Complete Review: Aviator, Astronaut और Ice Fishing: पैसा कमाने के चक्कर में क्या कुछ गंवा रहे? 5 बड़े Risk.
Report: Ansh Thakur
Update: 25.08.2026
आजकल Social Media पर कई तरह के Gambling Game’s हर तीसरे Reels के बाद आपको बड़े-बड़े दावे करते एवं ₹500 लगा लगाकर लाखों रुपए कमाने के दावे करते हुए दिख जाते हैं। हद तो यहां तक हो गई कि, अब कई सारे Film Stars भी इसके प्रचार करते हुए दिखाई पड़ते हैं।जैसे की, Aviator Game’s के लिए अक्षय कुमार ने यह दावा किया कि, वह इस Aviator Game’s में Partener बन चुके है। कोई “ब्रह्मा की कसम ” खाकर तो कोई “मोक्ष की सौगंध” कह कर जनता को विश्वास दिलाना चाहता है कि, वह यहां से पैसे जीत सकते है।

क्या उनके यह दावे सच में सही होता है? क्या ऐसे दावे करना कानूनन सही है? पूरी जांच पड़ताल करने के बाद यह पाया गया कि, Gambling Game’s के पीछे पैसा लगाकर गंवाने वाले ज्यादा हैं, और जीतने वाले लोग कम है। यह जरूरी तो नहीं है कि, जो भी व्यक्ति इस गेम को खेल रहा है वह जीत ही जाएगा सवाल कई तरह के उठते हैं।
व्यक्ति के पैसों से लेकर उसके Personal Data तक की असुरक्षा को लेकर एक विश्लेषण करना चाहते हैं। विस्तार पूर्वक से जानते हैं की, Gambling Game’s खेलने वाले कितने सुरक्षित हैं, और कितने असुरक्षित! और व्यक्ति किस के Risk से गुजर सकता हैं, खतरे से भी।
1. हमेशा पैसे गंवाने का सबसे बड़ा Risk रहता है।

सबसे पहले यह गेम खेलने के लिए व्यक्ति को अपनी तरफ से पैसे Deposit करना पड़ता है, Deposit करने के बाद फिर गेम खेलने के लिए गेम में पैसे लगाना पड़ता है, पैसे लगाने के बाद अगर व्यक्ति हार गया तो, उसके पैसे चले गए, अगर जीत गया तो Withdrawal करने की कोशिश करेगा, और फिर यहीं पर व्यक्ति फंस सकता है। क्योंकि यह जरूरी नहीं कि, जीतने वाला व्यक्ति जीत की राशि को आसानी से Withdrawal कर सकेगा! कभी-कभी लाखों रुपए लोग Withdrawal नहीं कर पाते हैं, और यही Withdrawal की समस्या व्यक्ति को फंसा देता है।
इसलिए Deposit करने से पहले Deposit Limit, KYC, Withdrawal Condition, ध्यान पूर्वक पढ़ना जरूरी है। सिर्फ जितने के दावों को देख कर नहीं।
2. Personal Data एवं KYC भी है, बड़ा खतरा।

अगर कोई भी Gambling Platform व्यक्ति से KYC करने को कहता है तो, इसका सीधा अर्थ यह होता है कि वह व्यक्ति का पूरा Personal Data को मांग रहा है। जैसे Date Of Birth, Name, Address, Bank Account से संबंधित जानकारी मांगी जा सकती है या, फिर Plateform खुद ले सकता हैं।
इसलिए किसी भी Platform को अपना Personal Information देने से पहले सही तरह से जांच लें कि, वह किस Platform को Information Data दे रहा है। हमारा कहना यह नहीं है कि, हर Platform, Information को चोरी कर करता है, किंतु आपके Personal Data Safety का Guarantee भी तो कोई Platform नहीं देता है।
क्योंकि Personal Data बेचना भी एक व्यापार बन चुका है। इसलिए Personal Data को चुराने के लिए Hackers बड़ी-बड़ी कंपनियों के Portal को भी Hack करके Data चुरा चुके हैं।
3. UPI, Debit Card, Bank Acoout Detail जाने का खतरा।

Aviator, Astronaut और Ice Fishing जैसे Real Money Gaming Game,s में Deposit करते समय Payment Information या Upi Detail भी पूछा जा सकता है, इसलिए सतर्क रहें किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना Payment Information, OTP, UPI Pin Debit Card Pin साझा ना करें।
Withdrawal करवाने के नाम पर अगर कोई भी व्यक्ति आपसे Extra Tax, OTP एवं Processing Fees मांगता है तो, सावधान हो जाए वह व्यक्ति Scammer हो सकता है।
4. APK Download भी है, बड़ा खतरा!
Aviator, Astronaut और Ice Fishing इस Games के नाम से कुछ Games APK वर्जन में मिलते हैं, अगर Astronaut की बात की जाए तो, इस नाम से Third-Party APK Listing दिखाई पड़ता है। ऐसे में
सबसे बड़ा शक Developer एवं Third Party पर होता है। जबकि भारत की Cyber Security Guidelines भी यह बताती है कि, App permission को पूरी तरह से न देने से, Personal Information के चोरी होने की संभावना कम हो जाती है।
अगर कोई भी Gambling Game Platform बेवजह व्यक्ति से, SMS, Contact, Files, And Location और अन्य Information मांग रहा है तो आंख बंद करके Permission न दे।
क्या Data चोरी होता है क्या! या चोरी होने का डर है?
इन तीनों Plateform, Aviator, Astronaut और Ice Fishing इस Games के बारे में दावे के साथ कुछ कहा नहीं जा सकता है, किंतु है तो आखिर Gambling Game इस तरह के App एवं Apk के Permission, Privacy Policy, और Technical Behaviour को परखना जरूरी है।
किंतु Data Risk से इनकार नहीं कर सकते इस तरह के Plateform से, Device Information, Data Collection Or Tracking, Usage Information जैसी जानकारियां जा सकती है। सिर्फ “कमाई होगी लाखों कमा लेंगे” यह सोचकर सारे Permission Allow ना करें इसमें ही व्यक्ति की भलाई है।
FAQs:
1. क्या इस तरह के Game,s में पैसे डूब सकते हैं?
उत्तर: हां बिल्कुल पैसे डूब सकते हैं, Gambling Platform पर जीत की कोई गारंटी नहीं होती है।
2. क्या KYC करवाना जरूरी होता है?
उत्तर: कुछ Platform ऐसे है जहां पर Money Withdrawal के लिए Account Verification करवाना पड़ता है, जिसके लिए पहचान पत्र ,Mobile Number व अन्य जानकारी पूछी जाती है।
3. क्या Bank/UPI Details देना खतरा है।
उत्तर: लेनदेन करते समय सावधानी बरते। किसी अनजान व्यक्ति से UPI Pin, Debit Card Pin, और OTP साझा ना करें।
4. क्या Apk और App Personal Information चुरा सकते हैं?
उत्तर: जी हां बिल्कुल चुरा सकते हैं। यह इस बात पर भी निर्भर है कि, व्यक्ति में permission कौन-कौन सी दी है।
5. सबसे ज्यादा Risk किस बात का है?
उत्तर: पैसा खोने का Risk और Data चोरी होने का Risk सबसे ज्यादा है।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी लोगों के लिए जो पहली बार Gambling Platform पर आकर्षक वादों को देख और सुनकर अपनी शुरुवात करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को जानकारी एवं सुझाव प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)
इसे भी पढ़े 👇
http://www.asianetnews.com https://share.google/yguXuksO4BZjd1qaQ