Schools में AI Teacher की एंट्री! क्या अब Robot पढ़ाएंगे बच्चों को? जानिए भारत में कहां हुई शुरुआत
Report: Ansh thakur
Update: 28.05.2026
Technology के इस तेजी से बदलते हुए दौर में अब Artificial Intelligence सिर्फ Mobile 📱 Internet, तक ही सीमित नहीं रहा, Defence हो या Police हो या Medical Field हर जगह Artificial Intelligence अपना पैर जमाना शुरू कर दिया है।और अब भारत के कई School 🎒 में Robot 🤖 Teacher और Ai आधारित Smart Classroom की शुरुआत भी हो चुकी है।
इन्हीं सभी वजहों से अब लोगों के मन में एक सवाल उठने लगा है कि, क्या आने वाले समय में टीचरों की जरूरत नहीं रहेगी? क्या अब बच्चों को Robot 🤖 Teacher ही पढ़ाया करेंगे क्या School के टीचरों की नौकरी भी खतरे में है? तो आईए इन्हीं सब सवालों का जवाब ढूंढते हैं। और जानते हैं कि, कहां किस राज्य से यह शुरुआत की जा चुकी है।
Robot 🤖 Teacher की शुरुआत किस राज्य में और किस School में हुआ?

हाल ही में यह देखा गया कि कर्नाटक ,जो की South India का सबसे समृद्ध राज्य माना जाता है, इस राज्य के Udupi जिला के सरकारी स्कूल में IRIS नाम के एक Robot 🤖 Teacher से शुरुआत हो चुकी है।इस रोबोट टीचर की खासियत यह है कि,यह सभी भाषा में सवालों का जवाब दे सकता है, यह Humanoid Robot बच्चों से इंसानों की तरह संवाद कर सकता है। स्कूल के Syllabus से संबंधित कोई भी प्रश्न हो कोई भी Subject हो कुछ Second में ही यह Explain करने की क्षमता रखता है ।
क्या तेजी से बदल रहा है AI EDUCATION अब तक कितना बदला?

कुछ जानकारों का मानना है कि, Artificial Intelligence बहुत तेजी से Education Sector में अपना जगह स्थापित करने जा रहा है, क्योंकि भारत सरकार खुद Education में Ai को बढ़ावा देने के पर जोर दे रही है। कई स्कूलों में अब Ai Digital Boards, Based Learning Systems, एवं Automated Quiz Tools भी लगाया जा चुका हैं।
एवं Google और कई Private कंपनियां Education Sector में AI Based Education को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही हैं,जिससे भविष्य में स्कूल टीचरों को Ai की Training भी दी जाएगी ताकि स्कूल के बच्चों को वह Smart Technology के साथ पढ़ा सके।
क्या खतरे में है Teachers की नौकरी?

शायद यह कहना गलत होगा की Robot 🤖 Teacher के वजह से टीचरों की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। AI Teachers विद्यालय में सिर्फ एक Assistant Teacher की तरह ही कार्य करेंगे, यह बच्चों की कमजोरी को पहचानने में मदद करेंगे। Personalized Learning देने और Revision करवाने में मदद करेंगे क्योंकि, Students को Emotional Support ओर Real Guidance एवं Discipline अभी भी इंसानी Teacher से बेहतर कोई नहीं दे सकता है। इसलिए अभी फिलहाल स्कूल टीचरों की नौकरी के लिए कोई खतरा नजर नहीं आता।
जानकारों का मानना है कि, भविष्य में वही Teacher Successful होगा जो AI Technology को सीख कर उसका सही इस्तेमाल जानता हो। Education Sector में Technology या Robot 🤖 Teacher अध्यापकों को Replace करने के लिए नहीं बल्कि उन्हें Upgrade करने के लिए है।
भविष्य में क्या School Model बदल जाएगा कैसा दिखेगा School ?

सवाल कई सारे उत्पन्न होते हैं की, क्या भविष्य में हर स्कूल में Robot 🤖 Teacher भी दिखाई देंगे? किंतु ऐसा कतई नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि हर स्कूल का Infrastructure इतना बेहतर नहीं है।और गांव में तो Infrastructure की और भी कमी है। इतना मान सकते हैं कि Education System तेजी से बदल रहा है और Ai Technology उसका हिस्सा जरूर बनेगा।
हो सकता है School के Smart Board की जगह Hologram Classroom में बदल जाए और यह Future बहुत ही करीब नज़र आ रहा है।
Disclaimer:
यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। Technology के होते विकास और Ai का Education Sector में बढ़ते भागीदारी को मद्देनजर आम लोगों तक सूचना पहुंचाने की एक कोशिश मात्र है। आपकी राय क्या है? अगर आप कोई सुझाव देना चाहते है तो, कृपया आप हमें comment Box में Comment करके सूचित करें। किसी भी सुधार की जरूरत पड़ेगी तो हमारा Website उस पर अमल करेगा । अगर सूचना पसंद आया हो तो अपने दोस्तों से भी साझा करे ।
🙏 धन्यवाद
Report: Ansh Thakur (Blogger Creater Writer)
इसे भी पढ़ें 👇
https://indinewzx.com/robot-police-station-india-ai-robocop/?amp=1