Students हो जाओ Ready! 2030 तक इन Skills की Demand रहेगी सबसे ज्यादा
Report: Ansh thakur
Update: 22.06.2026
दोस्तों Artificial Intelligence का प्रभाव आम आदमी के जीवन पर उसके नौकरी पर इस तरह से होते जा रहा है, की हर व्यक्ति चिंतित है कि,भविष्य कैस सुरक्षित किया जाए कैसे नौकरी को स्थिर और सुरक्षित रखा जाए। Artificial Intelligence के प्रभाव से नौकरियां कम होते जा रही है और नौकरी की भूमिकाएं भी बदलते जा रही है।
आज हर किसी के मन में यह सवाल जरूर है, कि भविष्य के लिए कैसे खुद को तैयार करे। भविष्य में होने वाले बदलाव को अगर देखा जाए तो 2030 तक काम करने का तरीका और नौकरियां लगभग बदल जाएगा। और इस चुनौती के सामने हर व्यक्ति को अपने आपको उसी तरह से Technically और Skill learning के साथ खुद को तैयार करना होगा वर्ना पीछे रह जाना तय है।
इसी लिए आज इसी सोच और तैयारी कि बात करेंगे कि, आने वाले 2030 तक कौन सा ऐसा Skill सीखना चाहिए जो सबसे ज्यादा Demand में रहने वाला है। जिसे सीख कर हर Student और व्यक्ति अपने Carrier को एक नई उड़ान दे सके। चलिए आज जानते हैं कि, 2030 में सबसे ज्यादा मांग किस क्षेत्र में और किस Skill की रहने वाली है।
Skill no. 1 Artificial Intelligence (Ai)
आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है,जहां पर Ai की धमक ना हो , लगभग हर क्षेत्र में Ai अपनी जगह बन चुका है। लेकिन Ai को चलाने वाले Engineer की भी जरूरत पड़ती है। जिन्हें Promt Engineer कहा जाता है। Promt Engineer और Ai Automation जैसे Skill वाले व्यक्ति की भविष्य (2030) में बहुत ज्यादा मांग बढ़ने वाली है। जो लोग इस दोनों Skill सीख लेते है। उनका भविष्य लगभग सुरक्षित है।
Skill no 2. हमेशा मांग में रहने वाला Data Analysis
आज बड़े-बड़े कंपनियों में Data Analysis की मांग बढ़ते जा रही है, आज हर कंपनी Data के आधार पर फैसले लेती हैं। इसलिए Data Analysis, Excel, Power BI, और Data Visualisation की मांगी भी बढ़ती जा रही हैं। यह Data Analysis Experts की भी मांग 2030 तक बहुत तेजी से बढ़ने वाली है।
Skill no 3. Cyber Security अत्यंत जरूरी
जिस तेजी से पूरी दुनिया Digital होते जा रहा है, उतनी तेजी से साइबर सुरक्षा को खतरा बढ़ते जा है। ऐसे में हर कंपनी में Cyber Security Expert की जरूरत Data को सुरक्षित रखने की लिए पड़ती है। इसीलिए यह क्षेत्र तेजी से बढ़ते जा रहा है। और Cyber Security Expert का मांग भी तेजी से बढ़ते जा रहा है। 2030 तक और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
Skill no.4 Social Media और Digital Marketing Experts
जैसे कि Online Business, E-Commerce के बढ़ते उपयोग के कारण Digital Marketing की भी जरूरत बढ़ते जा रही है। ऐसे में हर कंपनी Digital Marketing के लिए Social Media का सहारा लेकर अपने Product को बेचती है। इसीलिए इस क्षेत्र में Digital Marketing Experts की मांग भी बढ़ते जा रही है,और भविष्य में 2030 तक Content Marketing, Social Media Marketing, Online Advertisement जैसे Experts की मांग भी तेजी से बढ़ने वाली है ।
विशेष: भविष्य के बढ़ते मांग को देखकर 2030 की तैयारी अभी से शुरू करना पड़ेगा, जैसे कि Artificial Intelligence (Ai) ,Data Analysis, Cyber Security,Digital Marketing जैसे Experts की मांग बहुत तेजी से बढ़ाने वाली है ऐसे में हर युवा को यह Skill सीख कर अपने आप को तैयार रखना होगा। ताकि आने वाले समय में आने वाले चुनौतियों से अच्छी तरह से निपटा जा सके।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। भविष्य में होने वाले परिवर्तन और बढ़ने वाले Experts की मांग और तैयारी एवं विकास से जुड़ी जानकारी को विश्लेषित करने की कोशिश मात्र है। अगर सूचना पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों से भी साझा करे ,और अगर इस लेख में आपको किसी प्रकार की त्रुटि आपको नजर आयी हो तो, कृपया आप हमें Comment box में Comment करके सूचित करें । किसी भी सुधार की जरूरत पड़ेगी तो हमारा Website उस पर अमल जरूर करेगा।
धन्यवाद 🙏
Report:Ansh thakur (blogger creater writer)
इसे भी पढ़े 👇
https://indinewzx.com/china-ai-pet-translator-animal-language-ai-device/?amp=1

