UPI NEW RULES: क्या अब UPI से PAYMENT करना हो गया मुश्किल?

UPI NEW RULES:  क्या अब UPI से PAYMENT करना हो गया मुश्किल?

Report: Ansh Thakur

Update: 12.04.2026

Last Update: 22.08.2026

क्या अब UPI से Payment करना हो गया मुश्किल?  क्या अब एक Limit से ज्यादा पैसे नहीं भेज पाएंगे? क्या आपको एक बार पैसे भेजने के बाद दूसरी बार के लिए इंतजार करना पड़ सकता है? जानिए क्या है, नया नियम?

पिछले ही दिनों UPI को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। जिसमें NPCI (National Payments Corporation) ₹10,000 से ज्यादा की लेनदेन पर 1 घंटे तक Cooling Period (एक payment के बाद घंटे का इंतजार करना होगा) क्या यह नियम लागू होगा! या लागू करने की बात हो रही है। जानिए पूरा मामला।

क्या यह नियम लागू हो गया है?

Upi
A girl demonstrating the UPI payment system on her mobile phone

यह बदलाव अभी सिर्फ एक Proposal की तरह है। यानी कि इसमें जनता की भी राय मांगी गई है।अगर यह नियम लागू होता है तो, UPI Digital Payment System में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

क्या फर्क पड़ सकता है, UPI के इस नए नियम से?

कुछ रिपोर्ट के मुताबिक UPI द्वारा पहला भुगतान ₹10,000 तक तुरंत होंगे, लेकिन उसके बाद की राशि आपको भुगतान करने के लिए यानी ग्राहक को भुगतान के लिए लगभग 1 घंटे तक का इंतजार करना पड़ सकता है,

इसमें आने वाली समस्याएं यह भी है की, स्थानीय दुकानदारों को लेनदेन में समस्याएं हो सकती है, अगर किसी व्यक्ति को स्कूल का Fees भरना है और वह राशि ₹10000 से ज्यादा है तो, उसके लिए समस्या आ सकती है। कोई व्यक्ति सोना चांदी के गहने खरीदना चाहता है तो, उसे भी मुश्किलें आ सकती है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो, UPI आने के बाद से देश की जनता Debit Card जेब में रखना छोड़ दिए हैं। लेन-देन करने का सरल तरीका लोगों के लिए इस तरह से सुविधा बन चुकी है की, शायद इस नियम को बदलने के बाद लोग UPI से भी लेनदेन करना नहीं चाहेंगे।

क्यों ऐसा UPI का नियम लाना चाह रही है NPCI?

UPI
Npci logo in mobile

इस नियम को लागू करने की मंशा यह है कि, बढ़ते जा रहे UPI Online Fraud को रोकना, क्योंकि आजकल ग्राहक किसी प्रकार के दबाव में या जल्दी बाजी में धोखाधड़ी करने वालों के Account में पैसे भेज देते हैं। जिसमें भारी मात्रा में धनराशि का नुकसान ग्राहकों का होता है। ऐसे में अगर लेनदेन के बीच में घंटे का Waiting Time लगता है तो, Fraud होने वाले व्यक्ति को जांचने का समय मिल जाता है।

क्या यह Supreme Court का Order है?

यह प्रस्ताव Supreme Court Of India द्वारा NPCI(National Payments Corporation of India )से किए गए एक सवाल पर की NPCI फ्रॉड को रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है।

UPI
Reserve Bank of India logo

इसके लिए Reserve Bank of India एवं NPCI मिलकर ऐसे प्रस्ताव लाने की बात कर रहे हैं।

किंतु ग्राहक को घबराने की जरूरत नहीं है। इसमें जनता की राय भी मांगी गई है, लेकिन अगर यह नियम लागू होता है तो, आम जनता को इससे समस्या ही उत्पन्न होगी ना की कोई फायदा मिलेगा ।

Note: आपकी भी राय कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं ताकि मैं भी आप लोगों की राय सरकार तक पहुंचा सकूं।

Disclaimer:

यह खबर हाल ही में Media पर प्रकाशित की गई थी। और पूरी जानकारी Public Domen में उपलब्ध है। इस खबर में पूरी सत्यता का दावा हमारा Website नहीं करता हैं। जो Media में आ रही खबरें हैं उसी आंकड़ों के आधार आपके सामने खबरों को विश्लेषित करके लाते हैं। कम शब्दों में ज्यादा कहना हमारा उद्देश्य है। अगर किसी प्रकार का कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा चाहते है।

धन्यवाद 🙏

Report Ansh Thakur (Blogger Writer Editor)

इसे भी पढ़ें 👇

https://www.ndtv.com/india-news/rbis-new-digital-payment-rules-from-april-1-what-changes-for-upi-cards-and-wallets-11294996

https://www-indiatoday-in.cdn.ampproject.org/v/s/www.indiatoday.in/amp/business/personal-finance/story/rbi-one-hour-delay-upi-payments-above-rs-10000-

https://indinewzx.com/govt-scheme₹5-लाख-0-intrest/?amp=1

Leave a Comment