😳 बार-बार क्यों हार रही है Team India? हार की 5 बड़ी वजहें आईं सामने!

😳 बार-बार क्यों हार रही है Team India? हार की 5 बड़ी वजहें आईं सामने!

Report: Ansh Thakur 

Update: 09.07.2026

नमस्कार! जैसे कि Team India, Cricket जगत में दुनिया के Best Team में एक मानी जाती है।और यही वजह है कि, हमेशा इस Team से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है। किंतु हाल ही में आयरलैंड के दौरे पर मिली शर्मनाक हार के बाद, वही हार इंग्लैंड के दौरे पर भी जारी रहने के कारण, क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक ही सवाल है कि, आखिरकार Team India हार क्यों रही है? किसकी गलती से? क्यों?और कहां पर गलती हो रही है? इसी का एक विश्लेषण लेकर आज हम आए हैं।तो चलिए जानते हैं की, Team India के हार की असली कारण क्या है?

1.टीम के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन।

Team
Indian cricket T20 team captain Shreyas Aiyer

हालांकि Team India के Top Order में बल्लेबाज काफी मंझे हुए खिलाड़ी है, जिनका प्रदर्शन पूरी दुनिया देख चुकी है।इसके बावजूद भी Top Order का लगातार Flop होना और रन ना बना पाना पूरे मैच के Total Score पर असर डालता है।क्योंकि इससे मध्य क्रम की बल्लेबाजी पर दबाव बढ़ जाता है।

2.भारतीय गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन।

भारतीय गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से विपक्षी टीम Death Overs में तेजी से रन बनाते दिखी। क्योंकि Line और Lenth एवं Yorker की कमी Bowling में हमेशा नजर आयी।और यही वजह है कि, विपक्षी टीम भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे।

3.लोग उठा रहे हैं,Team Selection पर सवाल!

Team
Some celebration time for Team India players

अगर बात की जाए टीम Selection की जाए तो, टीम संयोजन को लेकर कई सारे सवाल उठ रहे हैं। जैसे की सही परिस्थितियों को देखते हुए Playing Xi का ठीक से चयन ना करना। यह भी एक वजह खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन का माना जा रहा है।

4.Team India की बेहद कमजोर fielding.

अक्सर बड़े-बड़े मैचों में छोटी-छोटी गलतियां जीत हार का फैसला तय कर देती है। और यही गलतियां Team India द्वारा इस दौरे पर दोहराया गया जैसे कि Catch Miss कर देगा, Missed Field करना, Run Out कर पाने का मौका गवा देना, इन्हीं सब गलतियों का फायदा उठाकर विपक्षी टीम का दबाव भारतीय टीम पर बना रहा।

5.विपक्षी टीम के दबाव में आकर गलत फैसला लेना।

Team
England cricket team captain harry brook

विपक्षी टीम के दबाव में आकर कई बार गलत फैसला लेना भारतीय टीम पर भारी पड़ जाता है,अहम मुकाबले में कप्तान का फैसला Bowling में बदलाव और और बल्लेबाजी की रणनीति में गलत फैसला ले लेना टीम को भारी नुकसान पहुंचा देता है। और इस दौरे पर यही कमियां Team India के अंदर नजर आयी।

क्या Team India इस दौरे पर वापसी कर सकती है?

जी हां! बिल्कुल वापसी कर सकती है। क्योंकि टीम India के खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सूची में आते हैं। अगर टीम India बल्लेबाजी, गेंदबाजी, और Fielding के क्षेत्र में अपनी रणनीति मजबूत करके खेलती है, और गलतियों से बचते हुए प्रदर्शन करती है तो, टीम India की वापसी संभव है।

FaQs.

1.आखिरकार Team India के हार की सबसे बड़ी वजह क्या है?

उत्तर: इंग्लैंड दौरे के इस हार में सबसे बड़ी वजह खराब बल्लेबाजी, Fielding क्षेत्र में गलतियां करना, Catch छोड़ना, Death ओवरों में बोलारों की खराब Bowling की वजह से ज्यादा रन देना, और रणनीतिक फैसला गलत लेना बड़ी वजह मानी जा रही है।

2.क्या भारतीय टीम के कप्तानी में कोई कमी रह गई है,या किसी और वजह से हार रही है?

उत्तर:नहीं हार के पीछे सिर्फ एक कप्तान की जिम्मेदारी नहीं होते है, क्योंकि यह टीम मिलकर खेलते हैं। यहां पर हर एक खिलाड़ी की जिम्मेदारी उतनी ही होती है, जितनी की कप्तान की।

3.क्या इंग्लैंड का प्रदर्शन भारतीय टीम से बेहतर रहा?

उतर: भारतीय टीम के विपरीत इंग्लैंड टीम ने कई मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया उनकी बल्लेबाजी, Bowling, या Fielding हर Field में लाजवाब प्रदर्शन था।

4.क्या टीम इंडिया सीरीज में वापसी कर सकती है?

उत्तर: हां वापसी बिल्कुल कर सकते हैं, टीम के सभी खिलाड़ियों को मिलकर एकाग्र होकर खेलना पड़ेगा। और छोटी-छोटी गलतियों से बचना पड़ेगा।

5.क्या भारतीय टीम Over confident हो चुकी है?

उत्तर: नहीं भारतीय टीम Over confident नहीं हुई है, यह सिर्फ एक चर्चा का विषय है। हार जीत का कारण तकनीकी और रणनीतिक पहलुओं संयुक्त प्रभाव है।

विशेष: इंग्लैंड दौरे पर गए इस Team India के हार का जिम्मेदार किसी एक खिलाड़ी को नहीं ठहराया जा सकता है, क्योंकि टीम की रणनीति बल्लेबाज,गेंदबाज, और फील्डिंग प्रदर्शन में संयोजक हिस्सेदारी होती है। आने वाले समय में Team India के सभी खिलाड़ियों को अपनी गलतियों को सुधार करते हुए खेलना होगा।उम्मीद करते हैं आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करके Team India जरूर दिखाएगी।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी सभी Cricket प्रेमियों के लिए जो भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे को लेकर चिंता और मन उठे सवालों के बारे में विश्लेषण करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो ,अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।

धन्यवाद 🙏

Report: Ansh Thakur ( creator blogger writer)

इसे भी पढ़े 👇

http://Gautam Gambhir reflects on India’s heavy loss to England | ICC https://www.icc-cricket.com/news/gautam-gambhir-reflects-on-india-s-heavy-loss-to-england

http://Bristol T20I preview: India seek response after Nottingham nightmare against England | Cricbuzz.com https://www.cricbuzz.com/cricket-news/139487/india-seek-response-after-nottingham-nightmare

https://indinewzx.com/degree-vs-skill-certification-job-salary-hindi/?amp=1

 

 

Leave a Comment