LPG Price Update 2026: ₹195 का झटका, होटल वालों पर भारी असर!

LPG Price Update 2026: ₹195 का झटका, होटल वालों पर भारी असर!

Report: Ansh Thakur

Update: 01.04.2026

Last Update: 18.08.2026

आज 1 अप्रैल महीने के शुरुआती दिन में ही। LPG GAS Cylinder दाम में अचानक से वृद्धि देखी गई । जिससे व्यापारियों, Hotel एवं Restaurant, और साथ ही आम लोगों को एकदम से चौंका दिया, अचानक हुए इस बदलाव से देश भर के Hotel और Restaurant हर तरफ़ अफरा तफ़री का माहोल बन गया। कुछ होटल मालिकों ने Food Item के दामों में वृद्धि करने लगे तो दूसरी तरफ कुछ  Gas Cylinder का विकल्प ढूंढने लगे। सरकार ने भी ईरान और अमेरिका के बिगड़ते हालात की मजबूरी का हवाला देते हुए आशंका जताई कि अगर हालत और बिगड़ते है, तो हो सकता है Petrol और Diesel के दामों में भी बढ़ोत्तरी करनी पड़े।

फिलहाल सरकार ने आश्वासन दिया कि, देश में Petrol और Diesel के उपयुक्त भंडार मौजूद है। इसलिए देश की जनता को Panic होने की जरूरत नहीं है, ना ही अभी घरेलू Gas Cylinder के दामों में वृद्धि करने वाली है, और न ही Petrol और Diesel के दामों में ।

जानिए किस Gas Cylinder के दाम में ₹195 की हुई है वृद्धि।

LPG
A hotel kitchen room

बात बढ़ोतरी की जाए तो खास करके Commercial LPG ( 19 kg) के दाम में अचानक से वृद्धि होने से सभी Commercial जगह पर जिस भी जगहों पर LPG का इस्तेमाल होता है, जैसे Factory, Hotel, ढाबा एवं Restaurant चलाने वालों पर सीधा असर पड़ेगा।

इस वृद्धि का क्या असर हो सकता है?

ध्यान देने वाली बात यह है कि, भारत की तेल कंपनियों ने Commercial Gas Cylinder की कीमतों में जो ₹195 की बढ़ोतरी की है, उससे Restaurant मालिक और Hotel मालिकों के ऊपर असर तो पड़ेगा ही साथ में Food Item के दामों में भी वृद्धि होगी।

क्या आम लोग भी प्रभावित होंगे?

आम जनता के ऊपर भी इसका असर पड़ सकता है। क्योंकि खाने पीने की चीजों में अनायास वृद्धि हो जाएगी। देश में कई लोग घर से रहकर बाहर काम करते हैं Hotel या Restaurant में खाना खाते हैं, Hostel में रहने वाले Student बाहर Restaurant में खाना खाते हैं तो, जाहिर सी बात है की Food Price बढ़ने से सब के ऊपर इसका असर पड़ सकता हैं।

चिंता का विषय क्या है?

LPG
Three Indian gas provider cylinder

संतोष जनक बात यह है कि फिलहाल LPG Cylinder के दामों में किसी प्रकार की कोई भी वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि जानकारों का यह भी कहना है की, वैश्विक बाजार में आने वाले दिनों में कच्चे तेलों की दामों में अगर इसी तरह उछाल देखा गया तो, घरेलू LPG Cylinder के दामों में भी वृद्धि होने के संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

जैसे कि तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में अपने LPG GAS और OIL की समीक्षा के बैठक करती हैं और इस प्रक्रिया के चलते इस तरह वृद्धि की जाती है।

विश्लेषण।

जैसे की घरेलू गैस के दामों में किसी तरह की वृद्धि नहीं हुई है, जिससे आम जनता को फिलहाल राहत है। लेकिन यह एक चिंता का विषय यह भी बना हुआ है कि, अगर Commercial Gas Cylinder का दाम बढ़ सकता है तो, घरेलू LPG Cylinder का दाम भी बढ़ सकता है।

अतः Panic होने की जरूरत नहीं है फिलहाल तो देश में घरेलू LPG Cylinder के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, किंतु आपकी तैयारी पूरी रहनी चाहिए।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। देश में अचानक हुए गैस के दामों में होने वाले वृद्धि से Food Industrie में पड़ने वाले असर का आम जनता को जानकारी प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)

इसे भी पढ़े 👇 

https://timesofindia-indiatimes-com.cdn.ampproject.org/v/s/timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/lpg-crisis-india-live-updates

http://कमर्शियल LPG पर सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍यों के लिए कल से लागू होगा 50% कोटा, जानिए किन्‍हें मिलेगा फायदा | Govt Big Decision on LPG, Center Increase allocation of commercial LPG to States, Hotel Industry to be benefited – NDTV India https://share.google/IqZ3nugmC6TGbLuj2

https://indinewzx.com/lpg-gas-cylinder-price-hike-60-रुपया-हुआ-महंगा-गैस-ज/?amp=1

 

 

Leave a Comment