बाद दोनों एक साथ आ जाएगा ऐसा नियम भी लागू किया गया है।इसके लिए आधार द्वारा Verification एवं e-KYC जैसी प्रक्रिया लागू किया गया है।

आखिर क्यों इतना जरूरी कर दिया गया PM Kisan e-KYC?

Pm Kisan
PM Kisan KYC update picture

इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की सही तरह से पहचान करना, एवं इस योजना का लाभ योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाना है। प्राप्त सरकारी जानकारियों के अनुसार e-KYC की प्रक्रिया लाभार्थियों के Adhaar द्वारा की जाएगी, जिससे योग्य लाभार्थियों की पहचान की जा सके, और लाभ पहुंचाया जा सके।

इसीलिए सरकार किसानों से आवेदन करती है कि, जिन किसानों का e-KYC पूरा नहीं है, वह जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लें, ताकि उन्हें लाभ प्राप्ति में किसी प्रकार का बाधा न हो। लाभार्थियों को सिर्फ e-KYC ही नहीं बल्कि अपना Beneficiary Status, एवं भुगतान की स्थिति और बैंक खाते की जानकारी भी जांच कर लेनी चाहिए।

e-KYC करने की प्रक्रिया घर बैठे कैसे करें?

PM Kisan
A farmer using pm Kisan application in phone

1️⃣ e-KYC करने के लिए, PM Kisan के आधिकारिक Website को अपने Mobile या Laptop में खोलें।

किस्त/Payment Status देखने के लिए:⬇️

➡️http://PM-Kisan Know Your Status

2️⃣ Website खोलने के बाद e-KYC विकल्प को चुने।

3️⃣ पूछे गए दस्तावेज जैसे आधार नंबर दर्ज करें।

5️⃣ अब आपके आधार से जुड़े हुए Mobile Number पर OTP प्राप्त होगी उसे दर्ज करें।

OTP दर्ज करने के साथ ही e-KYC की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

अगर किसी कारणवश OTP द्वारा आपका Registration नहीं हो पा रहा हैं तो, ऐसी परिस्थिति में आपको नजदीकी CSC Centre पर जाकर इस e-KYC को Biomatric द्वारा पूरा कर सकते हैं। क्योंकि यह सुविधा CSC Centre पर पर जारी कर दी गई है।

PM Kisan e-KYC न करवाने का होने वाला नुकसान।

PM Kisan
Indian farmer with their family

e-KYC न करवाने का नुकसान उन सभी PM Kisan लाभार्थियों को लाभ मिलने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, इसलिए KYC की प्रक्रिया को जल्द से जल्द करवा ले ताकि लाभ प्राप्ति करने में सुविधा न हो।

इसके अलावा सरकार ने कुछ ऐसे मामलों की पहचान की है जो,बहिष्कार मापदंड के अंतर्गत आ सकते हैं। जो 1 फरवरी 2019 के बाद भूमि स्वामित्व हासिल करने वाले कुछ मामले एवं एक ही परिवार द्वारा एक से अधिक सदस्यों द्वारा लाभ लेने के मामलों को स्थाई रूप से रोका जा सके। इसीलिए e-KYC को इसलिए जरूरी कर दिया गया है ताकि Physical Verification की जा सके, और अयोग्य लाभार्थियों को बाहर किया जा सके।

इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि, सिर्फ e-KYC ही नहीं, अपनी योग्यता और Beneficiary Status को भी जांच लें।

Beneficiary Status Check करने की विधि।

Pm Kisan
Former enjoying pm Kisan App facility

सबसे पहले PM Kisan के आधिकारिक Website पर जाएं, Know Your Status विकल्प को चुने, Login होने के लिए अपना Registration Number दर्ज करें फिर, Payment Status, UTR, Bank Details e-KYC से जुड़ी जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं।

किसान भाइयों के लिए एक जरूरी सलाह।

e-KYC करने के प्रक्रिया के लिए किसी व्यक्ति द्वारा भेजे गए फर्जी Link से बचें हमेशा सरकार के आधिकारिक Website द्वारा या फिर CSC Centre द्वारा ही e-KYC की प्रक्रिया को पूरी करें, किसी व्यक्ति को अपना OTP, Bank Details एवं Aadhar Detail न दें, अन्यथा आपका वित्तीय घाटा हो सकता है।

अंतिम निष्कर्ष: सभी PM Kisan लाभार्थियों के लिए e-KYCअनिवार्य है। इसलिए किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि, वह अपना Beneficiary Status एवं e-KYC Status जरूर चेक करें। अगर किसी कारणवश e-KYC लंबित है तो, इस प्रक्रिया को PM Kisan App द्वारा पूरी करें, अथवा CSC Centre जाकर पूरी कर सकते हैं।

FAQs:

Que: क्या किसानों के लिए KYC अनिवार्य कर दिया गया है?

Ans: हां भारत सरकार के नए नियम के अनुसार KYC अनिवार्य है, किसान भाइयों को अपना Beneficiary Status भी चेक करना चाहिए।

Que: Online घर बैठे KYC करने की प्रक्रिया क्या है?

Ans: आधार कार्ड द्वारा एवं OTP के जरिए घर बैठे, PM Kisan की आधिकारिक Website द्वारा आसानी से KYC की प्रक्रिया की जा सकती है।

Que: e-KYC नहीं करेंगे तो क्या फर्क पड़ेगा?

Ans: e-KYC नहीं होने पर लाभार्थी अयोग्य की घोषित हो जाएंगे और सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ से वंचित रह जाएंगे।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी किसान भाइयों के लिए जिन्होंने अभी तक KYC नहीं करवाया है, उन सभी को जानकारी एवं सुझाव प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)

http://PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में जल्द आएंगे 2,000 रुपये, पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर आया नया अपडेट – News18 हिंदी https://share.google/EsuMK8nEMWkz91Umo

http://PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि को लेकर क्या है अपडेट? फटाफट चेक करें स्टेटस | What Is The Latest Update On PM Kisan Samman Nidhi? Check Your Status Quickly https://share.google/IdN65krsBnd6CyWA

https://indinewzx.com/online-birth-certificate-crs-portal/

Leave a Comment