राशिफल 19 मार्च :आज चैत्र नवरात्रि,कुछ राशियों में उलट फेर, किसकी चमकी किस्मत ?

आज का राशिफल 19 मार्च 2026,
गुरुवार आज का दिन अत्यंत शुभ और ऊर्जा से भरा है क्योंकि आज से चैत्र नवरात्रि प्रारम्भ हो रहा है। यह खास पारंपरिक पर्व नई शुरुआत, सकारात्मक सोच और संपूर्ण आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक माना जाता है। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में विराजमान है, जिससे भावनात्मक संतुलन, रचनात्मकता और अंतर्ज्ञान में वृद्धि होगी।
तो आइए सभी 12 राशि के जातकों का विस्तृत राशिफल क्या कहता है , और साथ में शुभ रंग और शुभ अंक भी जानते हैं

1.मेष राशि (Aries )
आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम के बोझ का दबाव बढ़ेगा, लेकिन फिर भी आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन हल्का रहेगा।और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और गुस्से पर काबू रखें।
आपका शुभ रंग: लाल, सुनहरा
आपका शुभ अंक: 1, 9
2. वृषभ राशि (Taurus )
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन बहुतब सोच-समझकर निर्णय लें।
आपका शुभ रंग: हरा, क्रीम
आपका शुभ अंक: 2, 6
3. मिथुन राशि (Gemini )
आज बोल चाल में सावधानी संयम रखना जरूरी है। किसी से भी गलतफहमी हो सकती है। दफ्तर में अपना फोकस बनाए रखें और किसी जल्दबाजी से बचें। आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं।
आपका शुभ रंग: पीला, हल्का हरा
आपका शुभ अंक: 3, 5
4.कर्क राशि (Cancer )
आज आपको घर परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा । आपका मानसिक रूप से शांति और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। किसी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
आपका शुभ रंग: सफेद, सिल्वर
आपका शुभ अंक: 2, 7
5. सिंह राशि (Leo )
आज आपके आजीविका में सफलता मिल सकती हैं। आपके उच्च अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। किन्तु अहंकार से बचना जरूरी है, नहीं तो आपसी रिश्तों में दूरी आ सकती है।
आपका शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी
आपका शुभ अंक: 1, 4
6. कन्या राशि (Virgo )
आज अपने स्वास्थ्य को लेकर खास सतर्क रहें। आज मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। काम का दबाव आप पर रहेगा, लेकिन सूझ बुझ से आप सब संभाल लेंगे। योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेगा।
आपका शुभ रंग: हरा, भूरा
आपका शुभ अंक: 5, 8
7. तुला राशि (Libra )
आज आपको सामाजिक जीवन शैली में सफलता मिलेगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। सभी रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।
आपका शुभ रंग: गुलाबी, नीला
आपका शुभ अंक: 6, 9
8 .वृश्चिक राशि (Scorpio )
आज प्रेम संबंध और मजबूत होने वाले है । अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। छात्रों और क्रिएटिव लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है।
आपका शुभ रंग: लाल, मरून
आपका शुभ अंक: 9, 2
9.धनु राशि (Sagittarius )
आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी पेशा में स्थिरता रहेगी और भाग्य का साथ मिलेगा।
आपका शुभ रंग: पीला, नारंगी
आपका शुभ अंक: 3, 7
10.मकर राशि (Capricorn )
आज बात व्यवहार से आपके बड़े काम बन सकते हैं। रिश्तों में सुधार आयेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थित और मजबूत बनेगी। किसी भी आर्थिक मामलों में बहुत सोच-समझकर निर्णय लें।
आपका शुभ रंग: नीला, काला
आपका शुभ अंक: 8, 4
11.कुंभ राशि (Aquarius )
आज के दिन कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे
नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।
आपका शुभ रंग: आसमानी, बैंगनी
आपका शुभ अंक: 4, 8
12.मीन राशि (Pisces )
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। मन भी शांत रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और धन लाभ के योग बने हैं।
आपका शुभ रंग: हल्का पीला, सफेद
आपका शुभ अंक: 3, 7
विवरण:
आज का दिन हमेशा नई शुरुआत और रचनात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। चैत्र नवरात्रि के कारण आध्यात्मिक शक्ति का सीधा प्रभाव सभी जातकों के राशियों पर देखने को मिलता है । यदि स्वयं धैर्य, बुद्धिमत्ता और सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ते हैं, तो आज का दिन आपके लिए हमेशा सफलता और खुशियां लेकर आ सकता है। छोटा सा भी प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं, इसलिए अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें और अपने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
ज्योतिषज्ञ: रुद्राक्ष पंडित, वाराणसी