Sukanya Samriddhi Yojana 2026: बेटी के नाम हर महीने जमा करें ₹1,500, बड़ी होते मिल सकते हैं लगभग ₹8.6 लाख!
Report: Ansh Thakur
Update: 21.10.2026
नमस्कार! अगर आप अपनी प्यारी बिटिया के अभिभावक हैं, और अपनी बेटी के लिए उसकी भविष्य को लेकर चिंतित है एवं भविष्य को देखते हुए बचत करना चाहते हैं, तो भारत सरकार द्वारा जारी किया गया Sukanya Samriddhi Yojana से जुड़ सकते हैं।
केंद्र सरकार की यह बचत योजना Sukanya Samriddhi Yojana से जुड़ने के लिए अभिभावक अपनी बेटी के नाम पर खाता खुलवाकर बेटी के भविष्य एवं उसकी पढ़ाई के खर्च के लिए इस बचत के जरिए राशि जमा कर सकते हैं।
इसकी खास बात यह है कि इस बचत योजना में अपने क्षमता अनुसार हर महीने राशि जमा करके बचत योजना का लाभ उठा सकते हैं, जो की भविष्य में होने वाले खर्चों से आप कुछ हद तक चिंता मुक्त हो सकते हैं। चलिए विस्तार से समझते हैं इस योजना के बारे में और उसके लाभ क्या-क्या है।
Sukanya Samriddhi Yojana क्या है? किस तरह से इसका लाभ प्राप्त हो सकता है।
यह केंद्र सरकार द्वारा जारी की किया गया Sukanya Samriddhi Yojana देश के बेटियों के लिए एक तरह की बचत योजना है। इस योजना की शुरुआत बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के अंतर्गत किया गया है एवं इस योजना के तहत जमा किए गए राशि पर सरकार द्वारा निश्चित ब्याज दिया जाता है। इस योजना से जुड़ने के लिए नजदीकी डाक घर या अधिकृत बैंक से संपर्क कर सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana की शुरुआत करने के नियम।
समझाने के लिए यह एक उदाहरण के तौर पर ही लिया गया है, अगर कोई भी अभिभावक Sukanya Samriddhi Yojana के तहस हर महीने ₹1500 राशि जमा करते हैं तो उन्हें बेटी के 21 साल उम्र होने तक कितनी राशि मिलती है यह समझते है।
➡️ हर महीना जमा की गई राशि ₹1500 रुपए।
➡️ कुल वर्ष में जमा हुई राशि 18000 रुपए।
➡️ 15 साल में कुल जमा हुई राशि 270000 रुपए।
➡️ बेटी का उम्र 21 साल होने तक Maturity राशि जिसमें सरकार का Intrest भी सम्मिलित है तो वह अनुमानित प्राप्त होने वाली राशी होता है ₹8.6 लाख रुपए।
कृपया ध्यान दें: यह अनुमान सालाना ब्याज दर 8.2% ब्याज दर की स्थिरता की धारणा पर आधारित है। जमा की गई राशि भविष्य में ब्याज दर में होने वाले परिवर्तन एवं जमा तारीख के अनुसार अलग-अलग भी हो सकती है।
Sukanya Samriddhi Yojana में मिलने वाला ब्याज दर!
2026 दिसंबर तक की बात की जाए तो इस योजना के तहत मिलने वाला ब्याज दर 8.2% सालाना रखा गया है सरकार द्वारा समय-समय पर छोटी बचत वाली योजनाओं का ब्याज दर की समीक्षा भी होते रहता है। ब्याज दरों में परिवर्तन होने की भी संभावना बनी रहती है इसलिए यह पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है की 21 साल की उम्र तक यही ब्याज दर बनी रहेगी। इसलिए आवेदन करने से पहले सरकार के ब्याज दरों की पुष्टि अधिकारी द्वारा जरूर करें।
हर महीने कम से कम कितने पैसे जमा कर सकते हैं?
इस योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष के अंतराल में प्रति माह कम से कम 250 रुपए और अधिकतम ₹1,50,000 रुपए तक की राशि जमा किया जा सकता है। यह आपकी क्षमताओं पर निर्भर है कि आप कितनी राशि से शुरुआत कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए जैसे।
➡️ प्रति माह ₹600 की राशि जमा करने पर सालाना यह राशि ₹6000 होगी।
➡️ अगर प्रति माह ₹1000 जमा करते हैं तो सालाना यह राशि ₹12000 होगी।
➡️ एवं प्रति माह अगर ₹1500 जमा करते हैं तो सालाना यह राशि ₹18000 होगी।
➡️ अपनी क्षमता अनुसार प्रति माह अगर ₹5000 जमा करते हैं तो सालाना यह राशि ₹60000 रुपए होगी।
ध्यान रखें हर महीने योजना की राशि जमा करना अनिवार्य नहीं है अगर किसी कारणवश विलंब होता है तो, इस बात का ध्यान रहे की न्यूनतम वार्षिक राशि के समय से पहले कुल राशि जमा कर दे।
Sukanya Samriddhi Yojana योजना की शुरुआत करने के लिए बेटी की उम्र कितनी होनी चाहिए।
इस योजना के लिए खाता खुलवाते समय इस बात का ध्यान रखें की बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम हो, यह खाता माता-पिता या कानूनी तौर पर अभिभावक के नाम से भी खुलवा सकते हैं इस योजना के नियम के अनुसार एक बेटी के नाम पर एक खाता और अगर परिवार में दो बेटियां हैं तो अधिकतम दो बेटियों के नाम पर खाता खुलवाने की अनुमति है। किंतु एक साथ जन्मी जुड़वा बेटियों के मामले में अपवाद हो सकता है।
Maturity कितने साल में होती है और पैसे कब निकल सकते हैं?
इस योजना में खाता खोलने के बाद कल 15 वर्ष तक योजना के नियम अनुसार मासिक राशि जमा करना होता है, एवं बेटी के 21 वर्ष होने के पर इसकी Maturity हो जाती है उदाहरण: बेटी के जन्म के बाद ही अगर इस योजना को शुरू किया जाए तो बेटी की उम्र 21 वर्ष होने तक इसकी Maturity पूर्ण हो जाती है।
इस बात का ध्यान रखें की मासिक राशि 15 वर्ष तक जमा करना होता है, 15 वर्ष का समय पूरा होने के बाद खाते में जमा राशि पर नियम अनुसार ब्याज मिलना शुरू हो जाता है।
क्या जरूरत पड़ने पर पढ़ाई के लिए पहले ही पैसे निकाले जा सकते हैं?
योजना के निर्धारित नियम अनुसार बेटी के उच्च शिक्षा के लिए खाते में जमा कुल राशि का 50% निकाला जा सकता है इसके लिए बेटी की उम्र 18 साल तक होना अनिवार्य है अथवा दसवीं पास होने होने के बाद किंतु कुछ शर्ते लागू है जैसे, शिक्षा संस्थान में प्रवेश एवं संबंधित खर्च का विवरण मांगा जा सकता है।
Sukanya Samriddhi Yojana खाता खुलवाने के लिए पूछे जाने वाले दस्तावेज।
1️⃣ बेटी के जन्म का प्रमाण पत्र।
2️⃣ अभिभावक या माता-पिता का पहचान पत्र।
3️⃣ जरूरत पड़ने पर Aadhar Card एवं PAN Card.
4️⃣ खाता खोलने के लिए जरूरी खाता फार्म।
5️⃣ खाता में जमा करने के लिए शुरुआती राशि।
खाता खोलने की प्रक्रिया नजदीकी डाकघर या अधिकृत बैंक जाकर पूरी कर सकते हैं।
अंतिम निष्कर्ष: Sukanya Samriddhi Yojana उन परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो अपनी बेटी के भविष्य के लिए लंबे समय तक बचत करना चाहते हैं। हर महीने छोड़ थोड़ी-थोड़ी राशि जमा करके बेटी के भविष्य में होने वाले पढ़ाई के खर्च एवं अन्य खर्च के लिए एक बड़ी राशि जमा करने की योजना बेटी के लिए एवं अभिभावक के लिए मददगार साबित हो सकती है, इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले योजना से जुड़े नियम एवं इस योजना से मिलने वाले लाभ के नियम को भी समझकर भी आवेदन करें।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है उन सभी अभिभावकों के लिए जो लोग अपने बेटी के भविष्य के लिए बचत करना चाहते है। Indinewzx किसी भी प्रकार योजना दिलवाने का दावा और न ही वित्तीय लाभ उठाने की कोशिश करता है और न ही किसी प्रकार का वित्तीय लेन देन और घाटे के लिए जिम्मेदार है।
अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)
इसे भी पढ़ें 👇

