सावधान: UPI Collect Request Accept करते ही Account खाली! ऐसे हो रही है नए तरीके से ठगी 😱

सावधान: UPI Collect Request Accept करते ही Account खाली! ऐसे हो रही है नए तरीके से ठगी 😱

Report:Ansh thakur

Update:12.06.2026

जब से UPI आया है पैसे की लेनदेन बेहद ही आसान हो गया है। यह सुविधा आम जनता के लिए बहुत ही लाभदायक भी है। पैसे का लेनदेन कुछ Second में आसानी से हो जाता है। किंतु अब धीरे-धीरे अब यह हानिकारक भी होते जा रहा है ,जैसे-जैसे Technology और सुविधा बढ़ते जा रहा हैं ,Online Fraud करने वाले Scammers भी नए-नए तरीके इजात करते जा रहे। ऐसा एक नया खतरनाक तरीका सामने आया है, Upi Collect Request Scam जिसमें लोग पैसे मिलने की उम्मीद कर के Request Accept करते हैं ,और अपने ही पैसे गवां देते हैं।

चलिए आज जानते हैं, ऐसे ही एक Scam के बारे में।

पहले जानते हैं कि Upi Collect Request क्या होता है ?

Upi
An example of how the UPI scam works

जैसे कि Upi का इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति यह जानता है कि, Upi से दो तरह से Payment के किया जाता हैं । एक तो आप किसी को Payment भेजते हैं, या फिर आप को कोई Payment भेजता है। इसी लेन देन की प्रक्रिया में से एक है ,Upi Collect Request इसमें जब भी कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति Upi Collect Request भेजता है तो,आपके Mobile 📱 पर एक Notifcation प्राप्त होता है। और Accept करके Payment करना होता है । बस इसी प्रक्रिया का फायदा Scammers उठा रहे है।

और जब Scammer किसी को भ्रमित करके ऐसे Collect Request भेजते हैं,और व्यक्ति Accept करता हैं,तो बस यही गलती भारी पड़ जाता है, क्योंकि जाहिर सी बात है कि व्यक्ति यही सोचेगा कि उसको पैसे आ रहे है ,क्योंकि दूसरी तरफ पैसे भेजने की बात कोई व्यक्ति बोल चुका होता है। कि आप Collect Request Accept करिए पैसे भेज रहा हूं ,और एक गलती सारे पैसे गायब ।

ठगी कैसे करते है Scammers?

Upi
Example photo of an online scammer

मान लीजिए कोई भी Product आप Online पर बेच रहे हैं ।जैसे की Facebook , Insta OLX जैसे Plateform पर । उस समय Scammers आपके Product का खरीदार बन जाते हैं ।और आपके Product को खरीदने की इच्छा व्यक्त करते हुए आपसे कहते हैं की, Payment करने के लिए आप हमारे UPI से Collect Request Accept करिए ताकि हम आपको Payment कर सके, और जैसे ही आप Collect Request के Notification को Accept करके UPI PIN उसमें डालेंगे आपके पैसे उड़ जाएंगे ,इस तरह के Scam से कई लोगों ने हजारों लाखो गवा चुके हैं।

इस तरह के ठगी को कैसे पहचाना जाए?

✓सचेत रहें भ्रमित ना हो Collect Request Payment के लिए कभी भी UPI PIN की जरूरत नहीं पड़ती है ।अगर कोई व्यक्ति आपका PIN दर्ज करने के लिए कहता है तो,आप ऐसा ना कभी न करें ।

✓ अपने Phone का Screen कभी Share ना करें या कोई भी App Download ना करें ।

✓किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए Collect Request Payment पर भरोसा ना करें।

✓अगर Request Screen का Notification आता है तो उसे ध्यान से पढ़कर जांच कर लें तुरंत Accept

ना करें।

Scam होने से बचने के लिए क्या करें?
Upi
Understanding how to avoid scammers

✓केवल भरोसेमंद और जान पहचान के व्यक्ति का ही Request Accept करें।

✓ कोई भी अनजान व्यक्ति आपको भ्रमित करके UPI PIN दर्ज करने को कहे तो तुरंत मत करिए

✓अगर व्यक्ति आपको अपने Phone 📱 का Screen Share की बात कर रहा है, तो सावधान हो जाए उसकी बातों में ना आए और ना ही किसी प्रकार का App Download ना करें।

✓अगर आपको लेनदेन से संबंधित किसी व्यक्ति और किसी प्रकार के App के ऊपर शक हो तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें,और Cyber cell Helpline 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

विशेष: जैसे कि Scammers आजकल अलग-अलग तरीके से Scam करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हीं में से एक Collect Request Payment का तरीका भी, Scammers के लिए आसान पर प्रभावशाली तरीका है। और Scammers इसी तरीके से लोगों के Account को खाली कर रहे हैं। जरूरत सिर्फ थोड़ी सी जागरूकता की है। आप बस इतना ध्यान रखें कि, पैसे प्राप्त करने के लिए UPI PIN पिन की जरूरत कभी नहीं पड़ती है । ना ही किसी App को Download करने की जरूरत पड़ती है।

Disclaimer:

यह लेख सिर्फ एक Scam से सुरक्षा की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। एवं होने वाले नए तरह के Scam से कैसे बचा जाए उससे बचने के कुछ उपाय बताने की कोशिश मात्र है।अगर इस लेख में आपको किसी प्रकार की त्रुटि आपको नजर आयी हो तो, कृपया आप हमें comment box में comment करके सूचित करें । किसी भी सुधार की जरूरत पड़ेगी तो हमारा website उस पर अमल करेगा। अगर सूचना पसंद आया हो तो अपने दोस्तों से साझा करे 🙏 धन्यवाद

Report:Ansh thakur (blogger creater writer)

इसे भी पढ़े 👇 

http://UPI, AI agents and faster scams: Why Indian banks are sounding the fraud alarm https://www.moneycontrol.com/news/business/banks/upi-ai-agents-and-faster-scams-why-indian-banks-are-sounding-the-fraud-alarm-13946696.html

http://UPI QR Code Scam: A Growing Digital Threat https://share.google/NkVKd4MS8ESUICYQq

https://indinewzx.com/upi-money-sent-to-wrong-person-not-returning/?amp=1

 

Leave a Comment