क्या ईरान पर न्यूक्लियर हो सकता हैं खतरा ?सच क्या है? जानिए इस रिपोर्ट में ।

क्या ईरान पर न्यूक्लियर हो सकता हैं खतरा ?सच क्या है? जानिए इस रिपोर्ट में ।

ईरान
White House

Report:Ansh thakur

Update:26.03.2026

आखिर क्या है ईरान युद्ध के बीच व्हाइट हाउस से जारी हुए एक  वीडियो का सच!आखिर क्यों ऐसी बातें निकाल कर आ रही है?

हाल ही के दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट हुआ X पर किसी हैंडलर द्वारा जो की बताया जा रहा था कि, व्हाइट हाउस के किसी एक X handler द्वारा पोस्ट किया गया था। 15 मिनट के अंदर ही वीडियो दुनिया में वायरल हो गया।जिसमें कैप्शन में यह लिखा गया था “launching soon” बस यही बात लोगों को भ्रमित कर दिया।

क्यों व्हाइट हाउस के अधिकारी द्वारा ऐसा वीडियो पोस्ट किया गया?

ईरान
War Siren

जिसमें दावा यह था कि।यह वीडियो व्हाइट हाउस के किसी सरकारी अधिकारी द्वारा पोस्ट किया गया है यह रहस्यमय वीडियो जब दुनिया भर में वायरल हो गया तो लोग तरह-तरह के कयास लगने लगे ।

इस वीडियो के कैप्शन में यह launching soon लिखा देखने के बाद।एक डर और एक अफवाह लोगों के मन में फैल गई कि कहीं यह वीडियो किसी क्लियर अटैक का सांकेतिक वीडियो तो नहीं।

ऐसे समय में वीडियो पोस्ट करने का मकसद क्या था?

इरान
Mock drills practice

ध्यान देने वाली बात यह है कि।यह वीडियो ऐसे समय में पोस्ट हुआ,जब अमेरिका और ईरान के बीच में युद्ध एक बेहद खतरनाक मोड पर आकर रुका हुआ है ।

खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष ईरान और अमेरिका का युद्ध इन सब चीजों को लेकर एवं तेल और गैस का दाम इन सब बातों से दुनियाभर के लोग ग्रसित भी और चिंतित भी हैं। ऐसे समय में इस तरह का वीडियो वायरल होना या किसी प्रकार का अफवाह वायरल होना जाहिर सी बात है कि ,लोगों की चिंता बढ़ ही जाएगी।

क्या कहते हैं बुद्धिजीवी?

दूसरी तरफ कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि। इस तरह की वीडियो का गलत तथ्य और मतलब निकालना सही नहीं है। “Launching soon” जैसे शब्द हमेशा देश के डिफेंस सर्विस द्वारा किसी भी नए हथियार को टेस्ट करना, या test करने से पहले इस तरह के शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।इसका मतलब सिर्फ यह नहीं यह सिर्फ न्यूक्लियर अटैक के लिए कोई टेस्ट चल रहा है।

क्यों इतना वायरल हो गया वह वीडियो?

ईरान
Mock drills practice

लेकिन सिर्फ कुछ सेकेंड के एक वीडियो की वजह से,पूरी दुनिया में यह अफवाह फैल गई कि। अमेरिका न्यूक्लियर अटैक करने वाला है ।

शायद इन्हीं कारणों से ईरान ने अपने देश में अपने नागरिकों को न्यूक्लियर से बचने का तरीका और उपाय बताना शुरू कर दिया है। इसके बाद दुनिया के लोग और भी कयास लगने लगे की।कही सच में न्यूक्लियर अटैक तो नहीं होने वाला है।

जब कोई अमेरिका के किसी आधिकारिक हैंडल से पोस्ट अचानक से डिलीट हो जाता है या ,फिर उसे बिना किसी सूचना के हटा दिया जाता है तो,।ऐसी बातों को लोग सोशल मीडिया पर और बढ़ा चढ़ा कर बताना शुरू कर कर देते है सोशल मीडिया और कुछ अन्य मीडिया पर इस वाकया को इतना बड़ा चढ़कर बताए जाने लगा कि, लोगों का कन्फ्यूजन और बढ़ गया।

वास्तविकता क्या है वीडियो का सत्यापन क्या है

वास्तविकता यह है कि, अभी किसी भी देश द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि न्यूक्लियर अटैक को लेकर नहीं हुआ है। न्यूक्लियर अटैक एक अंतिम विकल्प होता है । जिसके लिए कोई भी देश भविष्य का अंजाम देखते हुए ऐसे अटैक करने का निर्णय नहीं लेता है आम तौर पर यह देखा जाए तो इस तरह के अटैक को लोग टालने की ही कोशिश करते हैं ।

जनता को किस बात का ध्यान रखना चाहिए चाहिए?

White House के के अधिकारी द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो लोगों के मन में भ्रम पैदा कर दिया है ,इस तरह के वीडियो को वास्तविकता समझ कर चलना चाहिए

ऐसे फेक खबरों से बचे,और सोशल मीडिया के अफवाह पर ध्यान ना दे तो ही बेहतर है। क्योंकि यह आधी अधूरी जानकारी सबको भ्रमित कर देती है और एक डर पैदा कर देता है।

जरूरी क्या है?

इसलिए सबसे जरूरी यह है कि बिना जानकारी के ऐसे वायरल खबरों को ना तो हम कहीं आगे बढ़ाएं ना तो लोगों में डर पैदा करें यह लेख लिखने का कारण भी यही है सच्चाई क्या है क्यों लोग भ्रमित क्यों हो रहे हैं क्यों लोग न्यूक्लियर का नाम सुनते ही ऐसा महसूस करते हैं कि जैसे सब कुछ खत्म हो गया हो।पाठकों से मेरा यही कहना है कि अपने विवेक और अपने बुद्धि से सत्यता की जांच खुद करें और दूसरों को भी इन बातों को समझाएं।

Report:Ansh thakur (blogger, writer, editor)

इसे भी पढ़ें👇

https://www-indiatoday-in.cdn.ampproject.org/v/s/www.indiatoday.in/amp/world/story/build-a-nuclear-bomb-iran-debate-explodes-as-us-israel-war-reshapes

https://indinewzx.com/क्या-iran-के-सामने-झुके-donald-trumpआखिर/?amp=1

Leave a Comment