Berojgar Bhatta Yojana: सरकार दे रही है बेरोजगारों को भत्ता, जानें कितना पैसा मिलेगा और किन राज्यों में लागू है।
Report: Ansh Thakur
Update: 22.10.2026
नमस्कार! अगर आप पढ़े लिखे हैं, बेरोजगार हैं और आपके पास किसी प्रकार की नौकरी नहीं है नौकरी की तलाश कर रहे हैं और ऐसी स्थिति में आपका कोई आर्थिक मदद नहीं कर रहा है तो, चिंता ना करें आपके राज्य की सरकार आपकी कुछ आर्थिक मदद कर सकती है।
देश के कुछ चुनिंदा राज्य ऐसे हैं जहां की सरकार पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को Berojgar Bhatta Yojana के अंतर्गत आर्थिक मदद दे रही है।
हालांकि हर राज्य में यह योजना उपलब्ध नहीं है कुछ ही राज्य में Berojgar Bhatta Yojana से सहायता राशि प्राप्त कर सकते है तो आईए विस्तार से जानते हैं की किन-किन राज्यों में यह योजना लागू है और किस राज्य के युवा इस योजना का लाभ ले सकते हैं और Berojgar Bhatta Yojana के तहत आवेदन करने के नियम क्या-क्या है।
जानिए राज्यों में लागू , Berojgar Bhatta Yojana हरियाणा और राजस्थान।

हरियाणा: भाजपा शासित राज्य हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं Berojgar Bhatta Yojana के तहत 12वीं पास युवा या समकक्ष पात्र युवाओं को राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह ₹900 एवं Graduate या Post Graduate को प्रतिमाह ₹1500 भत्ता दिया जाता है। दिए जा रहे भत्ते भट्ट को प्राप्त करने के लिए इस योजना के कुछ नियम भी लागू है जैसे की व्यक्ति की उम्र 21 वर्ष से 35 वर्ष हो और रोजगार कार्यालय में लगातार 3 वर्ष तक पंजीकरण किया हुआ हो एवं अन्य शर्तें भी लागू है, आवेदन की प्रक्रिया और पूरी शर्तें जानने के लिए नीचे दिए गए आधिकारिक Website Link पर Click करके और जानकारी प्राप्त कर करें आवेदन Link: ➡️https://saralharyana.gov.in/
राजस्थान Berojgar Bhatta Yojana के नियम।
राजस्थान भी इस समय भाजपा शासित राज्य है यहां की सरकार भी Berojgar Bhatta Yojana के अंतर्गत चलने वाले योजना संबल योजना के अंतर्गत पात्र पुरुष स्नातकों को ₹4000 महिलाओं और SC/ST, Transgender एवं दिव्यांग पात्रों को ₹4500 प्रति माह देती है। इसके लिए तय नियम अनुसार सामान्य वर्ग के युवाओं की उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए एवं निर्धारित वर्ग के लिए आयु सीमा 35 वर्ष है इसमें Internship और कौशल प्रशिक्षण की शर्तें इस योजना में लागू है।
इस योजना के लाभ लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए आधिकारिक Website के Link पर Click करके पूरी जानकारी प्राप्त करके और लागू नियम जानकर ही आवेदन करें
आवेदन Link: ➡️https://employment.rajasthan.gov.in/
हिमांचल प्रदेश और बिहार Berojgar Bhatta Yojana के नियम।

हिमाचल प्रदेश एक कांग्रेस शासित राज्य हैं यहां की सरकार भी बेरोजगार युवाओं को कम से कम मासिक ₹1000 एवं स्थाई दिव्यांग आवेदकों को ₹1500 प्रतिमाह बेरोजगार भत्ता देती है।
राज्य के इस बेरोजगार योजना के तय नियम के अनुसार आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिक से अधिक 35 वर्ष होनी चाहिए इसके अलावा 12वीं पास एवं 1 साल का राज्य में ही रोजगार पंजीकरण हो और परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से कम होना जरूरी बताया गया है।
इस योजना के लाभ लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए आधिकारिक Link पर Click करके पूरी जानकारी प्राप्त करके संबंधित लागू नियम जानकर ही आवेदन करें
आवेदन Link : ➡️https://eemis.hp.nic.in/
बिहार Berojgar Bhatta Yojana के नियम।
बिहार सरकार द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री स्वयं सहायता बेरोजगार भत्ता योजना के तहत बेरोजगार पात्र युवाओं को ₹1000 प्रतिमाह दिया जाता है किंतु इसकी अवधि सीमा 2 साल तक ही है। इस सहायता के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 25 वर्ष होना अनिवार्य है और आवेदनकर्ता स्थानीय निवासी और 12वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई ना कि हो रोजगार की तलाश में निर्धारित प्रशिक्षण की शर्तें पूरा करना जरूरी है।
इस योजना के लाभ लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए आधिकारिक Link पर Click करके पूरी जानकारी प्राप्त करके लागू तय नियम जानकर ही आवेदन करें ⬇️
http://आवेदन Link : https://eemis.hp.nic.in/
क्या उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार भत्ता दिया जाता है।

उत्तर प्रदेश भी एक भाजपा शासित राज्य है इस राज्य के बेरोजगार युवा भी रोजगार संगम Portal पर नौकरी तलाशने हेतु पंजीकरण कर सकते हैं एवं सरकारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। किंतु ध्यान रखें कि Portal पर पंजीकृत करना बेरोजगार भत्ता मिलने की पुष्टि नहीं करता है क्योंकि वर्तमान में किसी प्रकार के बेरोजगार भत्ता के आवेदन की पुष्टि नहीं हुई है। और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए Link पर Click करक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
➡️ https://sewayojan.up.nic.in/
Berojgar Bhatta Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
➡️ आप जिस राज्य से संबंधित है उस राज्य के आधिकारिक Website को खोलें।
➡️ योजना से संबंधित नियम और योजना की तारीख को जांचे।
➡️ रोजगार कार्यालय से पंजीकृत संबंधित पूछी गई शर्तों को पूरा करें।
➡️ अगर Online आवेदन करते हैं तो Online पर ही Form को भरें।
➡️ पूछे गए दस्तावेज को Upload करें।
➡️ प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद Submitt कर दें और प्राप्त होने वाले Acknowledgement Receipt को सुरक्षित कर लें।
पूछे जाने वाले दस्तावेज।
1️⃣ आवेदनकर्ता का आधार कार्ड।
2️⃣ स्थानीय निवास प्रमाण पत्र।
3️⃣ व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र।
4️⃣ रोजगार का पंजीकरण प्रमाण पत्र।
5️⃣ आवेदनकर्ता का Bank Account Passbook.
6️⃣ Passport Size Photo.
7️⃣ आवेदनकर्ता का Mobile Number.
आवेदन करने से पहले दिए गए प्रमाण पत्र की सूची को ध्यानपूर्वक पढ़ें हर राज्य की आवेदन प्रक्रिया अलग या एक जैसे भी हो सकती है, किंतु आवेदन की के नियम और ज़रूरतें अलग है।
अंतिम निष्कर्ष: आवेदन करने वाले युवा व्यक्ति इस बात का ध्यान जरूर रखें कि बेरोजगारी भत्ता केवल निर्धारित शर्तों एवं पात्रता पूरी करने वाले युवाओं को ही प्राप्त होता है। पंजीकरण एवं संबंधित वर्तमान आवेदन की स्थिति एवं तिथि आधिकारिक वेबसाइट द्वारा जरूर जांचें किसी अनजान व्यक्ति को या एजेंट को किसी प्रकार की राशि ना दें अन्यथा वित्तीय नुकसान हो सकता है।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है उन सभी बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले बेरोजगार भत्ता सहायता राशि के लिए आवेदन करना चाहते है। Indinewzx किसी भी प्रकार योजना दिलवाने का न ही दावा करता और न ही वित्तीय लाभ उठाने की कोशिश करता है एवं न ही किसी प्रकार का वित्तीय लेन देन और घाटे के लिए जिम्मेदार है।
अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)
इसे भी पढ़ें 👇
https://indinewzx.com/sukanya-samriddhi-yojana-2026-1500-monthly-8-6-lakh/
http://सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच |