सरकारी नौकरी नहीं मिली? Tech Mahindra दे रही है Work From Home Job, जानें Eligibility, Salary और Apply Process.
Report: Ansh Thakur
Update: 05.08.2026
सरकारी नौकरी की कोशिश कर कर के थक गए हो नौकरी नहीं मिल रही है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, कई Private Company दे रही है Freshers को भी बेहतरीन Job Opportunity वो भी Work From Home Remote Job जिसके लिए आवेदन करके अपने योग्यता अनुसार आप Private नौकरी के लिए भी कोशिश कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें बहुत ज्यादा Qualification की जरूरत नहीं है, ना ही किसी Experience की जरूरत है। यह नौकरी कोई भी उम्मीदवार अगर 12वीं पास है तो आसानी से आवेदन कर सकता है। हम बात कर रहे है, देश की प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान Tech Mahindra की।
यह प्रतिष्ठित संस्था समय समय पर Technical Support, Customer Support, Chat Process और Email Support और BPO से जुड़े विभिन्न प्रकार की भर्तियां करती है। अच्छी बात यह भी है कि यह Company Freshers को भी कई सारे पदों के लिए अपने Company से जोड़ती है। किंतु कुछ पदों के लिए अनुभवी उम्मीदवारों को ही मौका दिया जाता है। इनमें से एक पद Work From Home भी है। यह सुविधा आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पदों, Project और Buisiness के अनुसार दिया जाता है।
कैसे उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन ?

Tech Mahindra इस Company में कई Entry Level Job के लिए 12वीं पास Diploma Holder एवं Graduate उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की बात करने की क्षमता यानी (Communication Skill) अच्छी और बेधड़क होना चाहिए, कंप्यूटर की जानकारी होना भी जरूरी है। और Strong Internet Connection के साथ एक Laptops या Desktop की जरूरत होगी।
नौकरी की रूपरेखा ( Job Profile)
• BPO Associate
• Technical Support Executive
• Email Support Executive
• Chat Support Executive
• Customer Support Executive
दिए गए निम्न पदों के लिए आप अपने कौशल और अनुभव के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
Salary कितना होता है?

Tech Mahindra इस कंपनी में शुरुआती चरण में उम्मीदवारों की Salary प्रति माह 15000 से 18000 के मध्य रह सकता है। अनुभव और पदों के अनुसार यह Salary प्रति माह 20000 से 30000 तक भी हो सकती है। एवं Performances के हिसाब से Incentive Bonus व अन्य कई सुविधा कंपनी द्वारा दिया जाता है।
Training की सुविधा।
जिस उम्मीदवार का चयन हो चुका होता है, उस उम्मीदवार को कंपनी द्वारा काम शुरू करने से पहले पुरी Training दी जाती है जो लगभग एक हफ्ते का होता है। इस Training के दौरान Customer Handling, Communication Skill, Software Tools और Process Guidelines की जानकारी दी जाती है। यह Offline भी हो सकता है एवं Online भी हो सकता है। यह उम्मीदवारों के स्थान पर भी निर्भर है।
Selection process कैसे होता है?

• Resume Screening
• Online Application
• Online Assessment
• HR call
• Virtual Telephonic Interview
• Document Verification
• Offer Letter
आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
Tech Mahindra कंपनी के Official Website पर https://careers.techmahindra.com/जाकर Carrier Section को चुने अब अपना Profile बनाकर Login करें और इसमें उपलब्ध पदों का चुनाव करें अपना Resume Upload कर दें। याद रहे आपका Resume Updated रहना चाहिए प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमित अपना Email और मोबाइल Notification को Check करें।
विशेष सूचना।
Tech Mahindra कंपनी नौकरी के नाम पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेती है, अगर नौकरी दिलवाने के नाम पर कोई भी व्यक्ति आपसे पैसे लेकर नौकरी दिलवाने की बात करता है तो, ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहे आप सीधा Company के Official Website से ही Login करें किसी भी व्यक्ति द्वारा भेजे गए Link को भी ना खोलें।
FAQs
1. क्या Freshers आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां Freshers आवेदन दे सकते हैं कंपनी Freshers को भरपूर मौका भी दे रही है।
2. क्या सभी Job ,Work From Home है,या कुछ और भी है?
उत्तर: नहीं सभी Job Work From Home नहीं है कुछ Job इसमें Hybrids भी है ,जो कि Job Role और Project पर निर्भर करता है।
3. न्यूनतम योग्यता कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है, Graduate उम्मीदवार भी आवेदन दे सकते हैं।
4. कम से कम वेतन कितना होता है?
उत्तर: शुरुआती चरण में काम से कम वेतन 15000 से 18000 के बीच में होता है किंतु अनुभव और योग्यता के अनुसार यह बढ़ भी सकता है।
5. आवेदन कहां करना चाहिए?
उत्तर: आवेदन करने के लिए Tech Mahindra के Official Website द्वारा करना ही उचित है। किसी अनजान Link द्वारा या व्यक्ति के जरिए आवेदन ना करें।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी उम्मीदवारों के लिए जो सरकारी नौकरियों के अभाव में दूसरे विकल्प के तलाश में है। ऐसे उम्मीदवारों को जानकारी प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो,अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( creator blogger writer)
इसे भी पढ़े 👇
https://indinewzx.com/csc-aadhaar-supervisor-recruitment-2026/